Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के ठिकानों पर रेड फिल्म की तरह आईटी का छापा, जानिए 2 दिन में कहां-कहां से निकला कुबेर का ख़ज़ाना

काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के ठिकानों पर रेड फिल्म की तरह आईटी का छापा, जानिए 2 दिन में कहां-कहां से निकला कुबेर का ख़ज़ाना

काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के शोरूम के साथ ही ठिकानों पर आईटी की रेड, 36 घंटे से जारी है कार्रवाई, रेड के बाद मचा हड़कंप।

by Vinod
22/02/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ‘फेराफेरी’ कर तिजोरी भरने वालों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग ने ऑपरेशन लांच किया हुआ है। कानपुर, लखनऊ, कन्नौज के बाद अब आईटी ने शाहजहांपुर और लखीनपुरखीरी में बड़ी कार्रवाई की है। यहां के जानें-माने सोना कारोबारी काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के ठिकानों पर लखनऊ की इनकम टैक्स विभाग की कई टीमों ने फिल्म रेड की तर्ज पर छापा मारा। 65 अफसरों ने एक साथ शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में छापेमारी की कार्रवाई की। ये छापेमारी 36 घंटे से जारी है। अफसर रात को ऑफिस के बजाए ज्वलर्स के शोरूम में ही रूके और यहीं पर खाना खाया।

दो जनपदों पर आईटी की रेड

लखनऊ की आईटी के करीब 65 अफसरों ने शाहजहांपुर और लखीमपुरखीरी में काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के शोरूम और ठिकानों में छापा मारा। आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन शुक्रवार को भी डेरा जमाए रही। 36 घंटे भी शहर में लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के शोरूम समेत रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स पर आयकर टीम की जांच जारी है। जांच करने के लिए शुक्रवार को 22 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

पहले दिन शाहजहांपुर में रेड

शाहजहांपुर में प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसायी लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के शोरूम में आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू की है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आईटी विभाग के 35 से 40 अधिकारियों की टीम अचानक शोरूम पहुंची। टीम ने शोरूम में प्रवेश करते ही सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। कार्रवाई से आसपास के सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आयकर विभाग की टीम या लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

RELATED NEWS

Tax Refund Fraud: मेरठ में 3,000 से ज्यादा क्लाइंट्स से जुड़ा, 357 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड फ्रॉड का हुआ खुलासा

Tax Refund Fraud: मेरठ में 3,000 से ज्यादा क्लाइंट्स से जुड़ा, 357 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड फ्रॉड का हुआ खुलासा

July 19, 2026
Kanpur property :रजिस्ट्री में पैन का बड़ा खेल उजागर, 2500 करोड़ रुपये की डील पर आयकर विभाग की पैनी नजर

Kanpur property :रजिस्ट्री में पैन का बड़ा खेल उजागर, 2500 करोड़ रुपये की डील पर आयकर विभाग की पैनी नजर

December 30, 2025

पहले-दूसरे दिन भी जारी रहा एक्शन

आईटी की छापेमारी लखीमपुर खीरी में भी हुई। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन शुक्रवार को भी डेरा जमाए रही। आयकर विभाग की टीम को जिले में आए करीब 36 घंटे हो चुके हैं। आयकर अधिकारी शहर के दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कचेहरी रोड स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स पर बृहस्पतिवार रात टीम के लोग शोरूम पर ही ठहरे रहे। सुबह होते ही जांच फिर से शुरू हुई।

एकता ट्रेडर्स के ठिकानों पर रेड

उधर, एकता ट्रेडर्स जिनका तेल और घी का काम है, उनके यहां भी आईटी टीम रात में रुकी और सुबह होते ही जांच फिर से शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम जरूरी दस्तावेज व मोबाइल, लैपटॉप आदि की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक जांच में क्या निकल कर आया है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि एकता ट्रेडर्स के ठिकानों से कर चोरी पकड़ी गई है। आईअी ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

यहां भी आईटी की छापेमारी

मोहम्मदी में आयकर की टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर व पंकज किराना इंटरप्राइजेज पर जांच पड़ताल की। इस कार्रवाई से कस्बे में खलबली मची रही। अधिकांश दुकानदारों ने शुक्रवार को भी अपनी दुकानें बंद रखी। आयकर टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर व स्टोर मालिक के आवास पर जांच की। उधर, पंकज किराना की दोनों दुकानों पर जांच पड़ताल की गई। लखनऊ, बनारस, अलीगढ़ व आगरा की टीमें आयकर विभाग के अधिकारी आलोक के नेतृत्व में जांच कर रहीं हैं।

दाल वालों के ठिकानों पर भी रेड

गोला गोकर्णनाथ के कुम्हारन टोला स्थित राकेश गुप्ता दाल वालों के यहां आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन भी रुकी हुई है। आयकर की टीम फोन, लैपटॉप व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करती रही। नगर के बडे़ व्यापारी के यहां छापा पड़ने से अन्य व्यापारियों में खलबली की स्थिति बनी हुई है। कुछ व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी करनी चाही, तो टीम ने मना कर दिया।

Related Posts

Tax Refund Fraud: मेरठ में 3,000 से ज्यादा क्लाइंट्स से जुड़ा, 357 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड फ्रॉड का हुआ खुलासा

Tax Refund Fraud: मेरठ में 3,000 से ज्यादा क्लाइंट्स से जुड़ा, 357 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड फ्रॉड का हुआ खुलासा

July 19, 2026
Kanpur property :रजिस्ट्री में पैन का बड़ा खेल उजागर, 2500 करोड़ रुपये की डील पर आयकर विभाग की पैनी नजर

Kanpur property :रजिस्ट्री में पैन का बड़ा खेल उजागर, 2500 करोड़ रुपये की डील पर आयकर विभाग की पैनी नजर

December 30, 2025
संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

संभल की इस फैक्ट्री में 50 घंटे से क्यों बंद हैं 100 मजदूर, 1000 करोड़ का खुला राज तो सकते में आए अफसरान

October 15, 2025
IT की रेड में रिमझिम की तिजोरी से बाहर आई ‘बेईमानी’, माली-चौकीदार के नाम पर बोगस फर्म बना करोड़ों की ‘हेराफेरी’

IT की रेड में रिमझिम की तिजोरी से बाहर आई ‘बेईमानी’, माली-चौकीदार के नाम पर बोगस फर्म बना करोड़ों की ‘हेराफेरी’

November 30, 2024
Income tax धारकों को मिली राहत  सरकार ने ITR फाइल करने की बढ़ाई समय सीमा,जानिए क्या है नयी डेडलाइन

Income tax धारकों को मिली राहत सरकार ने ITR फाइल करने की बढ़ाई समय सीमा,जानिए क्या है नयी डेडलाइन

October 28, 2024
Bareilly News : 400 रुपये की दिहाड़ी, 114 करोड़ का नोटिस.. देखते ही बरेली के फूल मियां का चकराया दिमाग!

Bareilly News : 400 रुपये की दिहाड़ी, 114 करोड़ का नोटिस.. देखते ही बरेली के फूल मियां का चकराया दिमाग!

October 25, 2024
आयकर

आयकर विभाग ने चुराए 65 करोड़, कांग्रेस का बड़ा आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

February 22, 2024
Next Post
Weather Update

February weather: फरवरी में रिकॉर्ड गर्मी! कर्नाटक में 34 डिग्री, बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP का हाल

AAP

AAP Punjab crisis: AAP में घमासान! पंजाब में ‘पावर शिफ्ट’ की अटकलों के बीच भगवंत मान सरकार पर संकट के बादल

Trump

Trump reciprocal tariffs: नहीं हुआ रिश्तों में सुधार... ट्रंप ने फिर दोहराया भारत पर टैरिफ लगाने का फैसला

POPULAR POST

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India