Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी जिन्हें पर्न गर्ल भी कहा जाता है, एकबार फिर हल्लाबोला है। भीम आर्मी चीफ की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर एक नया ऑडियो जारी कर तहलका मचा दिया।

by Vinod
26/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज वही महबूबा फ्लावर से फायर बन गई है। यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ फिर से हल्लाबोला है। इसबार बर्न गर्ल ने एक ऑडियो क्लिप को वायरल कर सनसनी मचा दी है। चंद्रशेखर आज़ाद की एक्स गर्लफ्रेंड ने दावा किया है कि भीम आर्मी चीफ बीजेपी से हाथ मिला लेंगे। इसके अलावा उसने एक और ऐलान किया है। एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा है कि वह भीम आर्मी की रैली में आएगी और चंद्रशेखर आज़ाद की पूरी कुंडली को जनता के समक्ष रखेगी।

यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी जिन्हें पर्न गर्ल भी कहा जाता है, एकबार फिर हल्लाबोला है। भीम आर्मी चीफ की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर एक नया ऑडियो जारी कर तहलका मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में सांसद खुद यह कहते सुने जा रहे हैं कि वह आगामी यूपी चुनाव में बीजेपी का साथ देंगे और समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

ऑडियो के बाद रोहिणी ने खुद का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें रोहिणी ने कहा कि यह ऑडियो उसी बातचीत का हिस्सा है, जहां चंद्रशेखर ने स्वीकार किया कि बीजेपी ने उन्हें सांसद बनाया है और अब वह दलित वोट काटने के लिए बीजेपी के साथ रैलियां करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑडियो शेयर करते हुए रोहिणी ने लिखा कि चंद्रशेखर ने खुद कहा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में से जो भी मेरे खिलाफ आया, उसकी खाल उतार दूंगा। चाहे मुझे बीजेपी की मदद क्यों न करनी पड़े। यह मेरे लिए आखिरी लड़ाई है और जो भी बीच में आया, मैं उसे जिंदगीभर नहीं छोड़ूंगा।

RELATED NEWS

ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

September 22, 2026
Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

July 10, 2026

रोहिणी ने यह भी लिखा कि बीजेपी 26 नवंबर जैसी सैकड़ों रैलियां सिर्फ दलित वोट बांटने के लिए करा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो शख्स अपने आंदोलन और महापुरुषों की विरासत बेच दे, वह समाज का भला कैसे करेगा। रोहिणी ने अपने पोस्ट के जरिए एलान किया है कि वी 26 नवंबर को रैली में आएंगे। अगर चंद्रशेखर के मंच से किसी ने मुझे हाथ भी लगाया, तो पूरा देश महिला सम्मान का उदाहरण देखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उन्हें रोकने के बजाय सुरक्षा के साथ मंच तक ले जाएगी।

रोहिणी ने चुनौती देते हुए लिखा तेरे आकाओं को भी तेरे खिलाफ कर दिया मैंने। अब असर देख, मंच चंद्रशेखर का, लोग चंद्रशेखर के, लेकिन शपथ रोहिणी घावरी की होगी। रोहिणी ने दावा किया कि वह मंच पर आकर भाषण देंगी और चंद्रशेखर को सीधे सामने बैठकर जवाब देंगी। रोहिणी ने आगे कहा कि रैली में वह आकर रहेंगी। भीम आर्मी चीफ चाहे जितनी ताकत लगा लें, वह मुझे नहीं रोक पाएंगे। रोहिणी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आज़ाद को बीजेपी के साथ मिला हुआ है। इसी के चलते उन पर एक्शन नहीं हो रहा।

अब हम आपको बताते हैं कि रोहिणी कब यूपी आएंगी और क्यों चंद्रशेखर की रैली में शामिल होंगी। तो चलिए जान लेते हैं, उसे रैली के बारे में जो अब खास बन चुकी है। दरअसल, भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर ने मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 26 नवंबर को संविधान रैली का ऐलान किया हुआ है। रैली को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। रोहिणी के ऐलान के बाद अब माहौल गरमा गया है।

रोहिणी घावरी के पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि भारी भीड़ और पोलराइजेशन की संभावना के चलते पुलिस और प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। रैली में रोहिणी स्वयं शामिल होंगी या नहीं, इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

अब जान लीजिए रोहिणी के बारे में, जो खुद को चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड बताती हैं। डॉ. रोहिणी घावरी एक पीएचडी स्कॉलर हैं। सोशल मीडिया अकाउंटर पर उन्होंने लिखा है कि वह एक अस्पताल के सफाईकर्मी की बेटी हैं। 2019 में वह उच्च शिक्षा के लिए स्विटजरलैंड गई थीं। उन्हें पीएचडी पूरा करने के लिए 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। पिछले पांच साल से रोहिणी स्विटजरलैंड में जॉब कर रही हैं। वहां वह एक एनजीओ चलाती हैं।

वह पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने यूनाइटेंड नेशंस में अपनी स्पीच की शुरुआत जयश्री राम से की थी। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर शोषण के आरोप लगाए हैं। रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है। उन्होंने चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज कराने और मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कही है। इस पूरे मामले में चंद्रशेखर की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने कहा था कि वह इन आरोंपों का कोर्ट में जवाब देंगे।

Related Posts

ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

ASP Candidates: चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

September 22, 2026
Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

July 10, 2026
Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

June 19, 2026
UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

June 13, 2026
कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

September 25, 2025
Chandrashekhar Azad

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क, शुरु हुई जांच

July 2, 2025
Chandrashekhar Azad

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

June 30, 2025
Chandrashekhar Azad

अब कोर्ट में मिलते हैं: नगीना सांसद Chandrashekhar Azad की बढ़ीं मुश्किलें, डॉ. रोहिणी ने महिला आयोग में की शिकायत

June 24, 2025
आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलाया हाथ, ओवैसी और ‘खान’ को साथ लाकर विपक्ष का बिगाड़ेंगे खेल

आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलाया हाथ, ओवैसी और ‘खान’ को साथ लाकर विपक्ष का बिगाड़ेंगे खेल

June 6, 2025
UP News: मायावती ने चंद्रशेखर आजाद को बताया अवसरवादी, फिर ‘मुकदमेबाजी’ का जिक्र कर मचा दी सनसनी

UP News: मायावती ने चंद्रशेखर आजाद को बताया अवसरवादी, फिर ‘मुकदमेबाजी’ का जिक्र कर मचा दी सनसनी

June 5, 2025
Next Post
बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

Big Boss 19: तान्या मित्तल ने प्रणित मोरे को सुनाई खरी खोटी, फरहाना भट्ट ने भी किया जोरदार पलटवार

Big Boss 19: तान्या मित्तल ने प्रणित मोरे को सुनाई खरी खोटी, फरहाना भट्ट ने भी किया जोरदार पलटवार

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

POPULAR POST

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India