Monday, November 9, 2026 9:32 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Salary Update : रेलवे कर्मचारियों को आज 6 दिन पहले मिलेगा वेतन, बैंक हड़ताल के चलते जारी हुआ आदेश

Salary Update : रेलवे कर्मचारियों को आज 6 दिन पहले मिलेगा वेतन, बैंक हड़ताल के चलते जारी हुआ आदेश

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए रेलवे ने अधिकारियों और कर्मचारियों का एडवांस वेतन तैयार कराया है। शुक्रवार को खातों में वेतन आने से करीब छह दिन पहले भुगतान होगा।

by SYED BUSHRA
25/09/2026
Railway Employees Salary September 2026

Railway Employees Salary September 2026:लखनऊ समेत देशभर के रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इस बार वेतन को लेकर बदलाव हुआ है। बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए रेलवे ने तय तारीख से पहले वेतन जारी करने का फैसला किया है। इससे रेलकर्मियों के बैंक खातों में वेतन का एसएमएस सामान्य समय से करीब छह दिन पहले आ सकता है।

गुरुवार को लखनऊ समेत सभी रेल मंडलों, उत्पादन इकाइयों, वर्कशॉप और दूसरे रेलवे संस्थानों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का एडवांस वेतन तैयार कर लिया गया। रेलवे के वित्त अनुभाग ने वेतन स्लिप की जांच और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करके भुगतान से जुड़ी जानकारी संबंधित बैंकों को भेज दी है।

शुक्रवार को होगा भुगतान

रेलवे की ओर से तैयार एडवांस वेतन शुक्रवार को कर्मचारियों और अधिकारियों के बैंक खातों में क्रेडिट किया जा सकता है। इसके बाद बैंक से वेतन जमा होने का एसएमएस भी कर्मचारियों के मोबाइल पर आएगा।

RELATED NEWS

Bank Strike: 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जाने कितने दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

Bank Strike: 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जाने कितने दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

September 11, 2026
Bank Strike September 11

Bank Strike आज देशभर में बैंक क्यों है बंद, जानिए कैश से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक पूरी जानकारी

September 11, 2026

आमतौर पर रेलवे में हर महीने अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन 25 से 28 तारीख के बीच तैयार किया जाता है। इसके बाद वित्त अनुभाग देय वेतन और भत्तों की जांच करता है। जांच पूरी होने पर भुगतान को मंजूरी दी जाती है और संबंधित बैंकों को भुगतान वाउचर भेजा जाता है।

पहली तारीख को मिलता है वेतन

सामान्य व्यवस्था के तहत रेलवे कर्मचारियों के वेतन की पूरी प्रक्रिया महीने के अंत तक पूरी कर ली जाती है। इसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारियों के खातों में अगले महीने की पहली तारीख को वेतन क्रेडिट करते हैं।

इस बार सितंबर के अंत में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने के कारण रेलवे ने पहले ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है। इसके अलावा अंतिम शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में शुक्रवार को बैंकों का आखिरी कार्यदिवस रहेगा।

रेलवे बोर्ड ने दिए निर्देश

बैंक हड़ताल को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे। रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना पीयूष कापासी ने बुधवार को आदेश जारी कर गुरुवार तक अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन तैयार कराने को कहा था।

आदेश के मुताबिक वेतन बिल तैयार करने के बाद उसे संबंधित वित्त अनुभाग से स्वीकृत कराकर बैंकों को भेजना था। रेलवे ने तय समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।

लाखों रेलकर्मियों को राहत

गुरुवार को एडवांस वेतन का बिल तैयार करके उसे वित्त अनुभाग से स्वीकृति भी दिला दी गई। अब संबंधित बैंक शुक्रवार को वेतन खातों में जमा करेंगे। इस व्यवस्था से बैंक हड़ताल के कारण महीने की पहली तारीख को वेतन मिलने में संभावित देरी की समस्या से रेलकर्मियों को राहत मिलेगी।

Related Posts

Bank Strike: 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जाने कितने दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

Bank Strike: 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जाने कितने दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

September 11, 2026
Bank Strike September 11

Bank Strike आज देशभर में बैंक क्यों है बंद, जानिए कैश से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक पूरी जानकारी

September 11, 2026
September Bank Strike

Bank Strike: लगातार छुट्टियों से प्रभावित रहेंगी सेवाएं, 11 सितंबर से आंदोलन की शुरुआत, 28 से 30 तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित

September 5, 2026
Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Strike September 2026: सितंबर में 4 दिन बैंक बंद, क्या है इनकी मांग, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

September 2, 2026
banks strike and 5 day work week

Banking news : बैंक कर्मचारियों की बड़ी मांग पूरी फिर भी क्यों हो रही है Bank strike जानिए कौन से बैंक इसमें शामिल

March 22, 2025
Bank Strike

Bank Strike : चार दिन तक बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें अपने सभी ज़रुरी काम

March 20, 2025
Next Post
Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

Hiring Policy : क्यों और कौन से चार राज्यों के पुरुषों को नौकरी नहीं देगी कंपनी, CEO ने बताई अजीब वजह

Hiring Policy : क्यों और कौन से चार राज्यों के पुरुषों को नौकरी नहीं देगी कंपनी, CEO ने बताई अजीब वजह

Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

POPULAR POST

Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

Mobile Addiction: छीना मोबाइल तो 7 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पहुंची बहन के उड़े होश

November 4, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

November 7, 2026

Delhi-NCR Diwali Rush: दिवाली की धूम में ने बढ़ाया रोड पर जाम,दिल्ली वालो का हाल हुआ बेहाल

November 8, 2026
UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

November 7, 2026
Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026
Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dhanteras 2026: ‘हर घर में आए सुख-समृद्धि और खुशहाली’, CM योगी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

November 5, 2026

LATEST

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज में बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत! एक की हालत गंभीर

November 9, 2026
Bhai Dooj 2026 Date

Bhai Dooj 2026 Date: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय

November 9, 2026

JP Business Story : सरकारी इंजीनियर ने खड़ी की हजारों करोड़ की कंपनी, फिर कैसे डूबा और किसने किया अधिग्रहण?

November 9, 2026
Army Legend :राजनाथ सिंह ने सिक्किम में किस बाबा के मंदिर में टेका माथा, चीन की सेना भी क्यों छोड़ती है खाली कुर्सी?

Army Legend :राजनाथ सिंह ने सिक्किम में किस बाबा के मंदिर में टेका माथा, चीन की सेना भी क्यों छोड़ती है खाली कुर्सी?

November 9, 2026
Delhi Suicide Case: मामूली घरेलू विवाद बना जानलेवा, एक ही परिवार में दो मौतों से पसरा मातम

Delhi Suicide Case: मामूली घरेलू विवाद बना जानलेवा, एक ही परिवार में दो मौतों से पसरा मातम

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India