Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Ghazipur : खुद को बताता था पुलिस, महिला को नौकरी के नाम पर लगाया चुना

Ghazipur : खुद को बताता था पुलिस, महिला को नौकरी के नाम पर लगाया चुना

महिला से नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी वीरेंद्र यादव मऊ जिले के खिलवा जमसडा थाना चिरैयाकोट का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करके न्यायालय में पेश किया।

by Gulshan
18/09/2024
Mau district, Khilwa Jamsada police station Chiraiyakot

Ghazipur : पुलिस की वर्दी लोगों की सुरक्षा के लिए होती है। लेकिन अब कुछ लोग इस वर्दी का गलत इस्तेमाल कर इसे ठगी का धंधा बना रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का है। यहां एक जालसाज ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 2 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। जालसाज पुलिस की वर्दी पहनकर पीड़िता से मिलता था। उसके खिलाफ पुलिस में पहले से ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के दुल्लापुर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित महिला को ठगा। उसने पुलिस भर्ती के नाम पर उससे 240000 रुपये ऐंठ लिए। जब ​​पीड़िता को लगा कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने एक दिन पहले ही गाजीपुर-मऊ बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया था।

उसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था।

दुल्लहपुर पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को एक महिला ने वीरेंद्र नामक युवक पर पुलिस की वर्दी पहनकर पुलिस भर्ती के नाम पर पैसे ठगने का आरोप लगाया था। जिस पर स्थानीय पुलिस ने वीरेंद्र यादव के खिलाफ धारा 419, 420, 406, 504, 506 और 389 के तहत केस दर्ज किया था। इसी केस के आधार पर पुलिस गाजीपुर-मऊ की सीमा सरसेना के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर वीरेंद्र यादव पर पड़ी और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : आसान शब्दों में समझें क्या है वन नेशन-वन इलेक्शन का कॉन्सेप्ट? जानें कैसे होगा लागू 

पुलिस की वर्दी में मिलता था आरोपी

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वीरेंद्र यादव पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दुल्लहपुर थाने के जलालाबाद पुलिस चौकी का सिपाही बताता था। उसने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर उसके सामने आता था। जिसके बाद जब महिला को उस पर विश्वास हो गया तो उसने उसे नौकरी के नाम पर पैसे दे दिए।

जब कई दिनों तक कुछ नहीं हुआ तो महिला ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद वह महिला को झूठे आश्वासन देकर परेशान करता रहा। जब पीड़िता ने बार-बार उस पर दबाव बनाया तो वह उसे धमकाने लगा और परेशान करने लगा। महिला ने वीरेंद्र यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Pakistan Airline

Pakistan Airline: गलती या कुप्रबंधन? PIA पायलट ने पेशावर की जगह कराची में उतारी फ्लाइट, यात्री भड़के!

Baghpat, brutality, disabled person,

बागपत में हैवानियत की हदें पार..., दिव्यांग को कमरे में बंद करके पिटबुल से कटवाएं

Ranveer SIngh, Deepika Padukone

घर में नन्हीं परी के आते ही Deepika Padukone ने खरीदा एक आलीशान नया आशियाना

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India