Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Lucknow News: लखनऊ में ग्रीन बेल्ट में बसाई गई कॉलोनी पर चलेगा एलडीए का बुलडोजर, 40 परिवारों पर बेघर होने का संकट

Lucknow News: लखनऊ में ग्रीन बेल्ट में बसाई गई कॉलोनी पर चलेगा एलडीए का बुलडोजर, 40 परिवारों पर बेघर होने का संकट

लखनऊ की अवध रेजीडेंसी कॉलोनी पर एलडीए की कार्रवाई के बाद मकान टूटने का खतरा बढ़ गया है। बिना लेआउट पास कर बनाई गई कॉलोनी को ग्रीन बेल्ट में बताया गया है।

by SYED BUSHRA
21/11/2025
Awadh Residency LDA action Lucknow

LDA action:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित अवध रेजीडेंसी कॉलोनी इन दिनों बड़े संकट से गुजर रही है। यहां रहने वाले लोगों ने अपनी पूरी जमा-पूंजी लगाकर और कई ने बैंक से लोन लेकर अपने सपनों का घर बनाया था। लेकिन अब इन घरों पर ढहाने का खतरा मंडरा रहा है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने कॉलोनी का लेआउट पास न होने और इसे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में होने का कारण बताते हुए सड़कों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई उन्हें बेघर करने की योजना जैसी लगती है।

क्या है पूरा मामला?

अवध रेजीडेंसी कॉलोनी लखनऊ एयरपोर्ट के ठीक पास बनाई गई है। निवासियों के अनुसार चार बिल्डरों ने जमीन खरीदी और बिना लेआउट पास कराए कॉलोनी तैयार कर दी। यहां 40 से ज्यादा मकान बने हुए हैं, जिनमें लगभग 25 परिवार रह रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

लोगों का कहना है कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करवाकर कानूनी तरीके से मकान बनवाया था। लेकिन पिछले साल एलडीए ने नोटिस लगाकर कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि कॉलोनी ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आती है और इसका नक्शा कभी पास नहीं कराया गया।

14 अगस्त को पहुंची जेसीबी, तोड़ा गया रास्ता

14 अगस्त 2025 को एलडीए के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी पांच जेसीबी मशीनों के साथ कॉलोनी पहुंचे। यहां मुख्य सड़क को तोड़ दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कॉलोनी का लेआउट अप्रूव नहीं है और इसे पास कराने के लिए 10 अतिरिक्त एनओसी जरूरी हैं, जो बिल्डरों ने कभी नहीं लिए।

एलडीए की दलील क्या है?

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार महम का कहना है कि इन दिनों अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन तकनीक की मदद से ऐसी कॉलोनियों की पहचान की जा रही है।

अवध रेजीडेंसी का मामला भी इसी अभियान का हिस्सा है। एलडीए के अनुसार:

कॉलोनी का लेआउट पास नहीं है

यह क्षेत्र ग्रीन बेल्ट में शामिल है

अपील पहले ही खारिज हो चुकी है

शासन में मामला लंबित है, लेकिन डिमोलिशन ऑर्डर जारी किया जा चुका है

निवासियों ने लगाई प्रधानमंत्री से गुहार

कॉलोनी के पीड़ित परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर कार्रवाई जारी रही तो सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे। कई परिवारों ने बताया कि उनकी सारी कमाई इसी घर में लगी है और अब वे गहरी चिंता में हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
beauty secret

42 की उम्र में भी 22 जैसे ग्लो का राज़ ? कैटरीना कैफ से जानिए खूबसूरती का सीक्रेट

Mirzapur

इंतज़ार खत्म! 'मिर्ज़ापुर 4' इस तारीख के आसपास होगी रिलीज़, जानें कौन है नया 'किंग ऑफ़ मिर्ज़ापुर'!

Prashant Kishore

Prashant Kishore का बड़ा ऐलान: 90% संपत्ति 'जन सुराज' को समर्पित, नई लड़ाई का शंखनाद

POPULAR POST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India