Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। गंगा के किनारे बसे शहर कानपुर में भी कलेक्ट्रेट में ऑन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया।

by Vinod
15/08/2025

कानपुर। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। गंगा के किनारे बसे शहर कानपुर में भी कलेक्ट्रेट में ऑन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। गली-मोहल्लों में भी तिरंगे की रौनक दिखी। आजादी के महापर्व पर हम आपको क्रांतिकारियों के गढ़ बिठूर के बारे में रूबरू कराने जा रहे हैं। इसी धरती से 93 साल पहले अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का बिगुल नानाराव पेशवा और तात्या टोपे ने फूका था। महान रणबांकुरों ने यहां से अंग्रेजों को दो बार खदेड़कर बाहर किया था। कानपुर को आजाद कराने के बाद नवाबगंज को कहचरी घोषित किया गया और पहले कलेक्टर हुलास सिंह बनाए गए थे।

वर्ष 1857 को स्वतंत्रता आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष माना जाता है। मेरठ से आजादी का बिगुल 10 मई 1857 को फूंका गया। इसके बाद आजादी के मतवालों का सबसे बड़ा अखाड़ा कानपुर बना। कानपुर में अंग्रेजों ने अपनी छावनी बना रखी थी। आजादी के दीवानों की नजर अंग्रेजों की छावनी पर पड़ी। तभी कुछ सिपाहियों ने विद्रोह किया लेकिन 21 मई 1857 को उन्हें फांसी दे दी गई। सिपाहियों में गुस्सा भरा हुआ था। सिपाहियों की बगावत से अंग्रेज डरे हुए थे। जांबाज सिपाही जहां अंग्रेजों को देखते हुए मार देते। ऐसे में अंग्रेज छावनी से बाहर कदम रखने से डर रहे थे। इस बीच, 26 मई 1857 को उस समय के मजिस्ट्रेट हिल्डर्सन ने नाना साहब से नवाबगंज स्थित खजाने की सुरक्षा मांगी।

नाना साहब ने तात्या टोपे के नेतृत्व में इसके लिए अपने सैनिक भेजे। इससे नाना साहब ने अंग्रेजों का विश्वास तो जीता लेकिन उन्होंने सैनिकों को विद्रोह के लिए प्रोत्साहित भी करना शुरू कर दिया। चार जून 1857 की रात पहले से तय समय पर विद्रोह कर दिया गया। सैनिकों ने नवाबगंज स्थित खजाना लूट लिया। छह जून को नाना साहब के नेतृत्व में नवाबगंज के अस्थाई किले पर धावा बोला गया। 21 दिन नाना साहब की तोपें किले पर गोले बरसाती रहीं। अंत में नाना साहब के सूरवीरों की जीत हुई। अंग्रेज डरकर भाग खड़े हुए। इतिहासकार बताते हैं कि 21 दिन की जंग में अंग्रेजों को भारी नुकसान हुआ।

RELATED NEWS

Britain Owed India Sterling Balance

Britain Owed India: स्टर्लिंग बैलेंस क्या होता हैं, जानिए आजादी के बाद अंग्रेज भारत में कितना पैसा छोड़ गए

August 20, 2026
Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

August 15, 2026

सात जून को नाना साहब ने शहर के नागरिक प्रशासन को चलाने की व्यवस्था की और हुलास सिंह को शहर कोतवाल व चीफ मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके साथ ही दीवानी न्यायालय बनाए गए। 25 जून को जनरल ह्वीलर ने आत्मसमर्पण के लिए झंडा फहराया। 27 जून को अंग्रेजों के सत्ती चौरा घाट से शहर से जाने की व्यवस्था की गई लेकिन वहीं कुछ सैनिकों ने फायरिंग कर दी। इस पर अंग्रेजों ने नाव चला रहे मल्लाहों पर गोलियां चला दीं। 15 जुलाई को जनरल हैवलाक दोबारा पांडु नदी पार कर आ गया। उसी दिन बीबीघर में बंद सभी महिलाओं, बच्चों को मारकर कुएं में डाल दिया गया।

औंग में ज्वाला प्रसाद, टिक्का सिंह, लियाकत अली ने अंग्रेजों का सामना किया। 16 जुलाई को नाना साहब के नेतृत्व में अहिरवां के पास सैनिक पहुंचे। भीषण युद्ध के बीच 17 जुलाई को शहर पर फिर अंग्रेजों का कब्जा हो गया। पर नाना साहब और तात्या टोपे फिर से अपने सैनिक को एकजुट करने लगे। दूसरी बार तात्या टोपे शिवली, शिवराजपुर होते हुए शहर आ गए। 16 नवंबर 1857 को उन्होंने अंग्रेजों से मोर्चा लिया। 27 नवंबर की सुबह उन्होंने अंग्रेजों को पछाड़ दिया। 29 नवंबर को शहर फिर अंग्रेजों से मुक्त हो गया। इस हार के बाद अंग्रेज सरकार हिल गई। इलाहाबाद छावनी से हजारों सैनिकों को कानपुर भेजा गया। फिर धोखे से नाना साहब और उनके सैनिक पर हमला किया गया। इस लड़ाई में सैकड़ों क्रांतिकारी शहीद हुए। हालांकि नाना साहब और तात्या टोपे को अंग्रेज पकड़ नहीं पाए।

93 साल पहले कलेक्टर बनाए गए हुलास सिंह को अंग्रेजों ने अरेस्ट कर लिया। उन पर मुकदमा चलाया गया। अंग्रेज जज ने क्रांतिकारी को फांसी का सजा सुनाई। अंग्रेजों ने हुलास सिंह को कुछ माह के बाद फांसी पर लटका दिया। हुलास सिंह क जन्न कानपुर के ह्वीलर गंज में हुआ था। यहीं से वह निकल कर नाना साहब की सेना में शामिल हुए। उन्हें युद्ध नीति में महारत हासिल थी। नाना साहब तात्या टोपे के बाद सबसे ज्यादा हुलास सिंह पर भरोसा करते थे। अंग्रेजों ने हुलास सिंह की जन्म स्थली का नाम ह्वीलर गंज रखा हुआ था। सर ह्यू ह्वीलर की स्मृति में यह नाम पड़ा। बाद में भारतीयों ने अपने सेनापति हुलास सिंह के नाम पर इसे हूलागंज कर दिया।

Related Posts

Britain Owed India Sterling Balance

Britain Owed India: स्टर्लिंग बैलेंस क्या होता हैं, जानिए आजादी के बाद अंग्रेज भारत में कितना पैसा छोड़ गए

August 20, 2026
Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

August 15, 2026
India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

August 14, 2026
UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

August 10, 2026
Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

January 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

January 7, 2026
Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

December 15, 2025
Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

December 4, 2025
Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

November 30, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025
Next Post
कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

Finland Has An Education System The Other Country Should Learn From

Janmashtmi 2025

इस मंदिर में राधा नहीं, रुक्मिणी के साथ विराजते हैं भगवान कृष्ण जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की वजह!

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India