Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » रस्सी जली मगर नहीं गया बल.. सपा विधायक की गुंडई.., अदालत में आत्मसमर्पण के दौरान बवाल

रस्सी जली मगर नहीं गया बल.. सपा विधायक की गुंडई.., अदालत में आत्मसमर्पण के दौरान बवाल

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर एक के बाद एक कानूनी शिकंजे कसते जा रहे हैं। नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में फंसे विधायक ने अदालत में सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस से झड़प के बाद उन पर मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप लगे हैं। अब बेग और उनके समर्थकों के खिलाफ कई केस दर्ज हो चुके हैं, जिससे उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

by Mayank Yadav
20/09/2024
Badhohi

Badhohi News: भदोही से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग पर एक और शिकंजा कसा गया है। गुरुवार को अदालत में सरेंडर के दौरान बेग पर पुलिस से मारपीट करने और वर्दी फाड़ने का आरोप लगा है। इस मामले में विधायक जाहिद बेग समेत सपा के 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने ज्ञानपुर कोतवाली में केस दर्ज किया है। इस बीच, विधायक को भदोही जेल से नैनी जेल स्थानांतरित किया गया है, जबकि एक दिन पहले गिरफ्तार उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी जेल भेजा गया है।

नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या के बाद बढ़ी मुश्किलें

Badhohi विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। उनके घर से 17 वर्षीय नौकरानी की फांसी से लटकती लाश मिलने के बाद से यह मामला सुर्खियों में आया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Fugitive SP MLA Zahid Beg was hiding from the police and secretly went to surrender in court, but the UP police caught him.

One girl was found dead, and one "minor girl" was found alive, from Zahid's house?

Case has been filed against him under stringent sections in Bhadohi pic.twitter.com/Qe8nDN2B5L

— Rahul Singh 🇮🇳 (मोदी का परिवार) (@THESRAHUL) September 19, 2024

RELATED NEWS

Uttar Pradesh

सपा विधायक के आलीशान आवास पर कुर्की का नोटिस, फरार पत्नी की संपत्ति होगी जब्त

November 13, 2024

अदालत में सरेंडर के दौरान हुई झड़प

जाहिद बेग ने गुरुवार को भदोही की अदालत में आत्मसमर्पण की कोशिश की, लेकिन वहां पुलिस से उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने की कोशिश की, जिस पर जाहिद और उनके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और दारोगा अवधेश सिंह यादव की वर्दी फाड़ दी। पुलिस की तहरीर के आधार पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

कोर्ट परिसर में पुलिस-वकील झड़प से नाराज अदालत

जाहिद बेग के सरेंडर के दौरान Badhohi कोर्ट परिसर में हुए बवाल से अदालत भी नाराज हो गई। अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी गेट के बाहर होनी चाहिए थी और कोर्ट कैंपस में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों और जवानों को इस संबंध में फटकार भी लगी।

यहां पढ़ें: Ghaziabad News: उस्मान ने आयुष्मान बनकर की शादी.. फिर जबरन कराया धर्म परिवर्तन, FIR दर्ज

विधायक के खिलाफ दर्ज हुए कई मामले

इस पूरे मामले की शुरुआत 8 सितंबर की रात हुई थी, जब जाहिद बेग के मलिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर उनकी 17 वर्षीय नौकरानी की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और बालश्रम कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज किया।

अब जाहिद बेग और उनका परिवार कानूनी समस्याओं में फंसा हुआ है, जहां एक ओर विधायक पर गंभीर आरोप हैं, वहीं उनके बेटे को भी अलग-अलग मामलों में जेल भेजा गया है।

Related Posts

Uttar Pradesh

सपा विधायक के आलीशान आवास पर कुर्की का नोटिस, फरार पत्नी की संपत्ति होगी जब्त

November 13, 2024
Next Post
Ranvir Singh, Don 3

Don 3 : अमिताभ और शाहरुख के बाद डॉन के किरदार में नज़र आएंगे रणवीर, देखने को मिलेगा नया मसाला

Petrol Diesel Price Update

Petrol Diesel Price Update : लोगों को मिली राहत, पेट्रोल और डीजल के दामों मे गिरावट, लोगों ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है

DM vs. Secretary

DM vs. Secretary: जब नशे का 'सच' सबको हिला गया, सचिव के जवाब से चढ़ गया पारा, ‘कभी-कभी’ ही करते हैं सेवन!

POPULAR POST

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India