रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Election 2022: प्रिंयका का बीजेपी पर जमकर प्रहार, BJP छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ कर सकती हैं गठबंधन

by abhishek tyagi
जनवरी 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, बड़ी खबर, राज्य

UP Elections: यूपी विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी राजनीतिक दल जोरों से चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में गठबंधन के सवाल पर कहा कि, ये दरवाजा बीजेपी के लिए बंद है, वहीं बाकी पार्टियां अगर चाहे तो हाथ बढ़ा सकती हैं. बीते दिन प्रियंका गांधी ने युवाओं के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए बड़ा इशारा किया था. उन्होंने कहा था कि यूपी में मेरे अलावा कोई और सीएम का चेहरा दिखता है क्या? वहीं अब एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सीएम चेहरे को लेकर पूछे सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि ये पार्टी का निर्णय होता है. वो अकेला सीएम का चेहरा नहीं हैं ये फैसला पार्टी करती है. उन्होंने आगे कहा कि, आप (मीडिया) बार-बार मुझसे ये सवाल क्यों करते हैं. क्या आप बाकी अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव के प्रभारियों से भी ये सवाल करते हैं।

बीजेपी एक हद तक एक ही बिसात पर खेल रहे हैं

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

गठबंधन के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, हम किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार थे लेकिन ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई और हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. एक तरह से ये हमारी पार्टी के लिए अच्छा है. हमने काफी समय से UP में बहुत ज़्यादा सीटों से चुनाव नहीं लड़ा है. समाजवादी पार्टी और बीजेपी एक हद तक एक ही बिसात पर खेल रहे हैं क्योंकि दोनों का फायदा उसी तरह की राजनीति से हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि, हम चुनाव पूरे दम से लड़ रहे हैं. हम महिलाओं की सुरक्षा , विकास बेरोजगारी ये मुद्दे हम उठा रहे हैं. कांग्रेस संघर्ष कर रही है उम्मीद है जनता का समर्थन भी हमें मिलेगा।

युवा बेरोजगार हैं उनके लिए सरकार ने क्या किया

प्रियंका ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है किसानों को कुचला जा रहा है जिसने कुचला उसका कुछ नहीं हो रहा है. किसानों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं. जाती के मुद्दे उठाए जाते है विकास की बात नहीं होती इसे राजनीतिक दल का फायदा होता है लोगों का नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि लोगों को जागरूक बनाया जाए. हम चाहते हैं कि लोग सवाल करें कि बहुत हो गया अब विकास की बात की जाए. इतने युवा बेरोजगार हैं उनके लिए सरकार ने क्या किया?

जो भी घोषणा हमने की है लोग उसको पढ़ेंगे और समझेंगे

प्रियंका ने जोर देते हुए कहा कि इस सरकार ने बेरोजगार नौजवानों के लिए क्या किया है? चुनाव आता है तो कहते हैं कि 25 लाख नौकरियां देंगे, कभी ये समझाया है कि रोज़गार कहां से आएगा? हमने ये कहा कि हम 20 लाख नौकरियां देंगे, हमने हवा में नहीं कहा. हमने पूरा घोषणापत्र निकाला है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, मुझे उम्मीद है जो भी घोषणा हमने की है लोग उसको पढ़ेंगे और समझेंगे.  

मायावती पर जताई प्रियंका ने हैरानी

वहीं, बीएसपी मुखिया मायावती पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं ये देख कर हैरान हूं कि वो चुनावों के दौरान बिल्कुल शांत हैं. चुनाव आ गया लेकिन वो सक्रिय नहीं हैं. उन्होंने कहा कि, हो सकता है उन पर बीजेपी की सरकार का दबाव हो. पांच चुनावी राज्यों और अन्य राज्यों में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने असम और गोवा में प्रचार किया है. उन्होंने कहा, “जो भी मेरी पार्टी मुझसे कहती है मैं करती हूं.” यह पूछे जाने पर कि यूपी में कांग्रेस की गठबंधन वार्ता सफल नहीं रही और क्या अन्य राज्यों में अपने दम पर चुनाव लड़ना मॉडल होगा?

गठबंधन पर प्रियंका गांधी ने कहा….

प्रियंका गांधी ने जवाब दिया कि अपने दम पर चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए “गतिशील नीति” होगी. उन्होंने कहा कि, मैं उत्तर प्रदेश के लिए बोल सकती हूं. हमने 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था. इससे पहले, हमने बीएसपी के साथ गठबंधन किया था लेकिन अब तक किसी पार्टी से गठबंधन नहीं होने पर पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेने को तैयार है.

Tags: 2022 election news in hindicmyogiElection News 2022hindi news up eletionjyoti gupta live NewsJYOTI GUPTA NEWS LIVEJyotiguptanewslivelive news on jyotiNews1IndiaPriyanka Gandhi News Today - HindiPriyanka Gandhi Vadra Indian PoliticianUP NewsUttar Pradesh

abhishek tyagi

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Opportunities To Make Money Online Twin Casino

Republic Day 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- नेतृत्व और संघर्ष के गुणों को विकसित करती है NCC

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India