Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

कानपुर पुलिस कमिश्नरी ने बड़ा एक्शन लिया है। 5 एसएचओ, 13 दरोगा समेत 45 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है।

by Vinod
13/09/2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। सिविल लाइंस में वक्फ की तीन बीघा बेशकीमती जमीन कब्जाने के मामले में अखिलेश दुबे के सहयोगी निलंबित इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा को ग्वालटोली थाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। भाजीत ने अखिलेश दुबे के खिलाफ पैरवी करने से रोकने के लिए ट्रक से कुचलवाने का प्रयास किया था और अखिलेश दुबे को पांच लाख रुपये भेजने के लिए धमकाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और दबोच लिया। आरोपी इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर के अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नरी ने बड़ा एक्शन लिया है। 5 एसएचओ, 13 दरोगा समेत 45 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी पर अखिलेश एंड कंपनी से दोस्ती का आरोप है।

सिविल लाइंस में नवाब मंसूर अली की करीब तीन बीघा जमीन थी। जिसे उन्होंने वर्ष 1892 में शेख फखरुद्दीन हैदर को बेची थी। फखरुद्दीन के कोई औलाद न होने पर उन्होंने जमीन वक्फ को दे दी। साथ ही शर्त के अनुसार एग्रीमेंट भी हुआ कि जमीन की देखरेख (मुतवल्ली) करने वाला उनका ही वंशज होगा। उसके बाद शेख फखरुद्दीन हैदर के चचेरे भाई हाफिज हलीम को 1911 में 99 वर्ष का पट्टा कर दिया, लेकिन उसके बाद उस जमीन पर छह-सात किरायेदार बसा दिए गए। पट्टे की अवधि वर्ष 2000 में खत्म हो गई। इसके बाद फखरुद्दीन की पांचवी पीड़ी के वंशज परेड नवाब इब्राहिम निवासी मोइनुद्दीन आसिफ जाह किरायेदारों निकालना चाहते थे, जिसको लेकर मामला कोर्ट में भी पहुंचा।

इसी के बाद से अखिलेश गैंग सक्रिय हो गया। इसबीच कुछ को अखिलेश दुबे ने साथी किदवई नगर निवासी राजकुमार शुक्ला समेत लोगों के साथ मिलकर कई किरायेदारों को डरा धमका तो कई को रुपये का लालच देकर अपने नाम पावर आफ अटार्नी कर ली। वहीं, एक किरायेदार मुन्नी देवी की 2015 में मृत्यु हो गई। उसके बाद मृत महिला की जगह उनके ही नाम से दूसरी महिला को खड़ा कर 2016 में पावर आफ अटार्नी करवा ली गई। ऐसे ही कूटरचित दस्तावेजों के लिए वक्फ की करीब तीन बीघा जमीन कब्जाने के आरोपित अखिलेश दुबे, उनकी बेटी सौम्या दुबे, भाई सर्वेश दुबे, जयप्रकाश दुबे, शिवांग सिंह उर्फ पप्पू्, राजकुमार शुक्ला थे। उस जमीन पर अखिलेश दुबे ने आगमन गेस्ट हाउस, कर्यालय बनवाया और कुछ जगह किराये पर दे दी।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026

मामले में शेख फखरुद्दीन की पांचवी पीड़ी के 80 वर्षीय मोइनुद्दीन मोइनुद्दीन आसिफ जाह ने वक्फ बोर्ड में इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह अप्रैल 2024 को अखिलेश दुबे के साथी शिवांश सिंह इंस्पेक्टर सभाजीत के साथ उनके पास आया और पैरवी बंद करने की धमकी दी। कहा कि पैरवी बंद नहीं की तो फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। अखिलेश दुबे को फौरन पांच लाख रुपये भेजो। इसके बाद जब कोर्ट की शरण ली तो आरोपित और धमकाने लगा। मुकदमे की कार्रवाई के लिए वह लखनऊ जा रहे थे। उसी समय आरोपितों ने ट्रक से कुचलवाने का भी प्रयास किया। इसके बाद से वह काफी डर गए और घर से निकलना बंद कर दिया, लेकिन वकील के जरिए वह जमीन के लिए लड़ते रहे। उसके बाद पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई।

जांच एसआइटी ने की तो फर्जीवाड़ा सामने आया और पीड़ित की तहरीर पर 13 अगस्त को अखिलेश दुबे, उसकी भतीजी सौम्या दुबे, भाई सर्वेश दुबे, जयप्रकाश दुबे, शिवांश सिंह उर्फ पप्पू, राजकुमार शुक्ला और इंस्पेक्टर सभाजीत के खिलाफ ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। शुक्रवार को इंस्पेक्टर को ग्वालटोली थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया। इंस्पेक्टर थाने पहुंचा। थाने में पहले से अधिकारी मौजूद थे। पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर को अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान इंस्पेक्टर फूट-फूट कर रोने लगा। इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं निर्दोष हूं। पूरे खेल में आईएएस-आईपीएस शामिल हैं। अफसरों से अखिलेश दुबे की दोस्ती थी। अखिलेश हरकाम अफसरों के जरिए करवाता था। हम तो अफसरों के आदेशों को पालन करते थे। अगर हिम्मत है तो अखिलेश के करीबी अफसरों को पुलिस पकड़कर दिखाए।

इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के साथ ही अधिवक्ता अखिलेश दुबे, धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय से दोस्ती और अनुशासनहीनता में 45 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई सात दिन के अंदर डीसीपी और एसीपी हेडक्वार्टर की जांच के बाद की गई है। इनमें 5 इंस्पेक्टर, 13 दरोगा, 17 हेड कांस्टेबल, 6 महिला हेड कांस्टेबल, 4 फॉलोअर को शामिल हैं। इन्हीं में से दीनू और अखिलेश दुबे से संबंध रखने के आरोपी 16 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अभी करीब 80 के आसपास पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है। इनमें कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। कमिश्नरी पुलिस की क्राइम ब्रांच, एसआईटी और एलआईयू ने अखिलेश दुबे और दीनू उपाध्याय से दोस्ती रखने, उनका सहयोग करने और जमीन संबंधी मामलों में संलिप्त होने वालों की जांच कराई।

जांच में 16 पुलिसकर्मियों पर अखिलेश दुबे और दीनू उपाध्याय के लिए काम करने का नाम आया, जिस पर उनको निलंबित किया गया है। कुछ पर लंबे समय से गैर हाजिर रहने पर कार्रवाई हुई है। कमिश्नरी पुलिस के कई इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में भी कार्रवाई हुई है। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया है, जबकि कुछ पर रुपये लेकर आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाने का आरोप है। कुछ के खिलाफ वादी को टरकाने व अच्छा बर्ताव न करने की शिकायत मिली थी। इन मामलों की जांच एसीपी हेडक्वार्टर और डीसीपी हेडक्वार्टर के करने के बाद यह कार्रवाई हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कमिश्नरी के 30 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। यह छुट्टी लेकर गए थे लेकिन लंबे समय से आए नहीं हैं।

कमिश्नरी के 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में जांच जारी है। वहीं अखिलेश दुबे और दीनू से दोस्ती में कुछ पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। अफसरों के मुताबिक उनके खिलाफ सबूत एसआईटी को भी मिले हैं जबकि एलआईयू ने भी रिपोर्ट दी है। पुलिस विभाग में क्षुद्र दंड में 14 दिन तक कोई भी सजा मिलने का प्रावधान है जबकि दीर्घ दंड में बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच मुखबिर, कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयानों के आधार पर हुई। अफसरों के मुताबिक कुछ कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति मिली है जिसकी रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में केडीए-नगर निगम के अधिकारियों पर भी एक्शन हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की रडार में कई लेखपाल और कानूनगो भी हैं, जिनकी दोस्ती अखिलेश दुबे से थी।

 

 

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

September 4, 2026
Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

September 2, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

August 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

August 18, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

August 18, 2026
Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

August 11, 2026
Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

July 22, 2026
Next Post
Punjab Flood Update

Punjab Flood Update : बाढ़ पीड़ितों के लिए CM भगवंत मान का ऐलान, 45 दिनों में मिलेगा हर पीड़ित को मुआवजा

girl bitten by snake again and again

Ajab gajab: 41 बार सांप ने काटा, हर बार बच निकली, बार-बार सांप का शिकार बन रही युवती की चमत्कारी कहानी

Rahul Gandhi vote theft controversy exposed

Vote chori Controversy: क्या ‘वोट चोरी’ दस्तावेज विदेश में बना? खुरपेच ने कैसे फसाया पेंच,कांग्रेस आई बैकफुट पर

POPULAR POST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India