Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विशेष

कॉलेजियम सिस्टम पर केंद्र और सुप्रीम कोर्ट में फिर तनातनी, कानून मंत्री की CJI को चिट्ठी- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में हमारे प्रतिनिधि शामिल करें

by Web Desk
January 16, 2023
in विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट को सलाह । कोलेजियम सिस्टम में केंद्र सरकार अपना प्रतिनिधि चाहती है। जिसको लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी है। रिजिजू ने चिट्ठी के माध्यम से कहा कि कोलेजियम में सरकार के प्रतिनिधि होने से पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा।

कोलेजियम सिस्टम को लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच गतिरोध जारी

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमे रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम में केंद्र के प्रतिनिधियों को शामिल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। जनता की ओर जवाबदेही भी तय होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए बनाए गए कोलेजियम सिस्टम को लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच गतिरोध जारी है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम में अपना प्रतिनिधि चाहती है।

RELATED NEWS

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

June 6, 2026
Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

June 4, 2026
https://twitter.com/KirenRijiju/status/1614886721900142595?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1614886721900142595%7Ctwgr%5Ea123722b586cf459a2e7fd8347d4e6c0f8a8a2ba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.opindia.com%2Fpolitics%2Fkiren-rijiju-letter-to-cji-dy-chandrachud-and-government-representatives-supreme-court-collegium-system%2F

सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी- किरेन रिजिजू

दरअसल, नवंबर की शुरुआत में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने यह कहकर इस बहस को फिर से हवा दे दी थी कि नियुक्तियों की कॉलेजियम प्रणाली ‘अपारदर्शी’ है और इस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। वहीं, 15 दिसंबर को उन्होंने राज्यसभा में अदालतों में मुकदमो के बढ़ते ढेर को निपटाने के प्रयास और न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब तक न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर नई व्यवस्था खड़ी नहीं की जाएगी तब तक न्यायाधीशों के खाली पड़े पदों का मुद्दा और नियुक्तियों पर सवाल उठते ही रहेंगे। आपको बता दें कि लोकसभा उपाध्यक्ष भी इस पर अपनी राय रख चुके हैं उन्होंने कहां कि सुप्रीम कोर्ट अक्सर विधायिका के कामकाज में दखलंदाजी करता है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1614861459372277762?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1614886721900142595%7Ctwgr%5Ea123722b586cf459a2e7fd8347d4e6c0f8a8a2ba%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.opindia.com%2Fpolitics%2Fkiren-rijiju-letter-to-cji-dy-chandrachud-and-government-representatives-supreme-court-collegium-system%2F

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जताई आपत्ति

बताते चलें की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के इस पत्र पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपत्ति जताई है। अरविंद केजरीवाल का कहना है की “ये बेहद खतरनाक है। न्यायपालिका में नियुक्ति में सरकार का कोई भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।” उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए किरण रिजिजू ने कहा, की आशा करता हूँ कि आप अदालत के निर्देश का सम्मान करेंगे! यह राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम को रद्द करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के निर्देश की फॉलो-अप कार्रवाई है। SC की संविधान पीठ ने कॉलेजियम प्रणाली के MoP (मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर) को पुनर्गठित करने का निर्देश दिया था।

Tags: Center and Supreme CourtcjiLaw MinisterSupreme Court CollegiumUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Pollution Under Control Certificate - PUCC: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकारें लगातार नए...

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 2, 2026

Uttar Pradesh के धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में घर बसाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।...

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था, धर्म और सामाजिक...

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Uttar Pradesh सरकार राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का...

Next Post

Virat Kohli 166 vs SL:एक पारी में विराट ने तोड़े इतने सारे रिकॉर्ड, जल्द ही सचिन को भी पीछे छोड़ देंगे कोहली

IND vs SL 3rd ODI: 317 रनों की जीत से भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist