Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » हुकूमत का नशा: ‘तुम 2800 ग्रेड पे वाले, मैं 5400 ग्रेड पे का PCS’, SHO का कॉलर पकड़कर धमकाया — अमेठी का वीडियो वायरल

हुकूमत का नशा: ‘तुम 2800 ग्रेड पे वाले, मैं 5400 ग्रेड पे का PCS’, SHO का कॉलर पकड़कर धमकाया — अमेठी का वीडियो वायरल

अमेठी में ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने शराब के नशे में पुलिस से बदसलूकी करते हुए SHO का कॉलर पकड़ लिया। 'मैं 5400 ग्रेड पे का PCS हूं' कहकर उन्होंने पद का रौब दिखाया, वीडियो वायरल है।

by Mayank Yadav
17/07/2025
Amethi

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में सत्ता के नशे और पद के घमंड में चूर एक ड्रग इंस्पेक्टर ने कानून की परिभाषा ही पलट दी। सरकारी पद की गरिमा को धता बताते हुए शराब के नशे में धुत अधिकारी ने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखा, बल्कि खुद को रोकने आई पुलिस टीम के साथ भी बदसलूकी की। ‘तुम 2800 ग्रेड पे वाले, मैं 5400 ग्रेड पे का PCS हूं’ जैसे अहंकार भरे शब्दों के साथ उसने SHO का कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तैर रही है। सवाल है—क्या वर्दी और कानून से ऊपर हो गया है अफसरशाही का नशा?

#अमेठी:शराब के नशे में ड्रग इंस्पेक्टर की दबंगई का एक और वीडियो हुआ वायरल, इंस्पेक्टर को धमकाते दिखे ड्रग इंस्पेक्टर, कह रहे हैं 2800 के ग्रेड पे के आदमी हम 5400 ग्रेड पे के पीसीएस अधिकारी वीडियो बनाओगे तो तुम्हारी इज्जत खत्म हो जाएगी @amethipolice @DmAmethi #amethi @Uppolice https://t.co/WFEjmJ2sBw pic.twitter.com/Kr6P313OZg

— AMETHI LIVE (@AmethiliveCom) July 16, 2025

पद के घमंड में डूबा अधिकारी, पुलिस से की अभद्रता

Amethi के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा शराब के नशे में तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए हूटर बजाते पकड़े गए। जब मुंशीगंज पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने सरकारी रौब दिखाते हुए एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी से बदसलूकी की और उनका कॉलर पकड़ कर धक्का दे दिया। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने यह पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

RELATED NEWS

Amethi

गांव-गांव पहुंचेगा हेलीकॉप्टर: Amethi में प्रशासन सुपरफास्ट, जमीन की नाप-जोख हुई शुरू।

January 15, 2026
Amethi

Amethi में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, 3 युवकों की मौत

September 3, 2025

“तुम 2800 ग्रेड पे वाले, मैं PCS हूं…” – नशे में हदें पार

Amethi पुलिस के अनुसार, जब गाड़ी रोकी गई तो ड्रग इंस्पेक्टर ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि थाने में मौजूद सिपाहियों को भी धमकाने लगा। उसने कहा, “तुम 2800 ग्रेड पे वाले हो, मैं 5400 ग्रेड पे का पीसीएस अधिकारी हूं।” साथ ही ड्रग तस्करी में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश की। यह बयान अब अफसरशाही के उस स्याह पक्ष को उजागर कर रहा है, जहां पद की ऊंचाई को कानून से ऊपर समझा जाता है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं कमलेश मिश्रा

ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा का विवादों से पुराना नाता है। एक साल पहले भी अमेठी के मेडिकल व्यापारियों ने उनके खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बनाया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन मामला फिर शांत पड़ गया। अब ताज़ा घटना ने एक बार फिर उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के आदेश, मेडिकल परीक्षण और प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी

घटना के तुरंत बाद Amethi पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से उनका ब्लड सैंपल लेकर लैब भेजा गया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर पूरी घटना की तहकीकात के आदेश दिए हैं। फिलहाल कमलेश मिश्रा थाने में हैं और पूछताछ जारी है। प्रशासन पर अब दबाव है कि वह इस मामले में केवल दिखावटी नहीं, ठोस कार्रवाई करे।

यह घटना सिर्फ शराब के नशे की नहीं, बल्कि पद के अहंकार और कानून के प्रति उपेक्षा की कहानी है। जब एक अधिकारी वर्दीधारी पुलिस को “ग्रेड पे” की औकात दिखा कर कानून की धज्जियां उड़ाए, तो सवाल उठता है—क्या असली नशा शराब का था या सत्ता का?

Delhi में झमाझम बारिश के दो दिन, हिमाचल में येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में मौसम का बदला मिजाज

Related Posts

Amethi

गांव-गांव पहुंचेगा हेलीकॉप्टर: Amethi में प्रशासन सुपरफास्ट, जमीन की नाप-जोख हुई शुरू।

January 15, 2026
Amethi

Amethi में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, 3 युवकों की मौत

September 3, 2025
Amethi

Amethi Road Accident: शव ले जा रही एम्बुलेंस की मछली लदी पिकअप से भीषण टक्कर, 5 की मौत, 1 घायल

June 15, 2025
Amethi

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने उमड़े ग्रामीण

June 3, 2025
Amethi

Amethi Murder Case: दलित परिवार के हत्यारे चंदन वर्मा का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

October 5, 2024
Amethi

अमेठी हत्याकांड: मुख्य आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, पूरे परिवार को उतारा था मौत के घाट

October 4, 2024
5 लोग मरने वाले हैं… अमेठी हत्याकांड में आरोपी का व्हाट्सएप चैट आया सामने, प्रेम संबंध का हुआ खुलासा

5 लोग मरने वाले हैं… अमेठी हत्याकांड में आरोपी का व्हाट्सएप चैट आया सामने, प्रेम संबंध का हुआ खुलासा

October 4, 2024
Amethi News : पुलिस ने ख़ुद दर्ज की FIR, ख़ुद ही लिखी तहरीर और करा लिया साइन… पिता ने खोल दी पुलिस की काली करतूत

Amethi News : पुलिस ने ख़ुद दर्ज की FIR, ख़ुद ही लिखी तहरीर और करा लिया साइन… पिता ने खोल दी पुलिस की काली करतूत

October 4, 2024
अमेठी हत्याकांड: पुलिस की बड़ी लापरवाही! बदमाशो ने घर में घुसकर दलित परिवार को गोलियों से भून डाला, योगी बोले- एक भी नहीं बख्शा जाएगा

अमेठी हत्याकांड: पुलिस की बड़ी लापरवाही! बदमाशो ने घर में घुसकर दलित परिवार को गोलियों से भून डाला, योगी बोले- एक भी नहीं बख्शा जाएगा

October 4, 2024
Amethi

नसरुल्लाह के समर्थन पर बवाल, बिना इजाज़त कैंडल मार्च निकालने पर 8 लोगों को जेल

October 3, 2024
Next Post
Chhangur gang

Chhangur Baba धर्मांतरण रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: यूपी से मुंबई तक 14 ठिकानों पर छापेमारी

UP Census 2027

UP Census 2027 का रोडमैप तैयार: दो चरणों में होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा कलेक्शन

मार्कर से लिखा सुसाइड नोट, जहरीली दवा से दी जान: बागपत में दहेज पीड़िता मनीषा की दर्दनाक कहानी

POPULAR POST

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India