Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

ज़ुबान पे ‘विधायक’, गाड़ी पे ‘सांसद’: आगरा के होटल में चला 18 दिन का ‘धोखाधड़ी का खेल’, दबोचा गया फर्जी ‘रॉबिनहुड’!

आगरा के एक होटल में खुद को विधायक बताकर 18 दिनों तक मुफ्त में रुकने और रौब गांठने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है। ये दोनों न केवल होटल का किराया नहीं दे रहे थे, बल्कि आस-पास के दुकानदारों से भी मुफ्त में सामान ले रहे थे। शनिवार को सदर थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह फर्जी विधायक जेल की रोटी खाएगा।

by Mayank Yadav
17/11/2025
Agra

RELATED NEWS

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

January 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

December 16, 2025

Agra Fake MLA Fraud: ताजनगरी आगरा के सदर बाजार स्थित एक नामी होटल में 18 दिनों से चल रहा एक “मुफ्तखोरी” का हाई-प्रोफाइल ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया। 29 अक्तूबर को चार युवकों के साथ होटल पहुंचे एक शख्स ने अपनी पहचान विनोद खटीक के रूप में दी और खुद को विधायक बताकर कमरा नंबर 221 किराए पर लिया। उसके साथ मनोज नाम का एक अन्य युवक भी रुका था। खुद को “माननीय” बताने के कारण होटल कर्मचारियों ने उससे एडवांस किराया मांगने की हिम्मत नहीं की।

इसके बाद, विनोद ने न केवल होटल में अपनी पसंद का मुफ्त खाना मंगाना शुरू कर दिया, बल्कि वह अपनी दबंगई का इस्तेमाल कर आस-पास के कारोबारियों और दुकानों से भी मुफ्त में सामान उठा लाता था। उसकी गाड़ी पर ‘सांसद’ भी लिखा हुआ था, जिसके चलते पुलिस भी शुरुआती जांच में उलझ गई थी।

18 दिन तक चला मुफ्तखोरी का खेल

विनोद खटीक (निवासी: तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली) और मनोज कुमार (निवासी: ओखला, दिल्ली) 29 अक्तूबर से पवन होटल के कमरा नंबर 221 में बिना किराया दिए रह रहे थे। विनोद हर जगह खुद को विधायक बताकर रौब गांठता था। उसका मोबाइल नंबर ट्रू कॉलर पर भी ‘एमएलए’ के रूप में दिखाता था, जिससे लोगों पर उसका प्रभाव और बढ़ जाता था। वह होटल कर्मचारियों से कहता था कि वह पार्टी के काम से आया है और 1 दिसंबर को हिसाब करेगा। इस दौरान, होटल में दिनभर उससे मिलने वालों का तांता लगा रहता था, जिससे होटल मालिक पवन गुप्ता और कर्मचारी परेशान थे।

पुलिस जांच, धमकी और गिरफ्तारी

मामला तब गंभीर हुआ जब कथित विधायक की धमकियों और मुफ्तखोरी से तंग आकर होटल मालिक पवन गुप्ता ने Agra पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चार दिन पहले एक शिकायत पर Agra पुलिस जांच करने पहुंची थी, लेकिन गाड़ी पर ‘सांसद’ लिखा देख Agra पुलिस उल्टे पांव लौट गई थी। इसके बाद, पीड़ित ने सीधे एडीसीपी सिटी आदित्य सिंह से शिकायत की, जिन्होंने एसीपी सदर इमरान अहमद को मामले की जांच के निर्देश दिए।

शनिवार को सदर थाना पुलिस जब जांच करने पहुंची और विनोद खटीक से उसके विधानसभा क्षेत्र के बारे में पूछा, तो उसने पुलिस को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी और अभद्रता की। इस पर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी मनोज कुमार ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह व्यक्ति फर्जी विधायक है।

जेल की रोटी खाने को मजबूर

होटल संचालक की तहरीर पर सदर बाजार Agra पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी लोगों को धमकाने गया था, जिसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। शुरुआती तौर पर, दोनों आरोपियों का शांतिभंग के तहत चालान किया गया और उन्हें एसीपी कोर्ट में पेश किया गया। एसीपी ने दोनों का रिमांड स्वीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि हवालात में बंद होते ही फर्जी विधायक के होश ठिकाने आ गए। मामले में साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट पेश की जाएगी।

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Related Posts

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

January 14, 2026
Agra

प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने

December 16, 2025

दिल्ली ब्लास्ट का असर: आगरा में कश्मीरी युवकों का पुलिस सत्यापन, डॉ. परवेज के कनेक्शन की भी जांच

November 21, 2025

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

November 7, 2025
Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

October 21, 2025
UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

October 12, 2025
Agra

वर्दी में छुपा अपहरणकर्ता: फिरौती के लिए सिपाही ने छात्र को बनाया निशाना

September 25, 2025
Agra

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

September 3, 2025
Agra

‘मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर’— होटल में इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भावुक संदेश

August 5, 2025
Agra

Agra कांग्रेस कार्यालय बना शर्मनाक वारदात का गवाह: उपाध्यक्ष जलालउद्दीन गिरफ्तार, रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप

July 11, 2025
Next Post
Delhi-Blast

Delhi Blast: CCTV फुटेज का खुलासा 40 कैमरों में कैद आतंकी उमर का सफर, देखें तस्वीरें

Bettiah Road Accident

Bihar news:शादी का जश्न बदला मातम में... तेज़ रफ्तार कार ने मचाई तबाही , बारातियों को कुचला छीनी 4 ज़िंदगियाँ

Sadhvi Prachi

समाज में तनाव और विभाजन: साध्वी प्राची और स्वामी यशवीर महाराज के भड़काऊ बयान

POPULAR POST

Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India