Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » गुड्डू मुस्लिम ने ऐसे ‘अतीक एंड कंपनी’ की जलाई ‘लंका’, असद का करवाया ‘द एंड’ और ‘बमबाज’ बना अंडरवर्ल्ड का ‘किंग’

गुड्डू मुस्लिम ने ऐसे ‘अतीक एंड कंपनी’ की जलाई ‘लंका’, असद का करवाया ‘द एंड’ और ‘बमबाज’ बना अंडरवर्ल्ड का ‘किंग’

कसारी मसारी के रंगबाज को मारकर अतीक अहमद कुछ ऐसे बना डॉन, बबूल के जंगलों में जरायम की खड़ी की फौज, आखिर में अतीक और उसके भाई का बारूद से हुआ अंत, पर अब भी फरार है बमबाज गुड्डू मुस्लिम।

by Vinod
05/04/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। एक तांगेवाले के घर पर अतीक अहमद का जन्म होता है। घर पर एक वक्त का खाना पकता। नून और सरसों के तेल वाली अतीक चपाती खाता। जिसका असर भी हुआ। अतीक अहमद का शरीर बिकराल और आंखें खूंखार गुंडे की तरह दिखने लगी। फिर क्या था। एक मौके की तलाश में अतीक जुट जाता है। तभी कसारी-मसारी के रंगबाज चांद बाबा से अतीक की मुलाकात होती है। चांदबाबा उस वक्त कसारी-मसारी का रंगबाज के नाम से जाना जाता है। खातिर दिमाग अतीक को चांदबाबा की पूरी हिस्ट्री की जानकारी पहले से ही होती है। अतीक चांदबाबा का ड्राइबर बन जाता है और यहीं से उसके जरायम की दुनिया मे एंट्री की शुरूआत हो जाती है।

यहीं से डॉन अतीक भाई बन जाता है

चुनाव आते हैं चांद बाबा विधायिकी का पर्चा दाखिल करता है। पर अतीक को भी सफेद कपड़े में अपना भविष्य दिखने लगता है। मतदान के बाद मतगणना का कार्य चल रहा होता है। कसारी-मसारी के रंगबाज चांदबाबा अतीक को मारने का आदेश दे देता है। चांदबाबा अतीक को मार पारा उससे पहले ही अतीक उसके शरीर पर 50 गोलियां दागकर ऐलान कर देता है कि अब कसारी-मसारी में रंगबाज का नहीं बल्कि डॉन की हुकूमत चलेगी। फिर क्या था अतीक के ऐलान के बाद सैकड़ों की भीड़ आगे बढ़ती है और डॉन को गोदी में उठा लेती है और यहीं से डॉन अतीक भाई बन जाता है।

अतीक का भाई भी कमबख्त विलेन निकला

फिर क्या था चांदबाबा की हत्या कर अतीक अहमद कसारी-मसारी के बलूल के बगीचों को बेताज बादशाह बन जाता है। बबूल के पेड़ों की कटाई कर कोयला बनवाता है और महज कुछ सालों के अंदर अतीक तांगेवाले के बजाए अतीक विधायक जी बनकर प्रयागराज का शहंशाह बन जाता है। फिर क्या था जहां देखी जमीन उस पर किया कब्जा। भाई भी कमबख्त विलेन निकला। जहां देखी छोरी उसे जबरन उठवा लेता। विधायक से अतीक सांसद बन जाता है और सुपरी किलर भाई को विधायक बनवा देता है। कहते हैं कि अतीक के इशारे पर सरकारें चलती थीं। बड़े-बड़े नेता उसके डॉगी से हाथ मिलाया करते थे।

RELATED NEWS

Lady Don Shaista Parveen

जानिए कैसे पुलिस को गच्चा दे रही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन, तो क्या अब अतीक की बेगम का भी होगा ‘एनकाउंटर’

April 6, 2025
अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

March 28, 2025

अति का कुछ ऐसे हुआ अंत

कहते हैं कि अति का अंत होता है। अतीक को शाएद अपने अंत का एहसास नहीं था। सूबे में भगवाधारियों की सरकार बन जाती है। अतीक को अपनी दादागिरी पर शायद ज्यादा विश्वास था और इसी सनक के चलते उसने उमेश पाल की हत्या करवा दी। फिर क्या हुआ सभी ने देखा। आजाद भारत के इतिहास में पहला लाइव मर्डर अतीक और उसके भाई का होता है। तीन लौंडे आते हैं और अतीक और उसके भाई अशरफ के शरीर पर जीभर के पीतल भर देते हैं। ये तो कहानी अतीक के जन्म अंत की हुई। डॉन अतीक की मौत के बाद एक किताब बाजार में आई है। जिसका नाम कसारी-मसारी है। इस किताब को राइटर मनोज राजन त्रिपाठी ने लिखा है। उन्होंने एक प्रोटकास्ड को दिए इंटरव्यू के कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

मनोज राजन त्रिपाठी ने बताए अहम राज

मनोज राजन त्रिपाठी बताते हैं कि अतीक और उसके भाई की मौत की स्किप्ट पहले से ही तैयार कर ली गई थी। मनोज त्रिपाठी के मुताबिक, जब उमेश पाल का मर्डर हुआ तब असद को कार में रहने को कहा गया था पर वह बाहर आया और गोलियां चलाईं। उस शूटआउट को सबने अपनी आखों से देखा। हत्याकांड के असद फरार होता है। गुड्डू मुस्लिम भी प्रयागराज छोड़ देता है। पर झांसी में गुड्डू मुस्लिम अतीक एंड बदमाश कंपनी के साथ खेला कर देता है। फिर क्या था एसटीएफ को असद के ठिकाने की लोकेशन मिलती है और अतीक का बेटा मारा जाता है।

झांसी में था गुड्डू मुस्लिम

मनोज राजन त्रिपाठी खुलकर बताते हैं कि गुड्डू मुस्लिम ही वो मोहरा था, जिसने अतीक की लंका जलाई। फिलहाल गुड्डू मुस्लिम देश से बाहर है और उसे बकाएदा बार्डर पार करवाया गया है। अब गुड्डू मुस्लिम का चैप्टर क्लोज हो चुका है। मनोज राजन त्रिपाठी इशारों-इशारों में बताते हैं कि उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम झांसी की सरहद नहीं पार कर पाया था। गुड्डू मुस्लिम ने झांसी में रहते हुए पुलिस को असद के बारे में जानकारी दी। अतीक के राज बताए। जिसके बाद पुलिस ने असद को ठिकाने लगाया। मनोज राजन त्रिपाठी यहां तक बताते हैं कि जिन तीन शूटर्स ने अतीक-अशरफ का गेमओवर किया, उन्हें झांसी में भी फुल ट्रेनिंग दी गई।

दुबई भागा गुड्डू मुस्लिम

बता दें, ऐसी खबर आई थी कि गुड्डू मुस्लिम जांच एजेंसियों को चकमा देकर दुबई फरार हो गया है। वह बीती छह दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से एतिहाद एयरलाइंस की कोलकाता-दुबई फ्लाइट से गया है। उसने सैयद वसीमुद्दीन के नाम से फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने यह सूचना यूपी पुलिस के साथ साझा की थी। इनसब के बीच जांच एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं कि गुड्डू मुस्लिम के फरार होने में किसने मदद की। आशंका जताई जा रही है कि कोलकाता में माफिया अतीक अहमद के करीबी गद्दी बिरादरी के लोगों ने फरार होने में उसकी मदद की है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता और उसके भाई अशरफ की पत्नी जैनब भी तो दुबई फरार नहीं हो चुके हैं।

बमबाज के नाम से महशहूर गुड्डू मुस्लिम

अतीक अहमद के संपर्क में आने से पहले गुड्डू मुस्लिम यूपी के कई माफियाओं के लिए घटनाओं को अंजाम दे चुका था। उसके संपकों की वजह से अतीक उस पर सबसे ज्यादा भरोसा करता था। यूपी के अंडरवर्ल्ड में बमबाज के नाम से मशहूर गुड्डू मुस्लिम, उर्फ गुड्डू शूटर करीब 23 महीने से फरार है। अब उसके दुबई भागने के बाद एजेंसियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। यूपी के कई बड़े अपराधी पहले भी दुबई में पनाह ले चुके हैं। इनमें सहारनपुर का खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम, एलयूसीसी चिटफंड घोटाले का मास्टरमाइंड समीर अग्रवाल शामिल हैं।

 

Related Posts

Lady Don Shaista Parveen

जानिए कैसे पुलिस को गच्चा दे रही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन, तो क्या अब अतीक की बेगम का भी होगा ‘एनकाउंटर’

April 6, 2025
अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

March 28, 2025
Guddu Muslim

Guddu Muslim in Dubai: गुड्डू मुस्लिम का दुबई फरार…. सुरक्षा एजेंसियों के मुंह पर तमाचा

January 18, 2025
फूलपुर उपचुनाव में फिर से जिंदा हो गया अतीक अहमद, जानिए कैसे ‘नागिन’ बन माफिया ने पूरे परिवार को ‘डसा’

फूलपुर उपचुनाव में फिर से जिंदा हो गया अतीक अहमद, जानिए कैसे ‘नागिन’ बन माफिया ने पूरे परिवार को ‘डसा’

November 18, 2024

बमबाज गुड्डू मुस्लिम का लंगड़ाते हुआ CCTV फुटेज आया सामने, STF की पहुंच अब इतनी दूर

May 9, 2023

हत्याकांड से पहले Umesh Pal और Atiq का हुआ था फोन पर झगड़ा, Guddu Muslim ने कराई थी बात

May 7, 2023

Guddu Muslim की बहन से मिलने के बाद पुलिस को पता चली ये बातें.. 13 साल की उम्र में शूटर ने छोड़ा घर

April 30, 2023

Atiq Ahmed: गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता की चाल, भेष बदलकर कराई अतीक की सारी संपत्ति अपने नाम

April 25, 2023

Umesh Pal Case : एक साथ है शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम, गुजरात में कर सकते सरेंडर

April 21, 2023

Breaking News: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, गुड्डू मुस्लिम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 16, 2023
Next Post
Up Schools

यूपी के 22 जिलों में खुलेंगे नए सरकारी स्कूल, 5900 छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का मौका

मिलिए लेडी कांस्टेबल ’मेरी जान’ से, जो लड़कों का करती थी शिकार, रईसी में आई कमी तो ’इंस्टा-क्वीन’ बेचनी लगी हिरोइन

मिलिए लेडी कांस्टेबल ’मेरी जान’ से, जो लड़कों का करती थी शिकार, रईसी में आई कमी तो ’इंस्टा-क्वीन’ बेचनी लगी हिरोइन

Lady Don Shaista Parveen

जानिए कैसे पुलिस को गच्चा दे रही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन, तो क्या अब अतीक की बेगम का भी होगा ‘एनकाउंटर’

POPULAR POST

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India