Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » न जानें कहां गुम हो गई  Mayawati के ‘हाथी’ की ‘दहाड़’, सीसामऊ में BSP कैंडीडेट को मिले सिर्फ 1410 वोट

न जानें कहां गुम हो गई  Mayawati के ‘हाथी’ की ‘दहाड़’, सीसामऊ में BSP कैंडीडेट को मिले सिर्फ 1410 वोट

एक वक्त यूपी की सियासत में सबसे मजबूत पार्टी रही बीएसपी का खराब प्रदर्शन जारी, उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई मायावती।

by Vinod
24/11/2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आ गए। जिसमें बीजेपी को सात तो सपा के खाते में दो सीटें आई हैं। कभी उपचुनाव न लड़ने वाली बीएसपी ने 2024 के सियासी दंगल में अपने कैंडीडेट उतारे। पर वह कुछ खास नहीं कर सके। सीसामऊ सीट पर बीजेपी कैंडीडेट को महज 1410 वोट मिले। वहीं अगर कानपुर नगर-कानपुर देहात की बात करें तो यहां की 14 विधानसभा और तीन लोकसभा सीट पर पिछले 12 सालों से हाथी का दहाड़ सुनाई नहीं पड़ी। चार चुनाव हुए और सभी में मायावती की पार्टी को हार उठानी पड़ी।

नहीं चला मायावती का जादू

पहली बार बीएसपी ने उपचुनाव लड़ने का एलान किया। सभी 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। लेकिन चुनाव परिणाम आए तो सभी सीटों पर बीएसपी को हार मिली। कहीं पर जमानत जब्त हुई तो किसी सीट पर बीएसपी कैंडीडेट को नोटा से भी कम वोट मिले। कानपुर की सीसमऊ सीट से बीएसपी कैंडीडेट वीरेंद्र कुमार को महज 1410 वोट मिले, जो नोटा से भी कम थे। करहल, कुंदरकी और मीरापुर में भी बीएसपी बसपा धड़ाम हो गई। मीरापुर और कुंदरकी में तो वोटरों ने बसपा से ज्यादा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को तरजीह दी है।

सीसामऊ में नोटा से भी कम मिले वोट

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के बाद यहां उपचुनाव हुआ। इस सीट पर बसपा का हाथी कभी नहीं चल पाया। उसकी चाल हमेशा सुस्त ही रही। 1989 से लेकर 2022 तक के विधानसभा चुनाव में जब सबसे अच्छा पार्टी का प्रदर्शन हुआ तो बसपा तीसरे स्थान तक ही आ सकी। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के हाजी इरफान सोलंकी ने जीत हासिल की थी। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रजनीश तिवारी चौथे स्थान पर रहे थे। हालांकि 2022 के चुनाव में बीएसपी कैंडीडेट की जमानत बच गई थी।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026

कटहरी में ठीक रहा बीएसपी का प्रदर्शन

बीएसपी का सबसे अच्छा प्रदर्शन कटेहरी सीट पर रहा, जहां पार्टी प्रत्याशी अमित वर्मा ने 41,647 वोट हासिल किए। वहीं मझवां के प्रत्याशी दीपक तिवारी उर्फ दीपू तिवारी ने 34,927 और फूलपुर के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह को 20,342 वोट मिले। हालांकि तीनों सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम वोट मिले हैं। गाजियाबाद में टिकट बदलने का खेल बीएसपी को भारी पड़ गया और उसके प्रत्याशी परमानंद गर्ग 10,736 वोट ही हासिल कर पाए। वहीं बीएसपी ने सबसे खराब प्रदर्शन सीसामऊ सीट में रहा। पार्टी कैंडीडेट को अब तक की सबसे बडी हार मिली।

12 साल से कानपुर में नहीं जीती बीएसपी

बीएसपी की ढलान का सिलसिला 2012 के बाद से शुरू हुआ और पार्टी को 2017, 2022 और 2024 के लोकसभा चुनाव में करारी हार उठानी पड़ी। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन का फाएदा बीएसपी को मिला और वह 10 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं अगर कानपुर नगर की बात करें तो बीएसपी बिठूर, बिल्हौर, घाटमपुर, महाराजपुर, कल्याणपुर, गोविंद नगर, किदवई नगर, आर्यनगर, कैंट और सीसामऊ विधानसभा सीट पर 2012 के बाद से एक भी चुनाव नहीं जीती। कुछ ऐसा ही हाल कानपुर देहात का भी रहा। कभी बीएसपी प्रमुख का गढ़ रहे कानपुर देहात की चार सीटों पर 12 साल से हाथी नहीं दहाड़ा।

2022 के चुनाव में सिर्फ 1 सीट जीती बीएसपी

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुए। इसमें बीएसपी ने सपा के साथ गठबंधन किया। इस चुनाव में बीएसपी को 10 सीटें हासिल हुईं। इसके बाद वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने सपा के साथ गठबंधन समाप्त कर लिया। इस चुनाव में इसका असर भी दिखा। बीएसपी को महज एक सीट पर जीत मिली। जो कि बीएसपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। 2024 के आमचुनाव में भी बीएसपी ने 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। लोकसभा चुनाव में बीएसपी का खाता भी नहीं खुल सका था। यानि बसपा को आमचुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

बड़े नेताओं की कोई जनसभा नहीं हुई

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो पार्टी के शीर्ष नेताओं की जनता से दूरी भी इस हार का कारण बनती जा रही है। उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें पार्टी प्रमुख मायावती, आकाश आनंद और सतीश चंद्र मिश्र सहित करीब 40 नेताओं को मैदान संभालने की जिम्मेदारी मिली। लेकिन, समय बीतता गया और यूपी में मायावती समेत लगभग किसी भी बड़े नेता की कोई जनसभा नहीं हुई है।

पार्टी से छिटका कोर वोटर

आमजन से दूरी का आलम यहां तक रहा कि बीएसपी अपने पारंपरिक वोट भी पूरी तरह से पक्ष में नहीं ला सकी। बीएसपी का कोर वोटर दलित माना जाता है। लेकिन, बीएसपी उसे भी बांधकर रखने में असफल साबित हो रही है। चुनाव नतीजों में इसका असर साफ दिख रहा है। पिछले कुछ समय से संविधान और जाति जनगणना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी काफी तेज है। भाजपा और सपा इस पर अपने-अपने गुणा-गणित के हिसाब से बयानबाजी करती रही। लेकिन, बीएसपी ने खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा। इसका भी असर बीएसपी के कोर वोटर समेत नए वोटरों पर दिख रहा है।

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

September 12, 2026
BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

September 11, 2026
BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

September 7, 2026
BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

September 3, 2026
Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

August 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

August 22, 2026
Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

August 20, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

August 11, 2026
Next Post
इस IAS ने Sambhal  Violence के गुनहगारों की खोली ‘चार्जशीट’, आगजनी के बाद ‘विलेन’ ने CO और SP के PRO को मारी गोली

इस IAS ने Sambhal Violence के गुनहगारों की खोली ‘चार्जशीट’, आगजनी के बाद ‘विलेन’ ने CO और SP के PRO को मारी गोली

IPL Auction 2026 :  आखिर कौन हैं IPL 2025 के वो 5 ‘बाहुबली’, जिनकी ‘धनकुबेरों’ ने मुंहमांगी कीमत देकर की ‘खरीदारी’

IPL Auction 2026 : आखिर कौन हैं IPL 2025 के वो 5 ‘बाहुबली’, जिनकी ‘धनकुबेरों’ ने मुंहमांगी कीमत देकर की ‘खरीदारी’

weather

यूपी में 24 घंटे बाद बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट के संकेत, जानिए मौसम

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India