Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिस पर पथराव-फायरिंग कर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद अब पुलिस का बदलापुर जारी है।

by Vinod
30/09/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिस पर पथराव-फायरिंग कर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद अब पुलिस का बदलापुर जारी है। मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दंगा बिग्रेड पर एक्शन जारी है। धड़ाधड़ गिरफ्तारियों हो रही हैं। बुलडोजर भी गरज रहा है और बंदूक के जरिए भी पुलिस दंगाईयों को इलाज कर रही है। मंगलवार को रजा के करीबी ताजिम को एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। ताजिम के पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बरेली में बवाल के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को आईएमसी जिलाध्यक्ष समेत 15 और आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में मौलाना तौकीर रजा समेत 175 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि 2500 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किए गए हैं। अभी तक कुल 72 आरोपी जेल भेजे गए हैं। जिसमें हिंसा के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा भी शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से 14 और बारादरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।

एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी क्षेत्र से गिरफ्तार शमशाद आलम आईएमसी का जिलाध्यक्ष है। यह फरीदपुर थाने के वाहनपुर का रहने वाला है। शमशाद मौलाना तौकीर रजा, नदीम और डॉ. नफीस के साथ साजिश बनाने में शामिल रहा। वह व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि बवाल के मामले में दर्ज 10 मुकदमों में अब तक 72 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी ने बताया कि जो भी हिंसा में शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगी। सीसीटीवी के जरिए एक-एक आरोपी की पहचान की जा रही है। एसपी ने बताया कि हिंसा में रजा के दमाद का भी अहम रोल रहा है। रजा के दमाद को भी दबोच लिया गया है।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

September 15, 2026

वहीं पुलिस ने बवाल के आरोपी ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में राधा माधव स्कूल के पास मंगलवार को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 26 सितंबर को बवाल के दौरान भीड़ में मौजूद था। उसने पुलिस टीम पर फायर किया था। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। थाना बारादरी पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 26 सितंबर को श्यामतगंज पुल के पास पुलिस पर फायर करने वाला बदमाश बाइक लेकर हारुन नगला पुल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पहुंचकर बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देख उसने बाइक बिथरी चैनपुर की तरफ दौड़ा दी।

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। राधा माधव स्कूल के आगे पानी टंकी के पास आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। आरोपी से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी ताजिम थाना बारादरी के काजी टोला का निवासी है। पूर्व में गोकशी एवं गैंगस्टर के मामलों में जेल जा चुका है। इसी ने श्यामगंज पुल के पास पुलिस पर फायर किया था। एनकाउंटर में घायल आरोपी मौलाना रजा का करीबी बताया जा रहा है।

बरेली में हिंसा के बाद मंगलवार को पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया। अभी मोहसिन के गैराज को गिराया गया है। आरोप है कि जब पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो मोहसिन रजा ने बदसलूकी करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान रजा और मोहसिन रजा दोनों दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मन्नानी मियां, जो मौलाना तौकीर रजा के भाई हैं, उनके दामाद हैं। आरोप है कि नाले की जमीन पर कब्जा करके यह गैराज बनाया गया था। ओमान रजा बरेली हिंसा का आरोपी है। फिलहाल वह अभी फरार है।

आई लव मोहम्मद को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। उपद्रव के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, तौकीर रजा के बेहद करीबी और आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां भी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली हिंसा पर तीन धुआंधार बयान देकर मौलाना एंड बिग्रेड की नींद हराम कर दी है। सीएम योगी ने कहा है कि एक भी दंगाई नहीं बचेगा। एक-एक का हिसाब होगा। जिन्होंने दंगा किया है, उन्हें ऐसी सजा मिलेगी, जिनकी आने वाली सात पीढ़िया याद रखेंगी। फिलहाल पुलिस ने मौलाना की प्रापर्टी की पहचान शुरू कर दी है। आने वाले वक्त में बरेली में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

September 15, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

September 1, 2026
Lucknow Kaiserganj Illegal Chambers Action

Lucknow Action: कैसरबाग कचहरी के आसपास अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, 58 कब्जे एक साथ ढहाए गए

August 31, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

August 29, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

August 26, 2026
Next Post
Meerut

सावधान! Meerut में 40 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस का सख्त ऐलान

Baba Swami Chetanyananda

दुबई के शेखों तक लड़कियों की सप्लाई करता था बाबा, चैट्स ने खोली काली करतूतें

Umar Ansari

गाजीपुर : मुख्तार अंसारी का बेटा Umar Ansari 39 दिन बाद जेल से रिहा, पुलिस ने कहा- गतिविधियों पर रहेगी नजर

POPULAR POST

Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India