सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूक्रेन में जान गंवाने वाले नवीन का पार्थिव शरीर पहुंचा कर्नाटक के पैतृक गांव, सीएम बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

by abhishek tyagi
मार्च 21, 2022
in बड़ी खबर, राज्य

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध (Ukraine Russia War) में हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन का पार्थिव शरीर आज यानी सोमवार को उसके पैतृक गांव हावेरी कर्नाटक पहुंच गया है. नवीन के पैतृक गांव में उनके परिजन उनको अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उसके बाद नवीन के पार्थिव शरीर को एसएस हॉस्पिटल को दान कर दिया जायेगा।

आपको बता दें कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस की गोलाबारी में मारे गए कर्नाटक के एक मेडिकल छात्र का पार्थिव शरीर सोमवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा. ‘खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी’ में मेडिकल के अंतिम वर्ष के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की एक मार्च को संघर्ष क्षेत्र में मौत हो गई थी।

RELATED NEWS

Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस की लड़ाई में जान गंवाने वाले नवीन का पार्थिव शरीर 21 तारीख को पहुंचेगा भारत

मार्च 20, 2022

कीव में रूसी सेना ताबड़तोड़ आधुनिक हथियारों और मिसाइलों से कर रहा है हमला

फ़रवरी 27, 2022

पार्थिव शरीर लाने के लिये बेंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचे थे परिजन नवीन के परिवार के सदस्य, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित कुछ अन्य लोग पार्थिव शरीर लेने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे. इसके बाद शव को नवीन के पैतृक स्थान हावेरी जिले के रानेबेन्नूर तालुक के चालगेरी गांव ले जाया गया. बोम्मई ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नवीन ने संघर्ष क्षेत्र में अपनी जान गंवा दी।

लगातार गुहार लगा रही थीं नवीन की मां मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि नवीन की मां पार्थिव शरीर को देश लाने के लिए लगातार गुहार लगा रही थीं. शुरू में, हम युद्ध क्षेत्र से शव लाने की संभावना को लेकर भी संशय में थे. यह एक कठिन कार्य था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विशाल कूटनीतिक क्षमता से पूर्ण किया।

मुख्यमंत्री ने दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद

यूक्रेन से हजारों छात्रों को घर वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह (पार्थिव शरीर लाना) असंभव था क्योंकि ज्यादातर समय हम युद्ध क्षेत्रों से अपने सैनिकों के पार्थिव शरीर नहीं ला पाते हैं. एक आम नागरिक का पार्थिव शरीर लाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. नवीन के माता-पिता ने अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद शव को दावनगेरे के एक निजी अस्पताल को दान करने का फैसला किया है।

Tags: Live update ucrain newsNaveen ucrain KarnatakaUcrain news today latestकर्नाटक नवीन खबर

abhishek tyagi

Related Posts

Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस की लड़ाई में जान गंवाने वाले नवीन का पार्थिव शरीर 21 तारीख को पहुंचेगा भारत

by abhishek tyagi
मार्च 20, 2022

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध (Ukraine Russia War) में हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन का पार्थिव शरीर...

कीव में रूसी सेना ताबड़तोड़ आधुनिक हथियारों और मिसाइलों से कर रहा है हमला

by abhishek tyagi
फ़रवरी 27, 2022

नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) जारी है. रूस ताबड़तोड़ आधुनिक हथियारों, बम और...

Next Post

दिल्ली के गांधीनगर में हादसा, दम घुटने से मालिक समेत बेटे की मौत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, हिजाब पर फैसला सुनाने वाले न्यायाधीशों को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India