रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ये योजना आम जनता को आ रही है पसंद, एक महीने में 28 हजार से ज्यादा परिवारों ने उठाया फायदा

by Web Desk
अगस्त 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। योगी सरकार की सीएम दानपात्र योजना (दान के विलेखों) का प्रदेशवासी जमकर लाभ उठा रहे हैं। योजना के आते ही बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री ऑफिस में अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित कराने पहुंच रहे हैं। महज एक महीने में प्रदेश में करीब 28 हजार से अधिक परिवारों ने सीएम दानपात्र योजना (दान के विलेखों) का लाभ उठाया। वहीं योगी सरकार को इस योजना से अब तक करीब 100 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। राजस्व विभाग के अनुसार योजना के बाद से दान के विलेखों के मामलों में 329 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दानपात्र योजना लोगों के लिए अमृत साबित हुई है। राजस्व विभाग की मानें तो योजना से पहले प्रदेशभर में गिनती के लोग ही अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित कराते थे। इसकी बड़ी वजह संपत्ति हस्तांतरण में उन्हें मोटी रकम देनी होती थी। ऐसे में कई पीढ़ी बीतने के बाद भी लोग आर्थिक तंगी के चलते अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित नहीं कराते थे। कई बार उनकी सम्पत्ति विवादों में भी पड़ जाती थी। वहीं योजना के आने से स्टांप शुल्क में दी गई छूट के बाद लगातार इसमें अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। 15 जून को योगी कैबिनेट ने स्टांप और पंजीयन विभाग पर नया प्रस्ताव मंजूर करते हुए अपनी संपत्ति परिवार के ही किसी सदस्य के नाम कराने के लिए (दान के विलेखों) महज पांच हजार रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री की सुविधा दी थी। इसके अलावा आवेदनकर्ता को एक हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इस योजना का प्रदेश के करीब 28 हजार से अधिक परिवार फायदा उठा चुके हैं, जबकि सरकार को 100 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

RELATED NEWS

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026

सीएम दानपात्र योजना का भविष्य में एक सबसे बड़ा फायदा यह भी होगा कि योजना से पैतृक संपत्ति से संबंधित परिवारिक विवाद में काफी गिरावट आएगी। साथ ही एक पिता अपने जीवनकाल में ही अपनी संपत्ति को अपने पुत्र या पुत्री को हस्तांतरित कर सकेगा। इससे पिता की मृत्यु के बाद भाई-भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य के बीच संपत्ति के हस्तांतरण को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। इसके साथ ही कोई भी विवाहित बेटी अपने मर्जी से भाई-बहन के हक में कम स्टांप शुल्क अदा कर संपत्ति हस्तांतरित कर सकेगी।

पहले देना होता था कुल संपत्ति का दस प्रतिशत स्टांप

मालूम हो कि सभी प्रकार की रजिस्ट्री पर सर्किल रेट के तहत स्टाम्प शुल्क वसूला जाता है। इस कारण परिवार के सदस्य जरूरी होने पर ही संपत्ति की रजिस्ट्री कराते हैं, ताकि वे भारी भरकम स्टाम्प शुल्क से बच सकें। यदि किसी को अपनी पैतृक संपत्ति हस्तांतरित करानी होती थी तो उसे अपनी संपत्ति की कीमत का कुल दस प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होता था। वहीं अब योजना के आने से महज छह हजार रुपये में संपत्ति हस्तांतरित हो जाएगी। इस योजना के तहत छूट पाने वालों में परिवार के सदस्य, जैसे पिता-माता, पति-पत्नी, बेटा, बेटी, बहू, दामाद, सगा भाई, सगी बहन और उनके बच्चे भी शामिल हैं।

Tags: BJPlucknowNews1IndiaUP NewsUttar Pradeshyogi sarkar
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Next Post

IND vs ZIM: KL Rahul को कप्तान बनाकर कहीं BCCI ने गलती तो नहीं कर दी? ये आंकड़े पढकर आपको भी यही लगेगा

Nayanthara संग रोमांटिक होते दिखे Vignesh Shivan

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist