Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

Mayawati and Asaduddin Owaisi up news : यूपी विधासनभा चुनाव 2027 के पहले प्रदेश में एक नया गठबंधन देखने को मिल सकता है। बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद बसपा और AIMIM में साथ आने की चर्चा बढ़ गई है।

by Vinod
19/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने गमझा हिलाकर बड़ा खेला कर दिया। पीएम के गमछे ने महागठबंधन के नेताओं के पैरों के तले से जमीन खिसका दी। बिहारियों ने सुशासन बाबू के नाम पर मुहर लगा दी। पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी पर बिहार की जनता फिदा हो गई। दोनों नेताओं का ऐसा जादू चला कि सुशासन बाबू एकबार फिर पटना के सरकार बनने जा रहे हैं। वहीं आरजेडी-कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता हार को पचा नहीं पाए। वह खुलकर कभी लालू परिवार के अहम सदस्य संजय को कोस रहे तो कभी ओवैसी पर हार का टीकरा फोड़ रहे। पर हैदराबाद भाईजान मग्न हैं। वह महागठबंधन की हार पर चुटकी ले रहे हैं। वह लालू के लाल तेजस्वी पर तंज कस रहे हैं। ओवैसी डंके की चोट पर बोल रहें। औवैसी ने एलान कर दिया है कि बिहार के बाद यूपी में अब्दुल अब बैंडबाजा-बराती नहीं बनेगा। अब यूपी में अब्दुल खुद विधायक और सरकार में मंत्री बनेगा। औवैसी की इस दहाड़ से यूपी की सियासी पर्रा चढ चुका है। अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसी चर्चा कि 2027 के चुनाव में बीएसपी-एआईएमआईएम गठबंधन कर सकते हैं।

बिहार में एनडीए की जीत के बाद जल्द ही नई सरकार शपथ लेने वाली है। नीतीश सरकार के मंत्रियों के नामों को लेकर मंथन जारी है। शपथ की तैयारियां भी जोरों पर है। नीतीश कुमार दसवीं पर सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी के दिग्गज नेता शपथ समारोह में शामिल होंगे। पटना में शपथ को लेकर बैठकें जारी है तो यूपी की राजधानी लखनऊ में ठंड के बीच सियासी पारा अपने पूरे सवाब पर है। सोशल मीडिया से लेकर गली-मोहल्लों में बीएसपी चीफ और ओवैसी को लेकर बड़ी चर्चा है। औवैसी की पार्टी ने बिहार में पांच सीटों पर जीत दर्ज की तो बीएसपी के खाते में एक सीट आई। सबसे ज्यादा शोर बीएसपी को लेकर है। बीएसपी ने बिहार में एक सीट पर जीत दर्ज की है। वो भी तब जब बसपा दूर-दूर तक फाइट में नहीं थी। इतना ही नहीं, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी सिर्फ एक-दो रैली ही की थी। ऐसे में बीएसपी में परफॉर्मेंस ने सभी को ना केवल चौंका दिया है, बल्कि यूपी चुनाव में बीजेपी और सपा के लिए मायावती सबसे बड़ा खतरा बन गई है।

उधर असदुद्दीन ओवैसी के साथ अंदर खाने बसपा की बढ़ती नजदीकियां नई इबारत को लिखने की सुगबुगाहट को हवा दे रही है। दरअसल भले ही बहुजन समाज पार्टी ने बिहार में अकेले दम पर चुनाव लड़ा है, लेकिन एआईएमआईएम नेताओं का बीएसपी के पक्ष में वोट करने के लिए कहना एक बड़ा संदेश दे रहा है। जानकारों की माने तो बसपा नेता अनिल पटेल और जीते कैंडिडेट पिंटू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी की पार्टी का झंडा लगा था। इतना ही नहीं, पिंटू यादव की जीत के जुलूस में भी औवैसी की पार्टी का झंडा दिख रहा था। इसके अलावा कई सीट पर औवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया था कि जहां हमारा उम्मीदवार नहीं है, वहां बीएसपी कैंडिडेट को वोट दीजिए। जबकि बिहार में औवैसी का चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी से गठबंधन था। इतना ही नहीं, गठबंधन होने के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद के साथ पूरे चुनाव में कही भी मंच नहीं साझा किया। ऐसा माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं असदुद्दीन ओवैसी और मायावती के बीच बातचीत जरूर हुई है। उसके बाद ही यह सब देखने को मिल रहा है।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

नई संभावनों को लेकर जानकारों का कहना है कि मायावती बहुत साफ बोलती है। उन्हें समर्थन नहीं चाहिए होता तो वो साफ मना कर देती। मायावती अक्सर मंच से ही बिना नाम लिए सब कुछ कह देती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। जानकार बताते हैं ओवैसी की पार्टी के प्रवक्ता असीम वकार ने अपने एक बयान में बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है। ऐसे में इस तरह के बयान और तमाम तरह की एक्टिविटी को देखे तो कही न कहीं मायावती और ओवैसी के एक साथ आने की सुगबुगाहट की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर की रैली और मुसलमानों के साथ बैठक के बाद अब ओवैसी से बढ़ती नजदीकियां, यह सब इशारा कर रहा है कि पर्दे के पीछे कुछ न कुछ चल रहा है। जानकार बताते हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती मुस्लिम वोट के लिए असदुद्दीन ओवैसी के साथ जा सकती है। उधर, ओवैसी भी अपने ऊपर लगे धर्म विशेष के ठप्पे से निजात पाने के लिए मायावती के साथ जा सकते हैं।

मायावती और ओवैसी 2020 बिहार चुनाव में पहले भी एक साथ गठबंधन में थे। बसपा एकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, जिसने ओवैसी की पार्टी से गठबंधन किया है। जानकार बताते हैं मायावती और ओवैसी के बीच कुछ तो जरूर चल रहा है, जो मार्च-अप्रैल तक बड़े घटनाक्रम के तौर देखने को मिल सकता है। उस बड़े घटनाक्रम में ओवैसी का मायावती के साथ जाना भी हो सकता है। जानकारों की माने तो पश्चिमी यूपी में शाहजहांपुर से सहारनपुर तक की लगभग 100 विधानसभा सीट पर यादव वोट नहीं है। जाटव और मुसलमान मिलकर 55 से 60 फीसदी वोट प्रतिशत बन जाता है। बसपा ने 1989 में वेस्ट यूपी से तीन मुसलमान कैंडिडेट जिता लिए थे। वेस्ट यूपी वैसे भी अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के साथ नहीं रहा है। पश्चिमी यूपी का मुसलमान जाट के साथ था। पश्चिमी यूपी में ओवैसी अपने पैर जमा चुके हैं। बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद ज्यादा ताकतवर बनकर उभरे हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी का नतीजा चौका सकता है।

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

September 12, 2026
BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

September 11, 2026
BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

September 7, 2026
Next Post
Bihar Election Oath Ceremony

Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार, 20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

UP Primary

यूपी के प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत: बिना स्पष्टीकरण नहीं होगी अब कोई कार्रवाई!

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India