रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election 2022 : अंबेडकर नगर के चुनावी मंच से Akhilesh Yadav ने भाजपा पर खाद की बोरी से चोरी तक का लगाया आरोप

by abhishek tyagi
फ़रवरी 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को प्रचार करने अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) पहुंचे. उन्होंने जलालपुर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बेरोजगारों का मुद्दा उठाया. उन्होंने सपा की सरकार बनने पर शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का वादा किया।

अखिलेश यादव ने क्या-क्या वादा किया है?

RELATED NEWS

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार , कहा- गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक भुगत रहा है

मार्च 15, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की 36 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव, 12 तारीख को सामने आएंगे नतीजे

मार्च 15, 2022

कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें जनता पहले से तैयार है. उन्होंने कहा कि ऐसा जोश और उत्साह यूपी के चुनाव में कभी देखने को नहीं मिला था.उन्होंने कहा कि पांचवे चरण में बीजेपी का पता नहीं लगा और छठे चरण में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो नेता गर्मी  निकाल रहे थे, आज उनके नेता ठंडे पड़ गए हैं. उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि बीजेपी नेताओं ने अपने घरों से ही पार्टी के झंडे उतार लिए हैं. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी की भांप निकलने वाली है।

अखिलेश ने खाद की बोरी से चोरी का लगाया आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को धोखा दिया, उसने किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था. लेकिन नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि खाद लेने गए किसानों को खाद नहीं मिली, ऊपर से खाद की बोरी से 5 किलो खाद ही चोरी हो गई. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी फिर सत्ता में आई तो वह खाद की बोरी से 10 किलो खाद चुरा लेगी. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में चलेंगे. लेकिन सरकार में आते ही हवाई जहाज बेच दिया.हवाई अड्डा बेच दिया,  रेलवे बेच दिया, पानी के जहाज बेच दिया और  बंदरगाह को बेच दिया. उन्होंने कहा कि जब सब बिक जाएगा तो नौकरी और रोजगार कौन देगा.

सपा की सरकार बनने पर गरीबों को क्या-क्या दिया जाएगा

बेरोजगारी की समस्या की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार में 11 लाख पद खाली हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पद शिक्षा विभाग में खाली हैं. उन्होंने कहा कि बीएड-टेट और शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का काम सपा की सरकार बनने पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीपीएड वालों को भी नौकरी दी जाएगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने मार्च तक गरीबों का राशन देने के का वादा किया है. उसके बाद वो गरीबों को राशन देने का काम बंद कर देंगे, क्योंकि उन्होंने बजट में इसका प्रावधान नहीं किया है.इस अवसर पर अखिलेश यादव ने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों को 5 साल तक राशन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राशन के साथ-साथ घी,सरसों का तेल और दूध का पाउडर दिया जाएगा. 

Tags: UP Election 2022 News LIVE UpdatesUp Election News in Hindiup election news todayUP election की ताज़ा खबरे हिन्दी में
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

मोदी सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार , कहा- गलत नीतियों का परिणाम आम नागरिक भुगत रहा है

by abhishek tyagi
मार्च 15, 2022

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई और सेविंग्स पर ब्याज दर घटाने के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार पर...

उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की 36 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव, 12 तारीख को सामने आएंगे नतीजे

by Zeeshan Farooqui
मार्च 15, 2022

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी विधानपरिषद के चुनावों के तैयारी...

सिराथू में चला बहू का जादू, पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को किया परास्त

by Brajesh Srivastava
मार्च 11, 2022

कौशाम्बी: सिराथू विधानसभा सीट पर चुनावी उलटफेर की अनोखी मिसाल देखने को मिली। जहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी...

मतगणना के चलते लगी शराब पर रोक, पकड़े जाने पर होगी सख्त करवाई

by lakhan Rawat
मार्च 9, 2022

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले है जिसको देखते हुए प्रशासन ने शराब की बिक्री...

10 मार्च की मतगणना से पहले VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान की मांग, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

by Zeeshan Farooqui
मार्च 8, 2022

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव की मतगणना में 5 बूथों के VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान की मांग पर सुप्रीम...

Next Post

सोने से मढ़ा गया बाबा विश्वनाथ का गर्भगृह, PM ने कहा- गर्भगृह की आभा कई गुना बढ़ी

UP Election 2022: छठें चरण के मतदान से पहले देवरिया में बोले सीएम योगी का प्रहार- हम जीत का छक्का मारने के लिए आए है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist