Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » प्रदेश में चल रही आने वाले योग सप्ताह की तैयारियाँ, जानें किन जगहों को बनाया जाएगा मुख्य केंद्र

प्रदेश में चल रही आने वाले योग सप्ताह की तैयारियाँ, जानें किन जगहों को बनाया जाएगा मुख्य केंद्र

15 से 21 जून तक पूरे प्रदेश में योग सप्ताह मनाया जाएगा। गांव से लेकर शहर तक सामूहिक योग, प्रतियोगिताएं और जागरूकता अभियान होंगे। 21 जून को बड़े स्तर पर योगाभ्यास समारोह होगा।

by Sadaf Farooqui
02/06/2025

International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए प्रदेश सरकार 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाने जा रही है। इस दौरान जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव के स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सामूहिक योग अभ्यास, सेमिनार, कार्यशालाएं, भाषण और निबंध प्रतियोगिता, रंगोली और स्लोगन जैसी कई रोचक गतिविधियां शामिल होंगी।

5000 योग ट्रेनर करेंगे योग का प्रचार

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने जानकारी दी कि योग सप्ताह को सफल बनाने के लिए 5000 प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक तैयार किए गए हैं। ये ट्रेनर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लोगों को योग सिखाएंगे। इसके अलावा आयुष कॉलेजों के प्राचार्य, प्रबंधक और शिक्षकों की टीमें भी बनाई गई हैं, जो कॉलेजों और अन्य संस्थानों में योग से जुड़े कार्यक्रम कराएंगी।

4075 जगहों पर होगा सामूहिक योग

21 जून को प्रदेश के 4075 स्थानों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास होगा। मंडल मुख्यालयों वाले जिलों में 3-3 योग पार्क, और अन्य जिलों में 2-2 योग पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पार्कों को नगर विकास विभाग के सहयोग से विकसित किया जाएगा। स्थानीय पालिकाओं और पंचायतों की भी इसमें मदद ली जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें।

RELATED NEWS

मलाइका ने शेयर किया योग का वीडियो, मनाया योग दिवस

June 21, 2022

योग और पर्यावरण साथ-साथ

इसके दौरान प्राकृतिक जगहों पर योग करवाने के साथ-साथ वृक्षारोपण और सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। इसका मकसद योग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।
योगाभ्यास की फोटो अपलोड करें

योग सप्ताह के आखिरी दिन यानी 21 जून को इनाम और प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन होगा। साथ ही लोगों को भारत सरकार के mygov पोर्टल पर अपनी योग करते हुए तस्वीरें अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हर अस्पताल में होगा योग

इस बार सिर्फ आयुष अस्पताल ही नहीं, बल्कि एलोपैथिक अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी योग सत्र कराए जाएंगे। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं और इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

राजभवन में भी शुरू हुआ योग सत्र

राजभवन में 21 जून को होने वाले योग दिवस के लिए 11 जून से विशेष योग अभ्यास सत्र शुरू हो गया है। इस साल की थीम है – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। रोज़ सुबह 7 बजे से 20 जून तक योग सत्र होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। पहले दिन करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें छात्र, संस्थाओं के सदस्य और अधिकारी शामिल रहे।

Related Posts

मलाइका ने शेयर किया योग का वीडियो, मनाया योग दिवस

June 21, 2022
Next Post
अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में ना करें यह गलतियां जानिए बेटे को सही संस्कार देना क्यों है ज़रूरी

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में ना करें यह गलतियां जानिए बेटे को सही संस्कार देना क्यों है ज़रूरी

New Delhi, Weather Update

एनसीआर में मौसम का कहर! अगले 3 दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

POPULAR POST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India