Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » लगवा लें प्रीपेड मीटर, वरना पड़ेगा महंगा, बिजली विभाग का बड़ा अभियान

लगवा लें प्रीपेड मीटर, वरना पड़ेगा महंगा, बिजली विभाग का बड़ा अभियान

by Gulshan
02/11/2024

​Smart Prepaid Meters : सिद्धार्थनगर बिजली निगम की ओर से प्रत्येक बिजली उपभोक्ता के घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जिन घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी है, उन्हें प्रीपेड मीटर लगवाने से पहले सुधार करवाना होगा। ऐसा नहीं करने पर प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिल में सुधार कराना मुश्किल होगा। जिससे उन्हें गड़बड़ी के बाद अधिक आए बिजली बिल को भरना पड़ेगा। हालांकि पहले चरण में उनकी प्राथमिकता पांच किलोवाट से अधिक के उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड मीटर लगाने की है।

सभी को लगवाने होंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर

शहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लगवाने का कार्य बिजली निगम शुरु कर दी है। इसमें एक किलोवाट के घरेलू समेत पांच किलोवाट तक के कामर्शियल उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगना है। ऐसे में छोटे ,बड़े नए और पुराने बकाएदारों के घर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगने से पहले मीटर में गड़बड़ी वाले उपभोक्ताओं को बिल सुधार नहीं करवाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी। जिन बकाएदारों का पुराना बिल बाकी होगा, उन्हें किस्त के अनुसार बिल जमा करने का भी मौका दिया जाएगा। लेकिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल सही करवाने से पहले ही स्मार्ट मीटर लगवा लिया तो उन्हें बिल में सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें बकाया का एकमुश्त भुगतान करना होगा नहीं तो कनेक्शन काटने समेत अन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शहर के 36570 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाना है, इसमें अभी तक 500 उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगाया भी जा चुका है। जल्द ही अन्य उपभोक्ताओं के घर पहुंच कर बिजली निगम स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएगा।

स्मार्ट मीटर से बिल में नहीं हो सकेगी कोई गड़बड़ी

बिजली निगम पर मीटर गड़बड़ी से बिल अधिक आने की शिकायत लोगों की प्रतिदिन आती रहती है। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिल की गड़बड़ी से छुटकारा मिलेगा। एक्सईएन ज्ञानप्रकाश ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से एपभोक्ताओं को कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से पहले बिल की गड़बड़ी सुधार करवाने से उपभोक्ताओं की सुविधा मिलेगी। बताया कि गलत बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज या लेट फीस नहीं देना पड़ेगा। उपभोक्ता पर अधिक बकाया नहीं होगा। मीटर को रिचार्ज करने की सुविधा उपभोक्ता के पास भी रहेगी।

RELATED NEWS

No Content Available

प्रीपेड मीटर से नहीं होगी बिजली की बर्बादी

वर्तमान में घरेलू अथवा कामर्शियल बिजली उपभोक्ता पोस्टपेड मीटर लगने से बिजली बचत करने के प्रति सतर्क नहीं रहते थे, लेकिन अब प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बचत के प्रति वह सतर्कता बरतेंगे। शहर में जिनके घरों व दुकानों में प्रीपेड मीटर लग गए है, वह खपत के प्रति अभी से सतर्कता बरत रहे है और कम खपत करने की जुगत में लगे है। बिजली उपभोक्ता लवकुश ने बताया कि पहले पोस्टपेड मीटर लग रहने पर जब बिजली बिल आता था, तब खपत और उसकी धनराशि की जानकारी होती थी। अब प्रीपेड मीटर लगने पर पहले बिल भरना होगा तब खपत कर सकेंगे, इसलिए बचत के लिए पहले से ही सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़ें : अपने आप को फेक IPS बताकर कर ली शादी, सच सामने आने पर टूटा रिश्ता

बिजली निगम को भी होगी सहूलियत

उपभोक्ताओं के घर, दुकान व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से बिजली निगम कर्मियों को राहत रहेगी। साथ ही उन्हें घर-घर जाकर हर माह रीडिंग कराने से छुटकारा मिलेगा। यहां तक कि बिजली निगम को हर माह जिले के विभिन्न जगहों पर शिविर का आयोजन कर और अभियान चलाकर बिजली बिल जमा कराने की कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही प्रत्येक माह मीटर रीडिंग में गड़बड़ी के चलते आने वाले गलत बिजली बिल को सुधारने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को भी बिजली बिल में सुधार के लिए कतार लगाने से राहत मिलेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
​​Cartridge in Air India Flight

दुबई से दिल्ली की एयर इंडिया फ्लाइट से बरामद कारतूस, , जांच में जुटी पुलिस

Baghpat

Baghpat Congress: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का गंदा काम, महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, वीडियो वायरल

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : बिग बॉस में नया ट्विस्ट, इस वीकेंड का वार पर धमाल मचाएंगे रवि किशन,घरवालों की लगेगी क्लास

POPULAR POST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India