Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 4 साल तक चला अफेयर.. प्रगति के लिए परिवार से लड़ गया था दिलीप, औरैया मर्डर केस में नया खुलासा!

4 साल तक चला अफेयर.. प्रगति के लिए परिवार से लड़ गया था दिलीप, औरैया मर्डर केस में नया खुलासा!

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां मैनपुरी के कारोबारी दिलीप यादव को अपनी पत्नी प्रगति की साजिश ने मौत के घाट उतार दिया।

by Akhand Pratap Singh
26/03/2025
Auraiya Murder Case

Auraiya Murder Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां मैनपुरी के कारोबारी दिलीप यादव को अपनी पत्नी प्रगति की साजिश ने मौत के घाट उतार दिया। शादी के महज 15 दिन बाद ही प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर दिलीप की हत्या करवा दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं और नए खुलासे चौंकाने वाले हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये अपने प्रेमी अनुराग के जरिए सुपारी किलर तक पहुंचाए थे ताकि दिलीप को रास्ते से हटाकर उसकी संपत्ति हथियाई जा सके।

प्यार से शुरू हुआ रिश्ता, साजिश पर खत्म

मैनपुरी के भोगांव कोतवाली क्षेत्र के नगला दीपा गांव के रहने वाले दिलीप यादव अपने बड़े भाई संदीप, अक्षय और सचिन के साथ दिबियापुर में रहते थे। दिलीप के भाई संदीप की पत्नी की बहन प्रगति जो औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के सियापुर गांव की रहने वाली थी का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दिलीप और प्रगति के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। दिलीप ने प्रगति से शादी करने की ठानी और इसके लिए अपने परिवार से लड़ाई भी की। हालांकि संदीप की पत्नी इस शादी के खिलाफ थी लेकिन दिलीप के जिद के आगे सबको झुकना पड़ा। 5 मार्च 2025 को दिबियापुर के एक मैरिज हॉल में दोनों की शादी धूमधाम से हुई।

RELATED NEWS

Auraiya Murder Case

मेरठ हत्याकांड जैसा औरया में मर्डर, शादी के 15वें दिन पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

March 25, 2025

मुंह दिखाई के पैसे बने हत्या का हथियार

शादी के बाद 11 मार्च को प्रगति अपने पति दिलीप और ससुराल वालों के साथ नगला दीपा गई। वहां मुंह दिखाई की रस्म हुई जिसमें उसे करीब 70 हजार रुपये मिले। अगले दिन 12 मार्च को चौथी की विदाई के दौरान प्रगति अपने पति से 30 हजार रुपये और ले आई। पुलिस के मुताबिक मायके सियापुर पहुंचते ही प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग से एक होटल में मुलाकात की। यहीं दोनों ने दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस खौफनाक योजना के लिए दो लाख रुपये में सुपारी तय की गई  जिसमें से एक लाख रुपये मुंह दिखाई और दिलीप से लिए गए पैसों से जुटाए गए। यह रकम अनुराग के जरिए हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर तक पहुंचाई गई।

19 मार्च को गोली..  22 को मौत

19 मार्च को सुपारी किलर रामजी नागर (Auraiya Murder Case) ने दिलीप को बहाने से बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में दिलीप को अस्पताल ले जाया गया लेकिन 22 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिलीप का शव नगला दीपा लाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

यह भी पढ़े: ‘तुम जाओ.. बच्चों को मैं संभाल लूंगा..’ पूरे गांव के सामने पति ने पत्नी की बॉयफ्रेंड से करा दी शादी

संपत्ति हथियाने का था प्लान

पुलिस और परिवार (Auraiya Murder Case) के लोगों का कहना है कि प्रगति का असली मकसद दिलीप की संपत्ति पर कब्जा करना था। दिलीप का परिवार क्रेन और हाइड्रा का कारोबार करता था और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत थी। जांच में खुलासा हुआ कि प्रगति पिछले चार साल से अनुराग के साथ प्रेम संबंध में थी। जहां दिलीप सच्चे मन से प्रगति को चाहता था वहीं प्रगति ने शादी को महज एक नाटक बनाकर रखा। उसका इरादा था कि शादी के बाद दिलीप को खत्म कर उसकी संपत्ति हथिया ली जाए और फिर अनुराग के साथ ऐशो-आराम की जिंदगी बिताई जाए।

परिवार में मातम.. भाभी की बात सच हुई

दिलीप की हत्या के बाद सबसे ज्यादा दुख संदीप की पत्नी को है जो शुरू से ही इस शादी के खिलाफ थी। उसने परिवार को आगाह किया था कि प्रगति के इरादे ठीक नहीं हैं लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। अब परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रगति ने दिलीप के साथ-साथ अनुराग को भी अपने जाल में फंसाया था।

मामले पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग और सुपारी किलर रामजी नागर को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से इस साजिश का पर्दाफाश हुआ। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अभी भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि साजिश के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके। यह हत्याकांड न केवल औरैया बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। लोग हैरान हैं कि जिस प्रगति के लिए दिलीप ने अपने परिवार से लड़ाई की उसी ने उसे इतनी बेरहमी से खत्म कर दिया। यह घटना रिश्तों में विश्वास और प्रेम की परिभाषा पर सवाल खड़े करती है।

Related Posts

Auraiya Murder Case

मेरठ हत्याकांड जैसा औरया में मर्डर, शादी के 15वें दिन पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

March 25, 2025
Next Post
Aak leaves for diabetes

Health news : बिना दवा शुगर होगी कंट्रोल! इस पत्ते को पैर पर लगाने से मिलेगा चमत्कारी लाभ

CO Anuj Chaudhary

CO Anuj Chaudhary News: संभल में CO अनुज चौधरी का बयान "सामाजिक एकता और शांति बनाना मेरा प्रयास"

Meerut Murder Case

Meerut Murder Case : मुस्कान की मासूम बेटी ने नानी से पूछा- 'पापा भगवान के पास चले गए?'

POPULAR POST

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India