Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Azad samaj party Rally: “संवैधानिक अधिकार बचाओ–भाईचारा बनाओ” रैली से चंद्रशेखर ने किया कौन सा बड़ा राजनीतिक दावा

Azad samaj party Rally: “संवैधानिक अधिकार बचाओ–भाईचारा बनाओ” रैली से चंद्रशेखर ने किया कौन सा बड़ा राजनीतिक दावा

आगरा रैली में चंद्रशेखर आज़ाद ने दावा किया कि 15 दिनों में यूपी की राजनीति बदलेगी। उन्होंने 2027 में सत्ता परिवर्तन, शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार और कमजोर वर्गों की एकता से सरकार बदलने की बात कही।

by SYED BUSHRA
26/01/2026

Chandrashekhar Azad Rally: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले पंद्रह दिनों में प्रदेश का राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। उन्होंने जनता से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि कमजोर और वंचित वर्गों की एकता ही मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर कर सकती है।
रविवार को आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ–भाईचारा बनाओ” रैली को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रामलीला मैदान की अनुमति न मिलने को लेकर कहा कि सरकार मैदान छीन सकती है, लेकिन जनता के दिलों से आंदोलन की आवाज नहीं दबा सकती। भारी भीड़ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि चारों तरफ नीला समंदर दिखाई दे रहा है, जो बदलाव का संकेत है।

सभी जाति-धर्म के नेताओं की एकजुटता

चंद्रशेखर आज़ाद ने इस रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पहला ऐसा आंदोलन है, जहां सभी जाति और धर्म के नेता एक मंच पर एकजुट हुए हैं। उन्होंने पारंपरिक राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि कई पार्टियों में नेता सांसद और विधायक तो बन जाते हैं, लेकिन अपने समाज की आवाज तक नहीं उठा पाते।
उन्होंने 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन को याद करते हुए कहा कि उस समय आगरा के जिलाधिकारी कार्यालय पर नीला झंडा लहराया था। उस आंदोलन में जिन लोगों ने बलिदान दिया और जेल गए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

2027 को लेकर बड़ा ऐलान

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि 2027 में सत्ता परिवर्तन होते ही उसी शाम तक सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। लाठी खाने वाले साथियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यह जनचेतना सत्ता की दिशा में बढ़ी, तो वह दिन दूर नहीं जब लखनऊ के कालीदास मार्ग पर अंबेडकरवादी, बहुजनवादी और संविधानवादी मुख्यमंत्री बैठेगा।

RELATED NEWS

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर जोर

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे बड़ी प्राथमिकता होंगे। इलाज के अभाव में किसी की जान नहीं जाने दी जाएगी और एक हजार रुपये में पूरा इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों से सिर्फ भाषण हुए हैं, अब आजाद समाज पार्टी रोजगार पैदा करने का काम करेगी।

महंगाई और कानून-व्यवस्था पर हमला

चंद्रशेखर आज़ाद ने महंगाई, गिरते रुपये और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अमीरों की तिजोरियों में जमा भ्रष्टाचार का पैसा निकालकर गरीबों के कल्याण में लगाया जाएगा। बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को कड़ी सजा देने की बात भी उन्होंने कही।

आगरा और अन्य मुद्दों पर चेतावनी

उन्होंने आगरा के जूता उद्योग में जीएसटी और छापेमारी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न, यूजीसी के नए नियमों, न्यायपालिका पर दबाव और गरीबों की जमीन छीने जाने जैसे मुद्दों पर सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि आगरा कमजोरों की राजधानी है और सच्चे अंबेडकरवादियों को ताकत मिली तो गुंडागर्दी अपने आप खत्म हो जाएगी।

रैली में उमड़ी भारी भीड़

रैली में करीब 15 से 20 हजार लोगों की भीड़ पहुंच गई, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। जोश में आए समर्थकों ने बेरिकेडिंग तोड़ दी और कई कुर्सियां टूट गईं। हालात बिगड़ते देख चंद्रशेखर आज़ाद ने मंच से लोगों से संयम बरतने और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।

Related Posts

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

September 22, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

September 4, 2026
Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

September 2, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

August 22, 2026
Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

August 22, 2026
OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

August 13, 2026
Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

August 6, 2026
Next Post
Domestic dispute: पत्नी को डंडों से पीट छत से फेंका फिर क्यों करली खुदकुशी, घरेलू विवाद बना जानलेवा

Domestic dispute: पत्नी को डंडों से पीट छत से फेंका फिर क्यों करली खुदकुशी, घरेलू विवाद बना जानलेवा

UP Weather Alert

Weather update:प्रदेश में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश–ओलावृष्टि का अलर्ट, गिरेगा तापमान

Alankar Agnihotri

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा: यूजीसी कानून 2026 और बंधक बनाए जाने के आरोपों से मचा हड़कंप

POPULAR POST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India