Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

बागपत के टिकरी कस्बे में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक मां ने अपनी तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या की और खुद चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

by Mayank Yadav
10/09/2025
Baghpat

Baghpat incident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद चुन्नी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की रात पति घर के आंगन में पेड़ के नीचे सो रहा था, जबकि अंदर खून से सनी यह दर्दनाक कहानी लिखी जा रही थी। मृतका तेजकुमारी नेपाल की रहने वाली थी, जिसकी मुलाकात पति विकास से पंजाब में हुई थी। शादी के बाद दोनों टिकरी में बस गए थे। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी और दिल्ली शिफ्ट होने की इच्छा इस खौफनाक कदम की वजह हो सकती है। जांच जारी है।

दि0 09.09.25 को समय 20.30 बजे थाना दोघट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टीकरी मे एक महिला घर का दरवाजा नही खोल रही है, थाना दोघट पुलिस मौके पर पहुँची तथा दरवाजा तोडकर देखा तो पाया कि एक महिला फंदे पर लटकी हुई है व 03 बच्चो के शव बिस्तर पर पडे मिले। SP बागपत की बाइट-@Uppolice pic.twitter.com/fGm9gi7ENy

— Baghpat Police (@baghpatpolice) September 9, 2025

देर रात गूंजी चीखें, टूटी नींदें

Baghpat के टिकरी कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार की रात पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही ने सबकी नींद उड़ा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, एक दिल दहला देने वाली खबर पूरे इलाके में फैल गई। विकास नामक व्यक्ति के घर में उसकी पत्नी तेजकुमारी और तीन बेटियों की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल का नजारा इतना भयावह था कि वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। पड़ोसियों और पुलिस ने खिड़की के रोशनदान से एक छोटे बच्चे को अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। अंदर तीन बच्चियां चारपाई और बिस्तर पर बेसुध पड़ी थीं, जबकि मां का शव चुन्नी से लटका हुआ था।

RELATED NEWS

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

January 1, 2026
Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

December 16, 2025

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, तेजकुमारी और विकास के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। तेजकुमारी चाहती थी कि परिवार दिल्ली जाकर बस जाए ताकि बेटियों की पढ़ाई बेहतर हो सके। लेकिन विकास आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इस फैसले के खिलाफ था। इसी बात पर पति-पत्नी में बहस और खटपट होती रही। पड़ोसियों का कहना है कि विकास पिछले कई दिनों से घर के आंगन में पेड़ के नीचे ही सो रहा था। घटना वाली रात भी वह बाहर ही था, जबकि तेजकुमारी अपनी तीनों बेटियों के साथ कमरे में थी। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद ने इस खौफनाक कदम की पृष्ठभूमि तैयार की।

नेपाल से पंजाब, फिर बागपत तक की कहानी

तेजकुमारी की कहानी नेपाल से शुरू होती है। वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी और पहले से शादीशुदा थी। पति से अलग होने के बाद वह अपनी बड़ी बेटी गुंजन के साथ पंजाब के लुधियाना में नौकरी करने लगी। वहीं उसकी मुलाकात Baghpat के विकास से हुई, जो उस समय टूर एंड ट्रैवल्स की गाड़ी लेकर वहां गया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सात साल पहले शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद तेजकुमारी विकास के साथ टिकरी कस्बे में आकर बस गई। गुंजन के अलावा उनकी दो और बेटियां – किट्टो और नीरा – हुईं। परिवार में कभी किसी तरह का तनाव सामने नहीं आया था, लेकिन बीते कुछ महीनों में हालात बदल गए।

Baghpat पुलिस जांच में दिल्ली कनेक्शन की तलाश

मामले की जांच में Baghpat पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। तेजकुमारी के मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि दिल्ली शिफ्ट होने की उसकी जिद के पीछे कोई बाहरी दबाव हो सकता है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर और स्पष्टता मिलेगी। फिलहाल विकास से भी पूछताछ जारी है, क्योंकि कई सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं।

मौत के बाद छाए सवाल और मातम

वारदात के बाद टिकरी कस्बा सदमे में है। परिजन और पड़ोसी इस घटना को समझ नहीं पा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि तेजकुमारी अपनी बेटियों से बेहद प्यार करती थी, ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया? क्या यह तनाव, आर्थिक तंगी या कोई मानसिक दबाव था? पुलिस के मुताबिक, अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन अंदर से कमरे की कुंडी बंद होना और फंदा लगाना जांच को उलझा रहा है।

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

Related Posts

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

January 1, 2026
Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

December 16, 2025
बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

October 20, 2025
UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

October 11, 2025
Baghpat

Baghpat में थानेदार की गाड़ी से मजदूर की मौत, CCTV ने खोला राज, परिवार पर समझौते का दबाव

August 20, 2025
Baghpat

Baghpat में ‘थूक जिहाद’ का वीडियो वायरल, ढाबा संचालक और कर्मचारी हिरासत में, इलाके में तनाव

August 3, 2025
Baghpat

गंदगी की शिकायत पर डीएम ने गांव पहुंचकर उठाई झाड़ू, शुरू कर दी सफाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप

July 31, 2025
Baghpat

क्रिकेट विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, सरकारी शिक्षक पर आरोप

June 30, 2025
Baghpat

हल्दी रस्म में पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने बांधकर कर दी धुनाई, पुलिस बनी मूकदर्शक

June 24, 2025
प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी

प्रेमी के साथ ‘गूटरगू’ कर रही थी पत्नी, तभी आ गया पति, फिर ऐसे छत से कुदकर ‘छूमंतर’ हुई बेवफा बीवी

June 17, 2025
Next Post
Indo-Nepal Border

Indo-Nepal Border पर हाई अलर्ट: नेपाल में तख्तापलट और हिंसा के बीच यूपी के 7 जिलों में कड़ी चौकसी, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Jivitputrika Vrat 2025

Jitiya Vrat 2025:निःसंतान दंपतियों के लिए वरदान है जितिया व्रत,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India