Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » पिता हिंदू-मां मुस्लिम और बेटों को बना दिया दूसरा ‘श्रीप्रकाश’, SOG ने कांवड़ियों के वेश में शूटरों का ऐसे किया एनकाउंटर

पिता हिंदू-मां मुस्लिम और बेटों को बना दिया दूसरा ‘श्रीप्रकाश’, SOG ने कांवड़ियों के वेश में शूटरों का ऐसे किया एनकाउंटर

सीतापुर पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया, मारे गए अपराधी सगे भाई हैं, मां मुस्लिम तो पिता हिन्दू है और दोनों के पास दो आधार कार्ड भी मिले हैं।

by Vinod
08/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस और एसओजी टीम ने पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों सगे भाई है और पुलिस ने शूटरों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। मारे गए मारे गए शूटरों की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान खान और संजय तिवारी उर्फ अकील खान के रूप में हुई। . पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इनके पिता हिंदू थे और मां मुस्लिम है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के पास दो-दो आधार कार्ड भी मिले हैं, जिनमें एक हिंदू नाम से, दूसरा मुस्लिम पहचान के साथ। एसओजी की टीम दोनों की तलाश कईदिनों से कर रही थी। एसओजी की टीम को कांवड़ियों का वेश रखना पड़ा। तब जाकर दोनों कसाईयों का गेम ओवर करने में कामयाबी मिली।

सीतापुर एनकाउंटर में मारे गए शूटर भाई के पिता कृष्ण गोपाल तिवारी एक हिंदू ब्राह्मण थे, जबकि उनकी मां नाजिमा एक मुस्लिम महिला हैं। बताया जाता है कि जब गोपाल ने नाजिमा से विवाह किया तो उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम करीम खान रख लिया था। बेटे जब बड़े हुए तो उन्होंने समाज में दोनों पहचान को साधने का अलग तरीका निकाला एक हिंदू नाम और एक मुस्लिम नाम। राजू तिवारी ने ’रिजवान खान’ और संजय तिवारी ने ’अकील खान’ नाम अपनाया। यही नहीं, दोनों के पास इन नामों से आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी बने हुए थे। यानी जरूरत के हिसाब से नाम और पहचान बदलकर ये अपने मंसूबों को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपराध की शिक्षा अपने घर से ही ली थी। पिता मास्टर बनकर दोनों को जरायम की एबीसीडी सिखाई तो मां भी ढालकर उन्हें पुलिस से बचाती रही।

दरअसल, मे पूरी घटना सीतापुर में 8 मार्च 2025 की है। पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई, जो जिले में एक तेजतर्रार और बेबाक पत्रकार माने जाते थे, को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खुद मुख्यमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट तलब की गई और एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर 12 विशेष टीमें जांच में लगाई गईं। इन टीमों ने 34 दिन में 1000 से अधिक मोबाइल नंबर ट्रेस किए, 125 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की और 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में खुलासा हुआ कि पत्रकार की हत्या की साजिश कारेदेव बाबा मंदिर के स्वयंभू पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर ने रची थी। पुलिस ने बाबा और उसके एक सहयोगी को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में बाबा ने दोनों शूटरों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस और एसओजी टीम ने दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शुरू किया।

RELATED NEWS

No Content Available

करीब पांच माह की मेहनत के बाद एसओजी व एसटीएफ शूटरों का मूवमेंट ट्रैक कर सके। एसओजी टीम सावन में कांवड़ियों के वेश में घूमी। इसी टीम ने बृहस्पतिवार भोर करीब 4ः30 बजे दोनों के हरदोई से पिसावां की ओर मूवमेंट की जानकारी दी। पुलिस टीमों ने घेराबंदी की और मुठभेड़ में शूटरों को ढेर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 8 मार्च को वारदात के बाद से ही एसओजी की स्वॉट, सर्विलांस और नारकोटिक्स टीमें शूटरों की तलाश में जुट गईं। शूटरों के नोएडा के एक इलाके में होने की जानकारी मिली थी। राघवेंद्र की हत्या में आठ अंक का अजब संयोग है। आठ मार्च को उनकी हत्या हुई। राघवेंद्र की हत्या से लेकर शूटरों के एनकाउंटर तक आठ ही गोलियों का इस्तेमाल हुआ। चार गोलियां राघवेंद्र को लगीं और चार ही गोलियों में दोनों शूटर भी ढेर हो गए। राघवेंद्र की बाइक का नंबर भी 8005 है। आठवें महीने में पुलिस ने आरोपियों को मार गिराया। आठ अगस्त को ही शूटरों का अंतिम संस्कार भी होगा।

अटवा निवासी 95 वर्षीय रामप्रसाद शुक्ला ने बताया कि शूटरों के पिता कृष्ण गोपाल तिवारी को नाजिमा से प्रेम हो गया था। नाजिमा के प्यार में पड़ कर उन्होंने अपना नाम करीम खान रख लिया था। कृष्ण गोपाल ने नाजिमा से विवाह कर लिया। दोनों से तीन पुत्र संजय, राजू व राहुल हुए। पुत्री की मौत हो गई थी। शुक्ला ने बताया कि दोनों सगे भाई बपचन से ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुके थे। उन्हें घर का भी सपोर्ट मिला। वहीं पूरे मामले पर एसपी सीतापुर अंकुर अग्रवाल का कहना है कि एसओजी व एसटीएफ की संयुक्त टीम को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन की ओर से 50 हजार रुपये, आईजी रेंज की ओर से 25 हजार रुपये व मेरी ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी को सम्मानित किया जाएगा। राघवेंद्र हत्याकांड में यह दोनों शूटर पुलिस के लिए चुनौती थे। यह पुलिस टीम के लिए बड़ी कामयाबी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
attempt to breach yogi adityanath security with fake pass in moradabad alert raised

कहां हुआ CM Yogi की सुरक्षा में सेंध का प्रयास, सुरक्षा कर्मियों ने मांगा पास, खुल गया राज

Raksha Bandhan 2025

ये 5 बॉलीवुड सितारे लगते हैं रिश्ते में भाई-बहन, क्या आप भी इनसे हैं वाकिफ

बनिए का बेटा बता विपक्ष पर बरसे अमित शाह, घुसपैठियों को SIR से बचा बिहारियों की जॉब खाएगी लालू एंड कंपनी

बनिए का बेटा बता विपक्ष पर बरसे अमित शाह, घुसपैठियों को SIR से बचा बिहारियों की जॉब खाएगी लालू एंड कंपनी

POPULAR POST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India