Friday, November 6, 2026 3:26 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अतीक की मौत को पूरे हुए दो साल, किस हाल में है अतीक का परीवार? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

अतीक की मौत को पूरे हुए दो साल, किस हाल में है अतीक का परीवार? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

अतीक अहमद का काला साम्राज्य अब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है। कभी जिस आलीशान घर में राज होता था, वहां अब वीरानी पसरी है। उसके अवैध निर्माण को योगी सरकार के बुलडोजर ने रौंद दिया।

by Gulshan
16/04/2025
Ateeq Ahmed Case

Ateeq Ahmed Case : 15 अप्रैल 2025 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत को पूरे दो साल हो चुके हैं। 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान दोनों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए चौंकाने वाली थी। उस माफिया का ऐसा अंत होगा, इसकी कल्पना शायद खुद अतीक ने भी नहीं की थी।

काले साम्राज्य का खात्मा

अतीक अहमद का काला साम्राज्य अब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है। कभी जिस आलीशान घर में राज होता था, वहां अब वीरानी पसरी है। उसके अवैध निर्माण को योगी सरकार के बुलडोजर ने रौंद दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि उसका परिवार कहां है?शाइस्ता परवीन (पत्नी), जैनब (अशरफ की पत्नी) और नूरी (बहन) – तीनों 27 फरवरी 2023 को फरार हो गईं थीं। दो साल से इनकी तलाश जारी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

यूपी पुलिस अब तक खाली हाथ

दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, मुंबई, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना – इन छह राज्यों में छानबीन हो चुकी है। शुरुआती लोकेशन दिल्ली और उड़ीसा में मिली, लेकिन जब यूपी पुलिस वहां पहुंची, तो वो वहां से पहले ही निकल चुकी थीं। यूपी पुलिस ने देशभर के एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा है और संबंधित राज्य पुलिस से भी लगातार संपर्क साधा है।

RELATED NEWS

No Content Available

बावजूद इसके अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शाइस्ता पर उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति, ठगी और धोखाधड़ी के कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

कहां हैं अतीक के बेटे ?

  • असद: एनकाउंटर में मारा गया

  • उमर और अली: जेल में बंद

  • अहजान और अबान: पहले बाल सुधार गृह में रहे, अब मौसी परवीन की कस्टडी में हैं।
    अहजान हाईस्कूल, अबान इंटर कर चुका है। लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए पुलिस की अनुमति जरूरी है, जो फिलहाल नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें : अब कपड़ों पर भी चलेगा Starbucks का Rule! नई पॉलिसी ने सबको चौंकाया…

सूत्रों की मानें तो इस परिवार का अब दोबारा एकजुट होना बेहद मुश्किल है। एक तरफ पुलिस का शिकंजा है, दूसरी तरफ कानूनी उलझनें। चर्चाएं हैं कि यदि शाइस्ता या बाकी को गिरफ्तार भी कर लिया गया, तो जमानत मिल सकती है – और फिर इसी आधार पर अन्य गुर्गे भी कोर्ट में ज़मानत की जद्दोजहद शुरू कर सकते हैं।

अतीक की कहानी बनी मिसाल

योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अतीक अहमद का गिरोह लगभग खत्म हो चुका है। न माफिया बचा, न उसका नेटवर्क। अब वही माफिया, जो कभी पूर्वांचल में आतंक का पर्याय था, उसका नाम मिट्टी में मिल चुका है और उसका परिवार बिखराव की कगार पर है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Justice Gavai

न्यायमूर्ति गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश, जानें क्यों है यह नियुक्ति खास

Kanpur News: लैला के कहने पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मां के सीने पर खंजर घोपकर निकाल लिया दिल

Kanpur News: लैला के कहने पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मां के सीने पर खंजर घोपकर निकाल लिया दिल

Smartphones

पुराने फोन को अब कहें अलविदा, अगले हफ्ते धमाल मचाने आ रहे हैं ये 5 जबरदस्त बजट स्मार्टफोन

POPULAR POST

Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

November 2, 2026
Supreme Court Order: दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

Supreme Court Order: दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी

November 4, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India