Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » CJI का यूपी पुलिस पर बम: ‘IO को कटघरे में खड़ा करो, क्रिमिनल केस बनाओ!’ – डीजीपी को भी दी सीधी चेतावनी

CJI का यूपी पुलिस पर बम: ‘IO को कटघरे में खड़ा करो, क्रिमिनल केस बनाओ!’ – डीजीपी को भी दी सीधी चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल केस को क्रिमिनल केस में बदलने पर नाराज़गी जताई। CJI संजीव खन्ना ने IO को कटघरे में लाने और डीजीपी से जवाब तलब करने का आदेश दिया।

by Mayank Yadav
07/04/2025
CJI

CJI Sanjeev Khanna Blast On UP Police: देश की सबसे बड़ी अदालत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर जमकर हमला बोला। सुप्रीम कोर्ट के CJI संजीव खन्ना ने सख्त लहजे में कहा कि यूपी में सिविल केसों को क्रिमिनल केस में तब्दील करना अब आदत बन चुकी है। उन्होंने पुलिस को चेताया कि ये तरीका अब नहीं चलेगा – अगर ऐसा फिर हुआ तो IO को कटघरे में खड़ा किया जाएगा और उस पर क्रिमिनल केस बनेगा। इतना ही नहीं, सीजेआई ने डीजीपी तक को लपेटे में लेते हुए दो टूक कह दिया कि वे खुद इस मामले में कार्रवाई करें वरना कोर्ट जुर्माना लगाएगा। वकीलों को भी अदालत से खरी-खोटी सुननी पड़ी।

सिविल केस को क्रिमिनल बना रही यूपी पुलिस, सुप्रीम कोर्ट में खुला पोल

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसे मामले की सुनवाई हुई, जिसमें एक सिविल विवाद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने आपराधिक मुकदमे में बदल दिया था। इस पर CJI संजीव खन्ना ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सिर्फ पैसे न देना अपराध नहीं होता। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यूपी पुलिस लगातार सिविल विवादों को क्रिमिनल मुकदमों में बदल रही है, जो पूरी तरह गलत है।

सीजेआई ने कहा, “यह चौंकाने वाली बात है कि यूपी में आए दिन ऐसा हो रहा है। वकील भी अब यह भूल गए हैं कि सिविल और क्रिमिनल कानून में फर्क होता है। यह न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ है।”

RELATED NEWS

Sambhal Violence

शाही जामा मस्जिद का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को चीफ जस्टिस की बेंच करेगी सुनवाई

November 28, 2024
Narendra Modi, CJI, DY Chandrachud, Supreme Court News

PM Modi : महिलाओं के साथ जुर्म को बख्शा न जाए, CJI सामने PM ने सुप्रीम कोर्ट के जजों से की अपील

August 31, 2024

‘IO को कटघरे में खड़ा करो, डीजीपी कार्रवाई करें!’

CJI खन्ना इतने नाराज़ दिखे कि उन्होंने सीधे इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को कटघरे में बुलाने का आदेश दे डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में खुद IO को कटघरे में लाकर आपराधिक मामला बनाना चाहिए ताकि उन्हें भी सबक मिले। उन्होंने टिप्पणी की, “यह कोई तरीका नहीं है चार्जशीट दाखिल करने का।”

साथ ही, उन्होंने डीजीपी को भी चेतावनी दी और कहा कि इस पूरे मामले की निगरानी करें और कोर्ट के निर्देशों का पालन करें। डीजीपी से कोर्ट ने हलफनामा (एफिडेविट) मांगा है, जिसमें उन्हें दो हफ्तों का समय दिया गया है।

कोर्ट का बड़ा फैसला, IO का बयान कोर्ट में दर्ज होगा

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि संबंधित IO अदालत में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएगा। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जब तक IO अपना बयान और एफिडेविट दाखिल नहीं करता, तब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी।

हालांकि यूपी पुलिस के वकील ने इस निर्देश का विरोध किया, लेकिन CJI ने उसे दरकिनार करते हुए दो टूक कह दिया कि पहले एफिडेविट दाखिल कीजिए। इस पूरे मामले को कोर्ट ने 5 मई तक के लिए टाल दिया है।

फिर ऐसा हुआ तो पुलिस पर लगेगा जुर्माना

CJI ने यह साफ कर दिया है कि भविष्य में अगर इस तरह का मामला सामने आया तो यूपी पुलिस पर सीधे जुर्माना ठोका जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का यह सख्त रुख अब यूपी पुलिस के लिए चेतावनी से कम नहीं है, और डीजीपी से लेकर निचले स्तर के अधिकारियों तक सबकी जवाबदेही तय होगी।

यहां पढ़ें: सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर ईडी का छापा, 750 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी

Related Posts

Sambhal Violence

शाही जामा मस्जिद का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को चीफ जस्टिस की बेंच करेगी सुनवाई

November 28, 2024
Narendra Modi, CJI, DY Chandrachud, Supreme Court News

PM Modi : महिलाओं के साथ जुर्म को बख्शा न जाए, CJI सामने PM ने सुप्रीम कोर्ट के जजों से की अपील

August 31, 2024
Kolkata doctor rape-murder: प्रिंसिपल क्या कर रहा था? सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार

Kolkata doctor rape-murder: प्रिंसिपल क्या कर रहा था? सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार

August 20, 2024
SC, ST, Supreme Court, India, CJI, Reservation, Scheduled cast

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब SC-ST को मिलेगा कोटे के अंदर कोटा्

August 1, 2024
supreme court justice: Regarding rigging in Chandigarh mayor election, CJI said it is murder of democracy, Supreme Court orders investigation in the matter

supreme court justice : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर CJI ने कहा यह लोकतंत्र की हत्या है, मामले में सुप्रीम कोर्ट का जांच के आदेश

February 6, 2024

Manipur Violence: मणिपुर के हालातों पर भड़के डीवाई चंद्रचूड़ ,कहा- पुलिस के नियंत्रण से बाहार है मामला

August 1, 2023

Gyanvapi Mosque: वजू की मांग को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

April 17, 2023

Supreme Court: PM, नेता विपक्ष और CJI की कमेटी चुनेगी चुनाव आयुक्त, जानें अब तक कैसे होती थी CEC और EC की नियुक्ति…

March 2, 2023

IIT स्टूडेंट सुसाइड मामले पर भावुक हुए CJI डी. वाई. चंद्रचूड़, संस्थानों पर उठाया सवाल, कहा- कहां गलती हुई कि छात्र दे रहे हैं जान

February 26, 2023

कॉलेजियम सिस्टम पर केंद्र और सुप्रीम कोर्ट में फिर तनातनी, कानून मंत्री की CJI को चिट्ठी- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में हमारे प्रतिनिधि शामिल करें

January 16, 2023
Next Post
Lucknow Jobs

लखनऊ में नौकरी का शानदार मौका.. 9-11 अप्रैल को दो बड़ी कंपनियों का रोजगार मेला, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Daddu Prasad

बसपा को करारा झटका, दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, जानें किस विधानसभा सीट से णिल सकता है टिकट?

Agra News

AI से संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों की छेड़छाड़, आश्रम ने दी सख्त चेतावनी

POPULAR POST

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India