बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

शादी का झांसा देकर बड़ी बहन से रेप..प्रेग्नेंट हुई तो छोड़कर भागा प्रेमी, मदद के लिए छोटी पहुंची तो की ये हरकत 

by Anu Kadyan
सितम्बर 11, 2022
in क्राइम, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार से एक बेहद ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने मानवता के साथ-साथ देश को भी कलंकित किया है। दरअसल हमारे पड़ोसी देश नेपाल की 2 सगी बहनों के साथ बेतिया में गैंगरेप की कोशिश हुई है।

जानकारी के मुताबिक एक युवक ने बड़ी बहन के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया। वहीं वो प्रेग्नेंट हो गई तो छोड़कर भाग निकला। बड़ी बहन की मदद के लिए छोटी बेतिया पहुंची। दोनों लड़के के घर गए। गांव के मुखिया ने दोनों को कुछ लड़कों के साथ भेज दिया। जहां दोनों लड़कों ने लड़कियों के साथ गैंगरेप की कोशिश की।

RELATED NEWS

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगस्त 7, 2026
Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

जुलाई 24, 2026

बहन को प्रेमजाल में फांस लिया

लड़की ने बताया कि वो नेपाल के काठमांडू की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन अगस्त 2021 में बेतिया घूमने आई थी। उसी दौरान साठी थाना के रायबरवा गांव निवासी सोनू मियां से मुलाकात हुई। सोनू ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर 10 दिन बेतिया ही में रखा। इसके बाद उसे लेकर नेपाल के पोखरा गया। वहां भी यौन-शोषण करता रहा।

कई बार यौन-शोषण करने से जब वह गर्भवती हो गई तो, नवंबर 2021 में उसको छोड़कर विदेश भाग गया। उसका पता लगाने के लिए मैं अपनी बहन के साथ 20 अगस्त 2022 को उसके घर गई। वहां सोनू के घर वाले हम दोनों बहनों को मारपीट कर भगा दिया।

दोनों बहनों के साथ गैंगरेप की कोशिश

इस बात का पता वहां के स्थानीय मुखिया पति बिरेंद्र उपाध्याय को लगा और वे हम-दोनों बहनों को उल्टा-सीधा समझाने लगे। उसके बाद मुखिया के पास मौजूद साठी के दीपू मिश्र एवं रायबरवा गांव के जितेंद्र यादव के साथ हम-दोनों बहनों को जाने के लिए कहा। दोनों युवक हम-दोनों बहनों को बेतिया लाए और एक सुनसान जगह पर एक घर में रख दिया।

रात में दोनों युवकों ने आकर मुझे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर पास के कमरे मेरी बहन आई और वह भी शोर मचाने लगी। तब जाकर मेरी इज्जत बची। दोनों आरोपितों ने मुझे एवं मेरी बहन को चाकू का भय दिखाकर मारा-पीटा और चुपचाप नेपाल जाने को कहा। इस बात से डरकर हम-दोनों बहने नेपाल चले गए।

इधर, 6 सितंबर को फिर हम-दोनों बहने साठी पहुंचे तो मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र उपाध्याय एवं उक्त दोनों आरोपी हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए चले जाने की धमकी दी है। जिसके बाद मैंने साठी थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

मानवता के नाते दिए 2000 रुपए

मुखिया पति वीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि दोनों महिला मेरे यहां आई हुई थी। बोल रही थी कि मेरा ऑपरेशन करके बच्चा हुआ है और हम लोग काफी तकलीफ में है। हमने कहा कि ठीक है हम बात करके आपका मामला मैं शॉट आउट कराएंगे। आप लोग अपने घर जाइए। दोनों ने कहा कि हम लोग के पास घर जाने के लिए पैसे नहीं है। मैंने मानवता के नाते उनको मदद में 2000 रुपए दे दिए और वह लोग मेरे यहां से चले गए।

इधर पता चला है कि दोनों बहनें पूर्व मुखिया के साथ घूम रही है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पूर्व मुखिया के बहकावे में आकर मुझ पर झूठा लांछन लगा रही है, जो बिल्कुल गलत है।

उधर, पीड़िता की बड़ी बहन ने भी एक एफआईआर पीड़ित नाबालिग की बड़ी बहन ने साठी थाना में दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि वह 2021 में बेतिया आई थी। उसी समय सोनू से मुलाकात हुई और सोनू ने शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर दो माह तक नेपाल में रहकर उसका यौन शोषण किया।

एक माह के बच्चे को अपनाने से किया इनकार

जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात कराने की धमकी दी। जब वह नहीं मानी तो उसको छोड़कर कर विदेश भाग गया। इधर जब युवती अपने एक माह के बच्चे के साथ उसके घर पहुंची तो उसके घर वालाें ने उसको अपनाने से इंकार कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में उसने अपने साेनू समेत उसके परिवार वालों को आरोपी किया है।

साठी थानेदार उदय कुमार ने कहा कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े-दरोगा जी क्या बात वर्दी पसंद नहीं आई ? निक्कर पहनकर कामकाज निपटाते नजर आए चौकी इंचार्ज

Tags: bihar NewsBihar PolicenepalNews1Indianitish kumarpm modi'Sher Bahadur Deuba
Share198Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Next Post

सीरम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर से ठगी, अदार पूनावाला के नाम पर व्हाट्सएप मैसेज भेज हड़पे 1 करोड़

सीएम धामी ने धामी ने पुलिस जवानोंं के लिए लिया बड़ा फैसला, जारी किए ये आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist