Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » किलर का कबूलनामा, ‘‘सबको पता था आज मरना है’ फिर रोते-रोते पत्नी समेत तीनों बच्चों को मार डाला ‘साहब’

किलर का कबूलनामा, ‘‘सबको पता था आज मरना है’ फिर रोते-रोते पत्नी समेत तीनों बच्चों को मार डाला ‘साहब’

Verma Family Murder Case Etawah : इटावा जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है, जिसमें कारोबारी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी, पूछताछ में आरोपी ने रौंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं।

by Digital Desk
12/11/2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां लालपुरा के निवासी एक सराफा कारोबारी ने सोमवार की रात अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में साइको किलर ने रौंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस को कारोबारी ने बताया कि आठ-दस साल से मैं परेशान था। डिप्रेशन का शिकार हो गया था। दो साल से परेशानी और अधिक बढ़ गई थी। जिस पर पत्नी ने पूछा क्या हुआ। तब मैंने कहा था कि अग ऐसा लगता है कि मैं खुद को खत्म कर लूं। इस पर पत्नी ने कहा था कि अगर ऐसा तो हमें भी संग ले चलना।

अब जानें क्या है पूरा मामला

लालपुरा तिराहे के पास सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता थे। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है। सोमवार रात करीब 08ः20 मिनट पर मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन स्विच ऑफ कर लिया। कोतवाली पुलिस सूचना देने वाले की तलाश ही कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने जंक्शन स्टेशन के पास से मुकेश को आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। जीआरपी ने कारोबारी को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने चारों की हत्या की बात कबूल की तो पुलिस आनन-फानन में उसके घर पर पहुंची। घर के भूतल पर बने कमरे में पुलिस को रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर बने कमरे में काव्या का शव पड़ा मिला।

एक साथ सुसाइड करने का मन बनाया था

सभी के गले पर निशान मिले, लेकिन खून का एक भी कतरा नहीं बहा था। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया। सारे अहम सबूत एकत्रित कर उन्हें जांच के लिए भेजा दिया। फिर शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि पहली बीवी की साल 2005 में कैंसर से मौत हो गई थी। फिर मैंने रेखा से दो साल बाद यानि 2007 में शादी की। भव्या मेरी पहली पत्नी की बेटी है। रेखा से शादी के बाद हमारे घर काव्या और अभिष्ट पैदा हुए। भव्या दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रही थी। वह दिवाली पर घर आई थी। छोटी बेटी काव्या 12वीं क्लास में पढ़ती थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हम पांचों ने एक साथ सुसाइड करने का मन बनाया था, जिसमें उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई, लेकिन मैं बच गया।

RELATED NEWS

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक की मौत, 27 यात्री घायल

July 9, 2026
Etawah son killed father case

Son Killed Father: इटावा से दिल दहला देने वाली खबर, शराबी बेटे ने अपने पिता को क्यों मौत के घाट उतारा

February 27, 2026

गला रस्सी से घोंट दिया

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अकेले करवा चौथ वाले दिन मरने जा रहा था, लेकिन उस दिन पत्नी ने रोक दिया। बोली अभी करवा चौथ हो जाने दो बाकी बाद में मरने का दिमाग लगाना अभी मत करो। आरोपी ने पत्नी ने कहा था कि कुछ ऐसा दे दो ताकि मरने में तकलीफ कम हो। इस पर मैंने नींद की गोली दी क्योंकि मेरी पहली पत्नी ने भी मरने से पहले सबके सामने नींद की गोली ली थी। हत्यारे ने उसने खुद पत्नी का गला रस्सी से घोंटा। पत्नी ने इससे पहले फंदा लगाकर मारने की कोशिश की थी लेकिन नींद की गोली लेने की वजह से सीधी खड़ी नहीं हो पा रही थी। उसने कहा मुझे लेट जाने दो फिर जैसे मर्जी मार देना। इसके बाद मैंने बच्चों का भी गला रस्सी से घोंट दिया।

बच्चों ने पूछा पापा क्या कर रहे हो

हत्यारे ने पुलिस को बताया, इस दौरान बच्चों ने मुझसे पूछा भी था कि पापा ये क्या कर रहे है। मैंने कहा बेटा मैं आप लोगों को अकेला छोड़कर नहीं जा पाऊंगा, तो संग लेकर जा रहा हूं। आरोपी ने बताया कि चारों को मारने के बाद मैं रेलवे ट्रैक पर लेट गया। मेरे ऊपर से ट्रेल के सात डिब्बे गुजर गए फिर भी बच गया। मैं दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी जीआरपी के जवान आ गए और उन्होंने मुझे पकड़ लिया। साइको किलर ने पुलिस को बताया कि साहब, मैंने रोते-रोते अपनी बगिया को उजाड़ी है। मुझे अफसोस सिर्फ इस बात का है कि मैं कैसे जिंदा बच गया। अगर घर पर जहर खा लेता तो शाएद अपने परिवार के साथ यमलोक चला गया होता।

सुसाइड नोट भी बरामद

मामले पर एसएसपी संजय कुमार ने बताया, हमने जांच में पाया कि मुकेश वर्मा ने ही अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चों की जहरीला पदार्थ खिलाकर के हत्या की है। क्योंकि घटनास्थल से खून का कोई निशान बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम को वहां से नशे की दवाइयां भी बरामद हुई हैं। सर्राफा कारीगर मुकेश वर्मा की ओर से लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसको लेकर के पुलिस बारीकी से अवलोकन करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि मुकेश वर्मा का घर सुबह 9 के आसपास से बंद था। अनुमान ऐसा लगाया जा रहा है कि नींद की दवाई देकर के परिवार के एक साथ चार सदस्यों को मारने की घटना सुबह के समय घटित हुई है।

कुछ इस तरह से बोला रेखा का भाई

दूसरी तरफ, रेखा के भाई की मानें तो उसकी भांजी काव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस लगाया था। जिसमें उसने लिखा था, ये सब लोग खत्म। स्टेटस में रेखा और बच्चों की तस्वीरें लगी थीं। यह देखकर परिवार के लोग परेशान हो गए। सभी को फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी का नंबर नहीं लग रहा था। हमारी बहन और उनके बच्चों की हत्या शायद जमीन जायदाद के कारण की गई है। इस मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। पुलिस ने काव्या सहित सभी परिवार वालों के मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है। ताकि, इस मामले में कुछ और भी अहम जानकारियां मिल सकें। उनके परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक की मौत, 27 यात्री घायल

July 9, 2026
Etawah son killed father case

Son Killed Father: इटावा से दिल दहला देने वाली खबर, शराबी बेटे ने अपने पिता को क्यों मौत के घाट उतारा

February 27, 2026
Etawah News

महाकुंभ स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 2 की मौत..21 घायल

February 10, 2025
इस कसाई ने महिला को काटने के बाद शव के किए टुकड़े, हड्डियों को पीसा फिर कुकर में पकाकर हजम कर गया मांस

इस कसाई ने महिला को काटने के बाद शव के किए टुकड़े, हड्डियों को पीसा फिर कुकर में पकाकर हजम कर गया मांस

January 23, 2025
पकड़ी गई ‘साइको किलर’ की कानपुर वाली गर्लफ्रेंड, माशुका की चाहत में सनकी ने रेखा व उसके 3 बच्चों का किया मर्डर

पकड़ी गई ‘साइको किलर’ की कानपुर वाली गर्लफ्रेंड, माशुका की चाहत में सनकी ने रेखा व उसके 3 बच्चों का किया मर्डर

November 21, 2024
Etawah

पति ने पत्नी और तीन बच्चों की जान ली, सुसाइड की कोशिश में बचा खुद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

November 12, 2024

Mainpuri Byelection: मैनपुरी सीट पर पत्नी डिंपल यादव को बड़ी जीत दिलाने के लिए अखिलेश यादव पहुंचे चाचा शिवपाल के घर, ये हुई चर्चा

November 17, 2022
Next Post
Mathura Refinery

Mathura News: मथुरा रिफाइरी में ब्लास्ट से उडे़ 12 से अधिक लोगों के चीथड़े, 1 किमी तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

Mathura

Mathura refinery blast: मथुरा में हादसा, अधिकारियों समेत 8 कर्मचारी झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Donald Trump

Preparations for government reform in America: ट्रंप ने एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को सौंपी DoGE की कमान

POPULAR POST

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India