गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

UP: लेटलतीफ टीचर अब होंगे तुरंत सस्पेंड, व्हाट्सएप ग्रुप पर दर्ज होगी लाइव उपस्थिति

by Web Desk
अगस्त 6, 2022
in बड़ी खबर, राज्य

झांसी। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर झांसी के जिलाधिकारी को इलाके में चल रहे शासकीय प्राइमरी और प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों के समय से स्कूल में उपस्थित नहीं होते या अनुपस्थित रहने के साथ ही स्कूल समय से पहले बंद होने की शिकायत मिली, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल बीएसए और एबीएसए को बुलाते हुए सख्त निर्देश दिए कि लेट लतीफ अध्यापको को तुरंत बर्खास्त किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अध्यापकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लाइव उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें ताकि सभी अध्यापक समय से स्कूल पहुंचे और समय से ही स्कूल बंद हो।

तहसील मऊरानीपुर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने उपस्थित समस्त अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता परक किया जाए। प्राप्त शिकायतों को स्वयं संज्ञान में ले और निस्तारित शिकायतों का मौके पर स्वयं परीक्षण करें। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को ही मिले, पात्रता की सूची में अपात्र किसी भी दशा में शामिल न हो।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल योजना है, जिसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय अंतर्गत निस्तारण किए जाने के लिए समय-समय पर निर्देशित किया जाता रहा है। इसमें अधिकारियों द्वारा रुचि न लेने पर जिले की रैंकिंग पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह शिथिलता स्वीकार योग्य नहीं है।

उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग की जिन क्षेत्रों से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन क्षेत्रों में स्वयं भ्रमण कर जांच करें कि शिकायतें बार-बार किन कारणों से प्राप्त हो रही हैं।

उन्होंने मऊरानीपुर सभागार में विद्युत विभाग की अधिक शिकायतें, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से अधिक शिकायतों वाले गांव में भ्रमण की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि संबंधित लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए आख्या प्रस्तुत करें, यदि अधिकारी द्वारा गलत रिपोर्ट दी जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे विभाग जिनकी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन सभी को निर्देशित किया कि ग्राम मगरपुर, सकरार, रौनी, धमना पाया से समाज कल्याण, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती राज और लोक निर्माण विभाग की एक ही शिकायत लगातार प्राप्त हो रही हैं। जिलाधिकारी ने अधिक संख्या में आए भूमि सम्बन्धित अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सभी राजस्व कर्मी एवं लेखपाल अपने मूल कार्यों में रुचि लें और अपने क्षेत्र में जाये तथा सेक्टर आदि की स्वयं नाप करें ताकि भूमि विवाद उत्पन्न ही न हो।

उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए गैंगस्टर की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद न निपटने की स्थिति में 107/16 की कार्यवाही करें या धारा 145 पर भी कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जिन्हें जनपद में स्थाई/अस्थाई गौशाला जांच के नोडल अधिकारी बनाया गया है, वह गौशाला का निरीक्षण कर लें।

उन्होंने कहा कि गौशाला में पर्याप्त पानी की व्यवस्था, गंदगी मुक्त वातावरण, भूसा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर करते हुए गोवंश को बारिश से बचाए जाने के उपायों का भी निरीक्षण कर लें।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधाकर पांडेय, एसडीएम मृत्युंजय नारायण मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार, डीपीआरओ जे आर गौतम आदि उपस्थित रहे।

Tags: BSAJhansiUttar PradeshWhatsapp

Web Desk

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post

Urfi Javed  और Chahat Khanna के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग

Amazon Great Freedom Festival Sale 2022: इस डील का नहीं लिया सब्सक्रिप्शन तो मिस सकते है धांसू डिस्काउंट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In