Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Bhojpur crime news: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली, चार अब भी फरार

Bhojpur crime news: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली, चार अब भी फरार

बिहार के भोजपुर जिले में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की लूट हुई। 6-7 हथियारबंद बदमाशों ने आधे घंटे तक लूटपाट कर गहने और नकदी लूटे। पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार किया, जबकि चार फरार हैं।

by Mayank Yadav
10/03/2025
Bhojpur

Bhojpur crime news: बिहार के भोजपुर जिले में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 6-7 हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना दोपहर के समय घटी, जब मार्केट में खासी भीड़भाड़ थी। लुटेरों ने करीब आधे घंटे तक शोरूम में रुककर लूट को अंजाम दिया। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने गहने और नकदी लूटे, बल्कि शोरूम के गनमैन की बंदूक भी छीन ली। सभी लुटेरे पैदल ही आए थे और पैदल ही फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य अभी भी फरार हैं।

आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

तनिष्क शोरूम Bhojpur में हुई इस लूट की वारदात ने सभी को चौंका दिया है। बदमाशों ने शोरूम में घुसते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। आधे घंटे तक लुटेरे शोरूम में मौजूद रहे और कीमती गहनों के साथ नकदी को भी अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान किसी को भी बाहर जाने या शोर मचाने की इजाजत नहीं दी गई। लूटपाट के बाद सभी लुटेरे पैदल ही मौके से फरार हो गए।

A group of robbers were caught on camera holding the staff and customers at gunpoint and robbing jewellery worth Rs 25 crores from a #Tanishq showroom in #Bihar's #Arrah. The robbers were later involved in an encounter with the police, which left two criminals injured.

The… pic.twitter.com/oZHWjdT0Zf

— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) March 10, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

Bhojpur पुलिस की कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार

लूट की सूचना मिलते ही Bhojpur नगर थाना क्षेत्र की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में चारों ओर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने पीछा करते हुए दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो झोले में लूटे गए गहने बरामद किए गए हैं। ये गिरफ्तारी भोजपुर जिले के बड़हरा थाने के इलाके में हुई। गिरफ्तार अपराधियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

लूट की इस बड़ी वारदात के बाद भोजपुर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

व्यापारी समुदाय में आक्रोश

लूट की इस घटना के बाद से Bhojpur जिले के व्यापारी समुदाय में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें पुलिस की नाकामी को दर्शाती हैं। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

यहां पढ़ें: यूपी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, गेहूं खरीद से लेकर मेट्रो तक हुए अहम फैसले

Related Posts

No Content Available
Next Post
‘अजेय’ से Team India के ‘त्रिदेव’ को मिली ‘संजीवनी’, अब चैंपियन की रडार पर आई ICC की ये ट्रॉफी

‘अजेय’ से Team India के ‘त्रिदेव’ को मिली ‘संजीवनी’, अब चैंपियन की रडार पर आई ICC की ये ट्रॉफी

Hathras

Hathras murder: महिला दिवस पर दिल दहला देने वाली वारदात, बेटी की छेड़छाड़... शिकायत करने पर पिता की गोली मारकर हत्या

भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India