Friday, November 6, 2026 3:53 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Drug Racket:दवा बिज़नेस की आड़ में 2000 करोड़ का खेल, कौन है अरबों की ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड S I T की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Drug Racket:दवा बिज़नेस की आड़ में 2000 करोड़ का खेल, कौन है अरबों की ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड S I T की ताबड़तोड़ कार्रवाई

शुभम जायसवाल ने महामारी के दौरान दवा कारोबार की आड़ में कोडीन सिरप की बड़े स्तर पर तस्करी का नेटवर्क खड़ा किया। पांच साल में 2000 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले इस रैकेट की जांच में कई अधिकारी भी घिरे हैं।

by SYED BUSHRA
22/11/2025
Codeine Syrup Smuggling Case Network UP

Codeine Syrup Smuggling Case :वाराणसी के गायघाट के रहने वाले 32 वर्षीय शुभम जायसवाल बीते पांच वर्षों में अचानक खूब सुर्खियों में आ गए हैं। वजह है।करीब दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति और कोडीन कफ सिरप की बड़े स्तर पर की जा रही तस्करी में उनकी संलिप्तता। गाजियाबाद और वाराणसी से चल रहे करोड़ों के इस खेल में शुभम का नाम इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क के मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है। यूपी में इस मामले में उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। पुलिस व अन्य एजेंसियों की लगातार कार्रवाई जारी है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि शुभम ने कोविड महामारी के दौरान दवा व्यापार में कदम रखा। इसी दौरान उसने धीरे-धीरे कोडीन आधारित कफ सिरप की अवैध सप्लाई चेन तैयार कर ली। उसके पिता भोलानाथ प्रसाद पहले से दवा व्यापार से जुड़े थे, लेकिन उनका कारोबार छोटा था और परिवार गायघाट के एक साधारण से मकान में रहता था।

कोरोना काल में शुरू हुआ कारोबार

महामारी के समय दवा कारोबार बढ़ता हुआ देखकर शुभम ने रांची में शैली ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म रजिस्टर कराई। जांच एजेंसियों के अनुसार, इसी फर्म के जरिए उसने फर्जी बिलिंग और अवैध सप्लाई का नेटवर्क बनाया। उसके तार झारखंड, पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक फैले नशा कारोबार से जुड़े पाए गए। वह खुद को एक तरह का ‘सुपर स्टॉकिस्ट’ बनाकर चलता था और उसके संपर्क में कई छोटे-बड़े स्टॉकिस्ट और रिटेलर शामिल थे।

RELATED NEWS

No Content Available

दावा है कि वह फर्जी दस्तावेज़ों और फर्जी बिलों के आधार पर बड़े पैमाने पर कोडीन कफ सिरप की सप्लाई करवाता था।

वाराणसी से पूरे नेटवर्क का संचालन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शुभम इस पूरे ऑपरेशन को वाराणसी से ही कंट्रोल करता था। पिछले तीन वर्षों में उसने ड्रग विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर कई फर्जी ड्रग लाइसेंस जारी करवाए। कई लाइसेंस बिना किसी जांच-पड़ताल के ही दे दिए गए। दिलचस्प बात यह है कि जिन फर्मों के नाम पर बिलिंग होती थी, वे दवा दुकानें जमीनी स्तर पर मौजूद ही नहीं थीं।

जांच एजेंसियों द्वारा जुटाई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अवैध सप्लाई से हुए मुनाफे ने शुभम की संपत्ति को पांच साल में 2000 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है और कई अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में है।

यूपी से बांग्लादेश तक फैला जाल

अपर आयुक्त ड्रग विभाग और विशेष सचिव रेखा एस. चौहान ने बताया कि शुभम जायसवाल ने शैली ट्रेडर्स के नाम से पूरा रैकेट चलाया। इस फर्म के लिंक कई राज्यों तक फैले मिले हैं। उन्होंने बताया कि करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की तस्करी वाले इस केस में शुभम समेत 28 लोगों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

रेखा चौहान वाराणसी में कैंप करके पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं। उनका कहना है कि अब तक की जांच में यह मामला 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले के रूप में सामने आया है। आगे की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी लाइसेंस किस अवधि में, किस ड्रग इंस्पेक्टर और किस लाइसेंसिंग प्राधिकारी की मदद से जारी हुए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Yogi Review Scouts Guides Jamboree

UP Jamboree:61 साल बाद यूपी में भव्य भारत स्काउट्स और गाइड्स जंबूरी, मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

रिंकू सिंह के प्यार में पागल बस्ती की रुखसाना बनी मुस्कान, शादी के सातवें दिन पति का बेहरमी से किया मर्डर

रिंकू सिंह के प्यार में पागल बस्ती की रुखसाना बनी मुस्कान, शादी के सातवें दिन पति का बेहरमी से किया मर्डर

Miss Universe 2025 Winner

Miss Universe 2025 Winner: कौन है Fatima Bosch, जो विवादों बाद बनी विनर

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

Supreme Court : 70 साल से आरक्षित सीटों पर क्या बदलेगा नियम? रोटेशन की मांग पर अदालत ने क्यों खींचे हाथ

November 4, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India