Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

बलिया बीजेपी किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक सिंह और उनके मिस्त्री विकास की राजस्थान में हत्या कर दी गई। दोनों को साइबर ठगों ने सस्ते जनरेटर का झांसा देकर जयपुर बुलाया था। शव कुओं से बरामद हुए।

by Mayank Yadav
26/09/2025
Ballia

Ballia News: बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और उनके साथ गए मिस्त्री विकास की राजस्थान में बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों को सस्ते जनरेटर के नाम पर ठगों ने जयपुर बुलाया था। परिजनों के मुताबिक अशोक सिंह को ऑनलाइन ठगों ने 9 लाख रुपये का जनरेटर केवल 3.5 लाख में देने का लालच दिया। इसी झांसे में वह मिस्त्री विकास के साथ 19 सितंबर को बलिया से जयपुर पहुंचे थे। दो दिन बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए और संपर्क टूट गया। संदेह बढ़ने पर पुलिस जांच में जुटी और अंततः दोनों के शव शाहजहांपुर इलाके के अलग-अलग कुओं से बरामद हुए।

हत्या से फैला सनसनी का माहौल

Ballia जिले के सहतवार थाने के अघैला गांव निवासी अशोक सिंह और मिस्त्री विकास की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि दोनों जयपुर जाकर जनरेटर खरीदने वाले थे, लेकिन अचानक उनसे संपर्क टूट गया। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस को उनकी आखिरी मौजूदगी कोटपुतली के पास शाहजहांपुर में मिली।

ऐसे मिला सुराग और शव

Ballia पुलिस टीम सुराग तलाश रही थी, तभी सूचना मिली कि सांसेडी से जौनाचया खुर्द के बीच खेत के एक कुएं से तेज बदबू आ रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया, जो अशोक सिंह का था। पास के ही दूसरे कुएं से विकास का शव बरामद किया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर सीएचसी मोर्चरी भेजा गया।

RELATED NEWS

Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

December 19, 2025
Ballia

Ballia में पशु चिकित्सालय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मातम और जांच में जुटी पुलिस

August 16, 2025

साइबर ठगी और हत्या की कड़ी

जांच में सामने आया कि ठगों ने अशोक सिंह को 9 लाख रुपये का जनरेटर मात्र 3.5 लाख में देने का झांसा दिया था। इसी लालच में वह बिना परिवार को बताए जयपुर पहुंचे और ठगों के जाल में फंस गए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

अंतिम संस्कार और परिजनों का दर्द

शाहजहांपुर पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। अशोक सिंह का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में गोमती नदी के किनारे किया जाएगा, जबकि विकास का अंतिम संस्कार Ballia में देर रात किया गया। इस दोहरी हत्या से क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल है। लोग ठगी और अपराध की इस वारदात से सन्न हैं।

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

Related Posts

Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

December 19, 2025
Ballia

Ballia में पशु चिकित्सालय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मातम और जांच में जुटी पुलिस

August 16, 2025
Ballia

Ballia की सियासत में घमासान: उमाशंकर सिंह बनाम दया शंकर सिंह – जनाधार बनाम सत्ता की लड़ाई

August 7, 2025
Ballia

गले लगकर विदाई, आंखों में आंसू: बलिया में इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के तबादले पर रो पड़े पुलिसकर्मी

August 1, 2025
Ballia

Ballia में सियासी ताकत की टक्कर: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के बेटों में हिंसक भिड़ंत, FIR में डकैती-गोलीबारी के आरोप

July 28, 2025
Ballia

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल, आरोपी की गिरफ्तारी गई पुलिस पर हमला, कई घायल

June 26, 2025
पकड़ी गई 4 मिस्ट्री गर्ल्स से, जो महंगी जींस-शर्ट पहन सड़कों पर मांग रही थीं भीख, जानें क्या है इनकी कहानी

पकड़ी गई 4 मिस्ट्री गर्ल्स से, जो महंगी जींस-शर्ट पहन सड़कों पर मांग रही थीं भीख, जानें क्या है इनकी कहानी

June 5, 2025
Ballia

Ballia में मेरठ जैसा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, रिटायर्ड जवान के टुकड़े कर कुएं में फेंके

May 13, 2025
Ballia News:

मोबाइल चार्जर की करंट से युवती की गई जान, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी

December 2, 2024
Mau

Mau News: पत्नी का शव ठेले पर रखकर 50 किलोमीटर पैदल चला बुजुर्ग, बच्चों ने छोड़ा अकेला

November 25, 2024
Next Post
Azamgarh

Azamgarh में हैवानियत! अपहरण के बाद 7 साल के मासूम की हत्या, बोरे में बंदकर घर के पास टांगा शव, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Lucknow

Lucknow में नोएडा डीसीपी के घर में चोरों ने ली VIP सर्विस: बाथरूम की टोटियां भी उड़ा ली!

Gold Price Update

Gold Price Update : पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी गिरे सोने के भाव, जानें कहां पहुंचे 26 सितंबर के ताजा रेट ?

POPULAR POST

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India