Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ये भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है जो RSS प्रमुख भागवत को मस्जिद

ये भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है जो RSS प्रमुख भागवत को मस्जिद जाना पड़ा- दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर तंज कसा है। दरअसल दिल्ली प्रवास के दौरान मोहन भागवत ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की थी। जिसको लेकर विधायक ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है कि जो RSS प्रमुख को मदरसा और मस्जिद जाना पड़ रहा है। जबकि भारत जोड़ो यात्रा को दो हफ्ते ही हुए है।

आपको बता दें कि जबलपुर में दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को दो हफ्ते भी नहीं हुए और इसका प्रभाव अभी से पड़ने लगा है। RSS प्रमुख मोहन भागवत को मदरसा और मस्जिद जाना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि “मैं इसकी तारीफ करता हूं और अपेक्षा करता हूं कि यह बात RSS के नीचे के लोगों में भी जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा RSS के लोग मुस्लिम भाइयों से मिलें। इससे ये साबित होता है कि कहीं ना कहीं RSS प्रमुख का हृदय परिवर्तन हो रहा है। दिल्ली के इमाम ने मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ कहा था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह उन्होंने दबाव में कहा होगा। ये अच्छी बाच है।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि RSS हमेशा मुसलमानों के लिए दुष्प्रचार करते आ रही है कि मुसलमान अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक हो जाएंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है। हम चाहते हैं कि भारत को जोड़ा जाए लेकिन बीजेपी चाहती है कि भारत को ‘तोड़ा’ जाए।

ये भी पढ़े-UP: चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी डॉक्टरी, अब SP विधायक रागिनी सोनकर चर्चा में क्यों?

Exit mobile version