Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » U P News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अफसरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, 44,994 कर्मचारियों का वेतन क्यों अटका

U P News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अफसरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, 44,994 कर्मचारियों का वेतन क्यों अटका

ई-ऑफिस प्रणाली की अनदेखी पर सीएम योगी सख्त हो गए हैं। 44,994 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रुक सकता है। एनआईसी रिपोर्ट के बाद सरकार ने डिजिटल कामकाज अनिवार्य करने का कड़ा संदेश दिया है।

by SYED BUSHRA
12/01/2026

E office: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और तेज बनाने के लिए लगातार डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अक्टूबर 2017 को प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की थी। इसका मकसद सरकारी कामकाज को पेपरलेस बनाना और फाइलों के निस्तारण में देरी को खत्म करना था।
ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय और सचिवालय के 93 विभागों को इससे जोड़ा गया। तय किया गया कि विभागों में फाइलों का निपटारा इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किया जाएगा। हालांकि, कई साल बीतने के बाद भी लखनऊ समेत कई सरकारी विभाग इस व्यवस्था को गंभीरता से नहीं अपना रहे हैं।

ई-ऑफिस लॉग-इन नहीं करने पर सीएम नाराज

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक रिपोर्ट के जरिए जानकारी मिली कि 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच करीब 58 प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी ई-ऑफिस सिस्टम पर लॉग-इन ही नहीं हुए। यानी आधे से ज्यादा कर्मचारियों ने पूरे महीने डिजिटल सिस्टम पर कोई काम नहीं किया।

यह जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि जो अधिकारी और कर्मचारी ई-ऑफिस प्रणाली की अनदेखी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED NEWS

Yogi सरकार ने सभी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में छह महीने तक एस्मा लागू किया ,हड़ताल पर लगी रोक, आदेश आज से लागू

Yogi सरकार ने सभी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में छह महीने तक एस्मा लागू किया ,हड़ताल पर लगी रोक, आदेश आज से लागू

December 12, 2025

44,994 कर्मचारियों का वेतन अटकने के आसार

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उनके प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखा। इस पत्र में साफ कहा गया कि जिन 44,994 अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबे समय तक ई-ऑफिस लॉग-इन का इस्तेमाल नहीं किया है, अगर वे जनवरी महीने में भी ई-ऑफिस पर काम नहीं करते हैं, तो उनका वेतन रोक दिया जाए।

पत्र में यह भी लिखा गया है कि ई-ऑफिस पर नियमित काम करने के बाद ही वेतन जारी किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर बिना काम के किसी कर्मचारी को वेतन दिया गया, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष और आहरण-वितरण अधिकारी की होगी।

विभागों में मचा हड़कंप

इस पत्र के सामने आते ही सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों में अब ई-ऑफिस को लेकर गंभीरता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इस सख्ती के बाद सरकारी दफ्तरों में डिजिटल कामकाज को नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाएगा।

किन विभागों का प्रदर्शन रहा कमजोर

रिपोर्ट के मुताबिक ऊर्जा विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग, कारागार सुधार विभाग, प्राविधिक शिक्षा, परिवहन और चिकित्सा शिक्षा विभाग ई-ऑफिस के इस्तेमाल में सबसे पीछे रहे। ऊर्जा विभाग के 75 यूजर्स में से एक भी यूजर ने पूरे महीने लॉग-इन नहीं किया। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग में 10,895 यूजर्स में से 6,080 यूजर्स ने एक माह तक सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया।

सिंचाई, कृषि, राजस्व, ग्राम्य विकास, आवास, चिकित्सा, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभागों में भी हजारों कर्मचारियों ने ई-ऑफिस लॉग-इन नहीं किया। एनआईसी द्वारा तैयार यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई, जिसे देखकर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

डिजिटल व्यवस्था को सफल बनाने की तैयारी

योगी सरकार का मानना है कि साल के अंत तक ई-ऑफिस प्रणाली को जिलों, तहसीलों और ब्लॉक स्तर तक पूरी तरह प्रभावी बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस सख्ती से साफ है कि अब डिजिटल सिस्टम को हल्के में लेने वालों पर कार्रवाई तय है।

Related Posts

Yogi सरकार ने सभी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में छह महीने तक एस्मा लागू किया ,हड़ताल पर लगी रोक, आदेश आज से लागू

Yogi सरकार ने सभी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में छह महीने तक एस्मा लागू किया ,हड़ताल पर लगी रोक, आदेश आज से लागू

December 12, 2025
Yogi सरकार ने सभी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में छह महीने तक एस्मा लागू किया ,हड़ताल पर लगी रोक, आदेश आज से लागू

Yogi सरकार ने सभी विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में छह महीने तक एस्मा लागू किया ,हड़ताल पर लगी रोक, आदेश आज से लागू

December 12, 2025
योगी का फैसला: तकनीकी शिक्षा में प्रेरणा और भारतीय गौरव का हुआ संगम  कौन से इंजीनियरिंग कॉलेजो के बदले गए नाम

योगी का फैसला: तकनीकी शिक्षा में प्रेरणा और भारतीय गौरव का हुआ संगम कौन से इंजीनियरिंग कॉलेजो के बदले गए नाम

June 29, 2025
Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा फैसला,यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की होगी स्थापना,कर्मचारियों के लिये खोल दिया खजाना,

March 12, 2025
Yogi govt

E-Office Revolution: 72 घंटों में फाइल आगे बढ़ेगी, रोकने वाले बाबु पर होगी कार्रवाई

December 29, 2024
Sitapur से सीएम योगी photo

Sitapur से सीएम योगी का श्रमदान, जनता को दिया स्वच्छता का संदेश

October 1, 2023
UP News: सरकारी नौकरी को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, जल्द निकलेगी बंपर भर्ती

UP News: सरकारी नौकरी को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, जल्द निकलेगी बंपर भर्ती

September 26, 2023
मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का किया ऐलान

Madurai Train Fire: मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का किया ऐलान

August 26, 2023

टिफिन पर चर्चा करते नजर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

June 5, 2023

यूपी में अवैध लाउडस्पीकर हटाने का अभियान फिर चलेगा, CM योगी का अफसरों को कड़ा निर्देश

May 25, 2023
Next Post
UP A I vision :यूपी बनेगा न्यू टेक डेस्टिनेशन, किसके दम पर तकनीक के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को तैयार प्रदेश

UP A I vision :यूपी बनेगा न्यू टेक डेस्टिनेशन, किसके दम पर तकनीक के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को तैयार प्रदेश

Trump Venezuela acting president claim

Fact check: डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला पोस्ट वायरल, खुद को बताया वेनेजुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ फेक या सच

UP becoming global tech destination

UP A I vision : यूपी बनेगा न्यू टेक डेस्टिनेशन, किसके दम पर तकनीक के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को तैयार प्रदेश

POPULAR POST

Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India