Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Kisan Andolan 2.0: हिरासत में बड़े किसान नेता, बॉर्डर खुलवाने की आशंका

Kisan Andolan 2.0: हिरासत में बड़े किसान नेता, बॉर्डर खुलवाने की आशंका

पंजाब पुलिस ने किसान आंदोलन 2.0 का नेतृत्व कर रहे सरवन सिंह पंढेर समेत कई बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिया। किसानों को आशंका है कि शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर जारी आंदोलन को खत्म कर बॉर्डरों को जबरन खुलवाया जा सकता है।

by Mayank Yadav
19/03/2025
Kisan Andolan 2.0

Kisan Andolan 2.0: किसान आंदोलन 2.0 एक बार फिर से गरमा गया है। पंजाब पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इनमें सरवन सिंह पंढेर, सुखविंदर कौर, अभिमन्यु कोहाड़, जगजीत सिंह डल्लेवाल, मनजीत राय और काका सिंह कोटड़ा समेत कई नाम शामिल हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि पंजाब पुलिस शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को हटाकर करीब एक साल से बंद पड़े बॉर्डरों को जबरन खुलवा सकती है।

इस बीच किसान नेताओं ने किसानों से बड़ी संख्या में दोनों बॉर्डरों पर पहुंचने की अपील जारी की है। हिरासत से पहले किसानों और केंद्र सरकार के बीच करीब 4 घंटे लंबी बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री मौजूद थे। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने इसे सौहार्दपूर्ण बताया और 4 मई को अगली बैठक की घोषणा की। हालांकि, किसान नेताओं की अचानक हुई गिरफ्तारी ने किसानों में नाराजगी और तनाव पैदा कर दिया है।

Punjab Police has detained farmer leaders Sarvan Singh Pandher, Jagjit Singh Dallewal and other farmer leaders as they were leaving today's meeting with Union Cabinet ministers farmers demand of MSP Guarantee Law. pic.twitter.com/3kTkvyBQAh

— Ramandeep Singh Mann (@ramanmann1974) March 19, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

हिरासत में किसान नेता, आंदोलन पर संकट

जीरकपुर में हिरासत में लिए गए किसान नेताओं में महिला किसान नेता सुखविंदर कौर भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद Kisan Andolan 2.0 किसान संगठनों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में किसानों के जुटने का आह्वान किया है। उधर, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि फिलहाल पुलिस एक्शन की कोई योजना नहीं है।

बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की मांगों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई और 4 मई को अगली बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे। पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्यिां ने भी भाग लिया।

MSP और अन्य मांगों पर चर्चा

Kisan Andolan 2.0 किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, पेंशन, बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने और लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय जैसी मांगें रखीं। केंद्र ने सभी संबंधित पक्षों के साथ रायशुमारी करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में शामिल होने से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में भाग लेगा। इससे पहले 22 फरवरी को भी किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक हुई थी।

Kisan Andolan 2.0 किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो आंदोलन और तेज होगा। हिरासत में लिए जाने के बावजूद किसान संगठनों ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन जारी रहेगा और वे अपने अधिकारों के लिए डटे रहेंगे।

यहां पढ़ें: यूपी पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 16 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

Related Posts

No Content Available
Next Post
New jailer appointed in Ghazipur Jai

Uttar Pradesh : मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में विशेष सुविधाएं देने में निलंबित होने वाले जेलर को मिली चौंकाने वाली नियुक्ति

UP : पति के सामने खुला पत्नी का राज, दवा लेने गया था, प्रेमी ने कर दिया इलाज 9 गिरफ्तार

UP : पति के सामने खुला पत्नी का राज, दवा लेने गया था, प्रेमी ने कर दिया इलाज 9 गिरफ्तार

sugary drinks and oral cancer risk

Health news: शराब और धूम्रपान न करने वालों में बढ़ रहा मुंह का कैंसर क्या यह ड्रिंक बन रही इसकी वजह

POPULAR POST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India