Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बदलापुर कोतवाली में ‘मुझे नौ लक्खा मंगा दे’ पर लगाए ठुमके, ‘डर्टी मूवी’ देख SP ने इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवालों पर गिराई गाज

बदलापुर कोतवाली में ‘मुझे नौ लक्खा मंगा दे’ पर लगाए ठुमके, ‘डर्टी मूवी’ देख SP ने इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवालों पर गिराई गाज

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्माष्टमी के मौके पर बदलापुर कोतवाली में बार बालाओं के अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है, इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

by Vinod
19/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के जौनपुर की बदलापुर कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पुलिसकर्मी श्रकृष्ण जन्माष्टमी पर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एक फिल्मी गाने पर डांस करते हुए नजर आए। इस मामले में मंगलवार को इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। इससे पहले मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित किया था। साथ ही जांच एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव को सौंपी थी।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां एक तरफ जिले के विभिन्न थानों पर झांकी डांस व गायकों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई, वहीं बदलापुर कोतवाली में फिल्मी गाने पर डांस हुआ था। जैसे ही थाना प्रभारी बदलापुर अरविंद कुमार पांडेय पूजा पाठ के लिए तैयार होने गए, उसी समय स्टेज के सामने सिविल ड्रेस में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा भोजपुरी गीत की फर्माइश की गई। स्टेज पर डांस कर रही नर्तकियों ने भोजपुरी गाने पर तो नहीं लेकिन आम तौर पर आर्केस्ट्रा में बजाए जाने वाले फिल्मी गाना मुझे नौ लक्खा मंगा दे… पर डांस किया।

इसी बीच उसी भीड़ में बैठे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और रविवार को दोपहर में इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को संज्ञान में लेते ही तत्काल प्रभाव से एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने थाना प्रभारी बदलापुर अरविंद कुमार पांडेय को लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही एसपी ने एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के साथ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

RELATED NEWS

Jaunpur News : जानें UP का ये थाना कैसे बना सरोवर, डुबगी लगाने के बाद ‘दारोगा जी’ दर्ज कर रहे FIR 

Jaunpur News : जानें UP का ये थाना कैसे बना सरोवर, डुबगी लगाने के बाद ‘दारोगा जी’ दर्ज कर रहे FIR 

August 9, 2025

जांच में दोषी पाए जाने पर दो उपनिरीक्षक, छह पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। इंस्पेक्टर समेत नौ लोगों के निलंबन के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हुआ था.। लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। जांच चल रही थी दोषी पाए जाने पर दो उप निरीक्षक समेत 8 अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं हिन्दू संगठनों की तरफ से कहा गया है कि एसपी की कार्रवाई से वे लोग बहुत खुश हैं। धार्मिक कार्यो में ऐसी अश्लीलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Posts

Jaunpur News : जानें UP का ये थाना कैसे बना सरोवर, डुबगी लगाने के बाद ‘दारोगा जी’ दर्ज कर रहे FIR 

Jaunpur News : जानें UP का ये थाना कैसे बना सरोवर, डुबगी लगाने के बाद ‘दारोगा जी’ दर्ज कर रहे FIR 

August 9, 2025
Next Post
पहली बार CCTV में कैद हुआ SDM का घूस वाला लिफाफा, जैसे ही जेब में रखा पैसा, वैसे DM ने ‘साहब’ को पकड़ा

पहली बार CCTV में कैद हुआ SDM का घूस वाला लिफाफा, जैसे ही जेब में रखा पैसा, वैसे DM ने ‘साहब’ को पकड़ा

‘नीले ड्रम’ के खौफ से पत्नी से बोला पति, अब तुम कल्लू की बनोगी बीवी, फिर थाने में दोनों की करवा दी शादी

‘नीले ड्रम’ के खौफ से पत्नी से बोला पति, अब तुम कल्लू की बनोगी बीवी, फिर थाने में दोनों की करवा दी शादी

Government targets 16.6% tax revenue growth in 2019

POPULAR POST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India