Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » शराब दुकान लोकेशन जांच में घालमेल, एक पर सितम.. बाकी पर रहम,  कासगंज में आबकारी विभाग की मनमानी उजागर

शराब दुकान लोकेशन जांच में घालमेल, एक पर सितम.. बाकी पर रहम,  कासगंज में आबकारी विभाग की मनमानी उजागर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल के जरिए शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन कासगंज जिले के आबकारी विभाग पर इन आदेशों का कोई असर नहीं दिख रहा।

by Akhand Pratap Singh
31/03/2025
Kasganj News

Kasganj News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल के जरिए शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन कासगंज जिले के आबकारी विभाग पर इन आदेशों का कोई असर नहीं दिख रहा। यहां शराब दुकानों की लोकेशन को लेकर की गई जांच में मनमानी और नियमों की अनदेखी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

गंजडुंडवारा के गांधी रोड पर मंदिर और विद्यालयों के पास चल रही शराब दुकानों की शिकायत पर जांच में खेला गया जिससे विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एक दुकान को स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया जबकि बाकी को नियमों के खिलाफ होने के बावजूद राहत दे दी गई।

क्या है पूरा मामला?

RELATED NEWS

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

September 18, 2026
BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

February 26, 2026

गंजडुंडवारा कस्बे के गांधी रोड पर चार शराब दुकानें देशी और अंग्रेजी मंदिरों और विद्यालयों के बेहद करीब संचालित हो रही हैं। एक स्थानीय निवासी ने इन दुकानों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने और स्कूली बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। शिकायत में इन दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

पहले चरण में जिला आबकारी विभाग कासगंज ने जांच कर सभी दुकानों को नियमानुसार बताते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया। शिकायतकर्ता ने इस पर असंतोष जताया, जिसके बाद दूसरी जांच उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ से कराई गई। इस जांच में भी विभाग ने राजस्व के नुकसान का हवाला देकर दुकानों को स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया और मामला बंद कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने हार नहीं मानी और तीसरी बार जांच की मांग की। इस बार संयुक्त आबकारी आयुक्त (Kasganj News) को जांच सौंपी गई लेकिन फिर से उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ और सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन-3) ने मिलकर जांच में हेरफेर कर दिया। यह जांच अब सवालों के घेरे में है।

इंचीटेप से दूरी माप में खुलासा

27 मार्च को तीसरी जांच के दौरान अधिकारियों ने दूरी मापने के लिए इंचीटेप का सहारा लिया। शासन की नियमावली 1968 के मुताबिक मंदिर और विद्यालय से शराब दुकान की दूरी 75 मीटर से अधिक होनी चाहिए। जांच में ज्ञानदीप विद्या मंदिर के पास स्थित एक बीयर दुकान महज 20 मीटर की दूरी पर पाई गई जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 पटियाली ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि इसे नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2025 से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार.. एक घर ने बदली रफ्तार, 1998 से चल रहा विवाद

बाकी दुकानों पर नियमों की अनदेखी

हालांकि अन्य तीन दुकानों की जांच में गुणवत्ता (Kasganj News) से समझौता करते हुए नियमों को ताक पर रख दिया गया। पांच गवाहों के बयानों का सहारा लेकर इन दुकानों को मंदिर और विद्यालयों से दूर और नियमानुसार बताया गया। जांच में क्षेत्र को वाणिज्यिक क्षेत्र घोषित कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। लेकिन वास्तविकता कुछ और ही कहती है।

देशी शराब दुकान क्रमांक-2 राजकीय मान्यता प्राप्त प्रकाशवती विद्यापीठ से 15 कदम, मॉडल शॉप मां सरस्वती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल से 20 कदम और देशी शराब दुकान क्रमांक-1 भी 15 कदम की दूरी पर है। इसके अलावा सभी दुकानें आवासीय तेल मिल कॉलोनी और अन्य बस्तियों के बेहद करीब हैं। यह जांच अधिकारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शराब दुकान लोकेशन के नियम क्या कहते हैं?

शासन के नियमों के अनुसार किसी सार्वजनिक पूजा स्थल, विद्यालय, चिकित्सालय या आवासीय कॉलोनी से शराब दुकान की दूरी नगर निगम क्षेत्र में 50 मीटर से अधिक, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत में 75 मीटर से अधिक, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत में 75 मीटर से अधिक, अन्य क्षेत्रों में 100 मीटर से अधिक होनी चाहिए। इन नियमों के बावजूद जांच में एक दुकान को छोड़कर बाकी को राहत दे दी गई जो आबकारी विभाग की मनमानी को उजागर करता है।

जांच की गुणवत्ता पर सवाल

यह मामला मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार जांच के बावजूद हर बार तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया। वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। एक तरफ नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकान को स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया तो दूसरी तरफ बाकी दुकानों को बचाने के लिए गवाहों और कागजी हेरफेर का सहारा लिया गया। यह दोहरा रवैया विभाग की विश्वसनीयता को कठघरे में खड़ा कर रहा है।

कासगंज के इस मामले (Kasganj News) ने न केवल आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है बल्कि सरकार के जनहितकारी दावों पर भी बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होगी या यह भी कागजों में दफन हो जाएगा।

Related Posts

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

September 18, 2026
BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

February 26, 2026
Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

October 7, 2025
Kasganj News

Kasganj News : गांव में बचा हुआ भंडारा बना मुसीबत, खाते ही 100 लोग पहुंचे अस्पताल

September 9, 2025
नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

August 12, 2025
Kasganj News

गोकशी के केस मे राजनीतिक रसूख दिखाकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

July 18, 2025
Kasganj News

सहावर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, सपा विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष आमने-सामने

June 21, 2025
Kasgang news

kasganj News: कासगंज रियलिटी चेक में 11 अफसर फेल: डीएम का फोन तक नहीं उठाया, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण

June 17, 2025
Kasganj News

प्रसव के बाद प्रसुता की मौत, खून चढ़ाने से बिगड़ी थी हालत, नवजात ने भी तोड़ा दम

June 14, 2025
Kasganj News

कासगंज स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर उठे गंभीर सवाल, सुरक्षा वार्ड में भी नहीं मिली सप्लाई

June 1, 2025
Next Post
Kapil Sharma

कपिल शर्मा स्टारर 'किस किसको प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक आउट, दूल्हा बन हंसाने को तैयार ‘कॉमेडी किंग’

Stock Market

Stock Market Closed: ईद-उल-फितर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, 1 अप्रैल से फिर होगी ट्रेडिंग शुरू

Sikandar Box Office collection

Sikandar Box Office collection Day 1: ओपनिंग पर विक्की के ‘छावा’ से पीछे रह गयी सलमान की सिकंदर, जानें पहले दिन की कमाई

POPULAR POST

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India