Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Mahakumbh 2025 : जहां चाह वहां राह कैसे बिहार के युवकों ने ढूंढा अनोखा रास्ता और पहुंच गए महाकुंभ बगैर किसी जाम के

Mahakumbh 2025 : जहां चाह वहां राह कैसे बिहार के युवकों ने ढूंढा अनोखा रास्ता और पहुंच गए महाकुंभ बगैर किसी जाम के

बिहार के सात युवाओं ने भीड़ और जाम से बचने के लिए नाव से 550 किमी की यात्रा कर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। 84 घंटे में आराम से पहुंचे, 20,000 रुपये खर्च हुए, स्नान किया और सुरक्षित लौट आए।

by SYED BUSHRA
18/02/2025
Bihar youth boat journey to Mahakumbh

Bihar youth boat journey to Mahakumbh बिहार के सात युवाओं ने महाकुंभ जाने के लिए ऐसा रास्ता अपनाया, जो शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। जब सड़कें जाम थीं और ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी, तब इन दोस्तों ने गंगा नदी के रास्ते प्रयागराज जाने का फैसला किया। नाव पर मोटर लगाई और 550 किलोमीटर की लंबी यात्रा पर निकल पड़े। साढ़े तीन दिन, यानी पूरे 84 घंटे लग गए, लेकिन आखिरकार बिना किसी भीड़-भाड़ के आराम से कुंभ पहुंच गए।

भीड़ से बचने के लिए चुना नया रास्ता

8 से 9 फरवरी के बीच प्रयागराज जाने वाले सारे रास्तों पर भीषण जाम था। ट्रेनें खचाखच भरी थीं, और गाड़ियां रेंग रही थीं। ऐसे में बक्सर जिले के कम्हरिया गांव के सात दोस्तों ने तय किया कि वे सड़क की बजाय पानी के रास्ते जाएंगे। उन्होंने दो मोटर वाली नाव तैयार की, ताकि अगर एक मोटर खराब हो जाए तो दूसरी काम आ सके।

खुद चलाते रहे नाव, दिन-रात सफर जारी

इस सफर में सुखदेव चौधरी, आडू चौधरी, सुमन चौधरी और मुन्नू चौधरी शामिल थे। उन्होंने बताया कि करीब 5-6 किलोमीटर चलने के बाद मोटर गर्म हो जाती थी, इसलिए बीच-बीच में वे खुद ही नाव चलाते थे। दिन हो या रात, बारी-बारी से नाव चलाकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते रहे।

RELATED NEWS

No Content Available

खर्चा भी कम, सफर भी आरामदायक

पूरे सफर में इन युवाओं का कुल 20,000 रुपये खर्च हुआ। इसमें पेट्रोल, राशन-पानी, और प्लास्टिक के कैन जैसी जरूरत की चीजें शामिल थीं। सड़क या ट्रेन की तुलना में यह सफर सस्ता भी पड़ा और भीड़ से बचने का बेहतरीन तरीका भी साबित हुआ।

महाकुंभ में डुबकी लगाकर वापस लौटे

13 फरवरी की सुबह इनका सफर पूरा हुआ, और संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। मजेदार बात यह रही कि ये युवा वापसी में भी नाव से ही लौटे और 16 फरवरी की रात तक अपने घर सुरक्षित पहुंच गए। सोशल मीडिया पर अब इनकी हिम्मत और जज्बे की खूब चर्चा हो रही है।

एक सीख भी दे गए ये युवा

इन लड़कों ने साबित कर दिया कि जज्बा हो तो रास्ता खुद बन जाता है। भीड़-भाड़ से बचने का इनका तरीका अनोखा तो था, लेकिन रोमांच से भरा हुआ भी। हालांकि, यह सफर हर किसी के लिए नहीं है, क्योंकि नाव चलाने और तैरने का हुनर होना जरूरी है। लेकिन इनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो मुश्किलों से हार मानने की बजाय नए रास्ते तलाशते हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Call Merging Scam

सावधान! मार्केट में आया Call Merging Scam, पलभर में खाली कर देगाआपका बैंक अकाउंट

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

दिमाग में भरी है गंदगी क्यों सुनें इनका केस… Supreme Court ने अल्लाहबादिया को लगाई कड़ी फटकार!

दिमाग में भरी है गंदगी क्यों सुनें इनका केस... Supreme Court ने अल्लाहबादिया को लगाई कड़ी फटकार!

POPULAR POST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India