Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। अपने आवास पर दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा 2027 में तो नहीं, पर 2029 का चुनाव जरूर लडूंगा। मुझे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

by Vinod
23/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गोंडा का मतलब ‘दबदबा वाले’ होता है। भारत के किसी भी तीर्थ स्थान पर जाकर बता दो कि हम गोंडा से हैं, तो लोग तुरंत कहेंगे कि ये ‘दबदबा वाले’ हैं। ये शब्द अक्सर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आमसभा के दौरान जरूर एकबार कहते हैं। वह खुलकर कहते हैं हां हमारा दबदबा था, दबदबा है और आगे भी दबदबा रहेगा। अब गोंडा के नेता जी यानि बृजभूषण शरण सिंह ने एक और धमाकेदार बयान देकर प्रचंड ठंड में यूपी का पारा बढ़ा दिया है। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। अपने आवास पर दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा 2027 में तो नहीं, पर 2029 का चुनाव जरूर लडूंगा। मुझे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

बीजेपी से नाराजगी की चर्चाओं का खंडन करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा देखिए सच बोलना मेरी आदत है, कई बार मैं सत्य बोल देता हूं तो लोगों को लगता है कि मैं बीजेपी से आउट हो गया। बीजेपी से बागी हो गया। पर ऐसा नहीं हैं। मेरा एक बेटा बीजेपी से सांसद है, दूसरा विधायक। भतीजा ब्लॉक प्रमुख। पत्नी बीजेपी से ही जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। पूर्व सांसद ने साफ किया कि मैं बीजेपी में हूं और बीजेपी में ही रहूंगा। मेरी आत्मा अभी भी बीजेपी में ही बसती है। बीजेपी से ही चुनाव लडूंगा, किसी और पार्टी से नहीं। बृजभूषण ने आगे कहा सत्य बोलना मेरा स्वभाव है, पर इसका मतलब ये नहीं कि मैंने बीजेपी से किनारा कर लिया। मेरी पूरी टीम और विचारधारा बीजेपी की ही है।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक कविता सुना कर अपनी भावनाएं बयां कीं। …किसी सोते को गफलत से जगा देना बगावत है… किसी कमजोर के हक को दिला देना बगावत है, अगर सच्चाइयों का गीत गाना बगावत है… तो हम भी एक बागी हैं, मेरा मजहब बगावत है। कविता गुनगुनाने के बाद पूर्व सांसद ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे एक साजिश के तहत फंसाया। मुझे बदनाम करने का प्रयास किया गया। लेकिन मैं डिगा नहीं। डरा नहीं। मुझे अपनी न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और भरोसा है। षणयंत्र करने वाले बेनकाब हो गए हैं। अगर मुझ पर आरोप नहीं लगते तो मैं ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ता। आरोप लगने के बाद हमने तय कर लिया था कि तब तक बेदाग होकर बाहर नहीं आएंगे तब तक कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। यही वजह रही कि हमने अपने बेटे को चुनाव के मैदान में उतारा। जनता ने उसे सांसद चुन लिया।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के बयानों पर ब्रजभूषण सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि दोनों को अपने मुद्दे बदलने चहिए, कोई नया मुद्दा तलाशना होगा। एसआईआर की प्रक्रिया जो चल रही है वह सही है। राहुल और अखिलेश के इस मुद्दे में अब दम नहीं है। ब्रजभूषण सिंह ने कहा, हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का निरिक्षण या शुद्धिकरण अभी तक ऐसी व्यवस्था नहीं थी। इसलिए एक आदमी लुधियाना में मतदाता फिर गांव मे मतदाता होता था। एक आदमी दिल्ली में मतदाता होता था बिहार में भी मतदाता होता था। इसी गड़बड़ी को ठीक करना गुनाह नहीं है। उन्होंने कहा, देश के नागरिक अगर आप हैं तो एक जगह वोट देंगे, इस बात को जनता जानती है लेकिन, विपक्ष नहीं जान पर रहा है। आज लोग स्वतः बंगाल और कोलकाता से वापस हो रहे हैं। ये बात पूरी दुनिया समझती है, इस देश का बच्चा-बच्चा समझता है, लेकिन, राहुल गांधी नहीं समझते।

दरअसल, यौन शोषण के आरोपों के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में बृजभूषण का टिकट कट गया था। तभी बीजेपी ने उनके छोटे बेटे करण सिंह को चुनाव के मैदान में उतारा था। बृजभूषण शरण सिंह के बेटे सांसद चुने गए थे। अगर बृजभूषण शरण के सियासी कॅरियर की बात करें तो वह अब तक सात बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और छह बार जीत चुके हैं। 1991 में उन्होंने गोंडा सीट से जीत दर्ज की, लेकिन 1998 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गोंडा सीट से जीत दर्ज की। 2004 में बीजेपी ने उन्हें बलरामपुर से टिकट दिया और उन्होंने जीत दर्ज की। 2008 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें बीजेपी से निकाल दिया गया। 2009 का लोकसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। 2014 में बृजभूषण ने कैसरगंज से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2019 में भी वह फिर से कैसरगंज से सांसद चुने गए।

 

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Next Post
दिल्ली में जहरीली हवा पर फूटा गुस्सा: इंडिया गेट पर प्रदर्शन

दिल्ली में जहरीली हवा को लेकर इंडिया गेट पर सैकड़ों का प्रदर्शन पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया

मां ने 12 साल की बेटी को यमुना में धक्का देकर मार डाला

UP: मां ने 12 साल की बेटी को यमुना में धक्का देकर उतारा मौत के घाट

नव्य अयोध्या की शुरुआत

अयोध्या में भव्य तैयारी राम मंदिर में 25 नवंबर को होगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह

POPULAR POST

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India