Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मऊ में दर्दनाक बस हादसा ,तेज रफ्तार और ड्राइवर की झपकी से प्राइवेट बस पलटी, 40 घायल, कई की हालत गंभीर

मऊ में दर्दनाक बस हादसा ,तेज रफ्तार और ड्राइवर की झपकी से प्राइवेट बस पलटी, 40 घायल, कई की हालत गंभीर

बिहार से वाराणसी जा रही एक बस मऊ के कोपागंज में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में लगभग 40 यात्री घायल हुए। शराब पीने के कारण हादसा हुआ। पुलिस जांच और राहत कार्य जारी

by SYED BUSHRA
19/11/2025
Bihar to Varanasi Bus Accident

Bihar to Varanasi Bus Accident : मंगलवार की देर रात बिहार के बेतिया जिले से वाराणसी के लिए निकली एक प्राइवेट बस मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के दाढ़ी बाजार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में सवार यात्री घबराकर चीखने लगे। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे।

हादसे में अब तक करीब 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 14 यात्रियों का जिला अस्पताल मऊ में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया।

यात्रियों ने बताया कि हादसे की वजह ड्राइवर और खलासी की लापरवाही है। उनका कहना है कि दोनों रास्ते में एक ढाबे पर खाना खाने रुके और शराब पी ली। इसके बाद ड्राइवर ने बस चलाने की जिम्मेदारी खलासी को दे दी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई, फिर एक बिजली के पोल से भिड़ी और उसके बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि किसी यात्री की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है।

RELATED NEWS

No Content Available

वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अंजनी पांडे ने बताया कि बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। कई घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि कुछ लोग इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय प्रशासन ने बस संचालक और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। हादसे के बाद लोगों में गुस्सा और डर दोनों साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस रूट पर कई बार ड्राइवरों की लापरवाही के कारण दुर्घटनाएँ हुई हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से हालात नहीं बदल रहे।

इस दर्दनाक घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम कब उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायलों के परिवारों को शासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

Bihar Election Oath Ceremony

Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार, 20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India