Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » फूलपुर उपचुनाव में फिर से जिंदा हो गया अतीक अहमद, जानिए कैसे ‘नागिन’ बन माफिया ने पूरे परिवार को ‘डसा’

फूलपुर उपचुनाव में फिर से जिंदा हो गया अतीक अहमद, जानिए कैसे ‘नागिन’ बन माफिया ने पूरे परिवार को ‘डसा’

फूलपुर सीट के उपचुनाव होना हैं, 20 नवंबर को वोटिंग होगी, उससे पहले जबरदस्त चुनाव प्रचार के दौर चला, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से अतीक अहमद का नाम लेकर उसके गुनाहों से पर्दा उठाया।

by Digital Desk
18/11/2024

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रचार सोमवार की शाम थम जाएगा। इन्हीं सीटों में से एक फूलपुर है, जहां पर बीजेपी-सपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव ने जनसभा के जरिए हुंकार भरी। उम्मीदवार भी गांव-गांव, गली-गली जाकर वोट मांग रहे हैं तो वहीं प्रयागराज का माफिया अतीक अहमद भी चुनाव में बड़ा मुद्दा रहा। डॉन मर कर फिर से जिंदा हो गया। सीएम योगी से लेकर विधायक पूजा पाल ने अतीक अहमद के गुनाहों की चार्जशीट पब्लिक के बीच खोली। ऐसे में हम आपको अतीक अहमद और फूलपुर के रिश्ते से रूबरू कराने जा रहे हैं। डॉन का कैसे द एंड हुआ और वह नागिन बनकर किस तरह से अपने पूरे परिवार का डसा। तो आइए जानते हैं पहली अतीक अहमद के बारे में।

पांच बार चुना गया विधायक

इलाहाबाद में अतीक अहमद खौफ का दूसरा नाम था। वह समाजवादी पार्टी का नेता था। इसी पार्टी के टिकट पर वह उत्तर प्रदेश विधानसभा और लोकसभा तक भी पहुंचा था। अतीक अहमद इलाहाबाद वेस्ट विधानसभा सीट से रिकॉर्ड लगातार 5 बार विधायक चुना गया था। सबसे पहले वह 1989 में यहां से चुनाव जीता था। इसके बाद अतीक अहदम दो बार इसी सीट से निर्दलीय कैंडीडेट के तौर पर विधायक चुना गया। 1996 में उसने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। 2002 में अतीक अहदम अपना दल के टिकट पर पांचवीं बार विधायक बना। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। अतीक ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाली संसद में जा बैठा।

अतीक ने करवाया था उमेश पाल का मर्डर

अतीक अहमद यूपी का खूंखार माफिया था। अतीक पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। एक मामले पर वह साबरमति जेल में बंद था। तभी राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल का मर्डर हो जाता है। उमेश पाल की हत्या अतीक अहमद ने अपने भाई अशरफ के साथ मिलकर जेल में रहते हुए करवाई थी। हत्याकांड में अतीक का बेटा असद समेत एक दर्जन शूटर शामिल थे। पुलिस और यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद समेत गैंग के चार शूटर्स को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अतीक की पत्नी, अशरफ की पत्नी, अतीक के बहनोई-बहन, अतीक के जेल में बंद दो बड़े बेटों के अलावा कई अन्य पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इनमें से अधिकांश सलाखों के पीछे हैं। जबकि बहन, पत्नी और भाई अशरफ की पत्नी, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के अलावा एक शूटर फरार चल रहा है। सभी पर पुलिस ने इनाम रखा हुआ है।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026

अतीक-अशरफ की हत्या

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने का आरोप तीन शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह उर्फ मोहित व अरुण मौर्य पर है।पुलिस ने मौके से इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा दिया था। 13 जुलाई 2023 को तीनों आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। सीजेएम दिनेश गौतम द्वारा चार्जशीट का संज्ञान लिया गया और केस को परीक्षण के लिए जिला जज के सामने प्रस्तुत किया गया। तीनों के खिलाफ आईपीसी कई धारा में चार्जशीट दाखिल की गई। तीनों पर 302, 307, 120बी, 419, 420, 467, 468 व आर्म्स एक्ट की धाराएं दर्ज हैं। अतीक अहमद की मौत के बाद पुलिस ने उसके परिवार पर शिकंजा कसा। वकील, नाते-रिश्तेदारों को दबोचा। जेल में बंद दोनों बेटों पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज किया।

अतीक ने असद को किया था फोन

उमेश पाल की हत्या को लेकर जेल से अतीक अहमद ने अपने बेटे को फोन किया था। इसकी जानकारी अतीक के एक रिश्तेदार ने पुलिस की पूछताछ के दौरान दी। रिश्तेदार ने इस बारे में पुलिस को बताया था कि अतीक अहमद ने असद को फोन लगाया। उस वक्त असद घर पर बिरयानी खा रहा था। अतीक ने असद से कहा क्या कर रहे हो। जिस पर असद ने कहा कि अब्बू बिरयानी खा रहा हूं।। यह सुन अतीक आगबबूला हो गया। उसने कहा कि तुम बिरयानी खा रहे हो और मेरा दुश्मन उमेश मौज कर रहा है। अगर तुमने उमेश को नहीं मारा तो समझ लेना। इसी के बाद असद ने उमेश पाल की हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद फोन पर अतीक ने शाइस्ता से कहा था कि उमेश को मारने के बाद 18 वर्ष बाद उसे चैन मिला है, अब जो होगा, सो देखा जाएगा। अतीक ने कहा था कि असद शेर से कम नहीं है, उसने शेर की तरह काम किया है। अब रोने-झगड़ने से कुछ नहीं होगा।

‘नागिन’ बन पूरे परिवार को अतीक ने डसा

उमेश पाल की हत्या कर अतीक अहमद ने सनसनी मचा दी थी। उसे ये यकीन था कि उसका कुछ नहीं होगा। पर उमेश पाल हत्याकांड उसके गले की फांस बन गया। खुद अतीक अहमद की पत्नी ने अपने पति से उमेश पाल की हत्या नहीं करवाने को कहा था। अशरफ भी हत्याकांड के खिलाफ था पर अतीक किसी की नहीं सुनी। अतीक के एक रिश्तेदार ने कहा कि जिस तरह से नागिन अपने बच्चों को जन्म देते ही खा जाती है। कुछ उसी तरह से अतीक अहदम ने अपने जरायम के सम्राज्य को बचाने के लिए पूरे परिवार को डस लिया। बेटा असद मारा गया। भाई अशरफ की हत्या हो गई। दो बेटे जेल में हैं और दो बेटे दर-दर भटक रहे हैं। पत्नी, बहन और भाई की पत्नी फरार है। घर जमींदोज हैं। नाते-रिश्तेदार भी अतीक के जहर से नहीं बच पाए। ससुर से लेकर साले सभी सलाखों के पीछे हैं।

पंडित नेहरू की सीट से चुना गया था सांसद

जिस फूलपुर लोकसभा सीट से 1952, 1957 और 1962 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जीतते आ रहे थे, उस फूलपुर सीट से 2004 में सपा की टिकट पर अतीक अहमद निर्वाचित हुआ। इस तरह अतीक अहमद ने उस फूलपुर सीट को हथिया लिया, जिसपर कभी पंडित नेहरू का दबदबा रहता था। फिर फूलपुर माफिया अतीक अहमद का गढ़ बन गया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अतीक अहमद की हत्या हो गई थी पर चुनाव में उसका शोर सुनाई दिया। अब एकबार फिर फूलपुर में उपचुनाव के लिए वोटिंग हैं। ऐसे में अतीक अहमद चुनाव प्रचार के दौरान दोबारा जिंदा हो गया है। अतीक पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमलावर रहे तो पूजा पाल भी माफिया की करतूतों को जनता के बीच जाकर बयां कर रही हैं।

जानें फूलपुर का अंकगणित

फूलपुर सीट से सपा ने मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने फूलपुर की पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल के बेटे पूर्व विधायक दीपक पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। दीपक पटेल 2012 में करछना विधानसभा सीट से बसपा के विधायक रह चुके हैं। फूलपुर में कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें से 5 निर्दलीय हैं। 12 प्रत्याशियों में 2 महिला प्रत्याशी भी हैं, वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। फूलपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 70 हजार यादव मतदाता हैं। इसके बाद करीब 65 हजार दलित, 45 हजार मुस्लिम, 35 हजार कुर्मी, 35 हजार ब्राह्मण, 20 हजार ठाकुर के साथ ही 35 हजार बिंद, कुशवाहा, मौर्य और 40 हजार अन्य मतदाता हैं।

सबसे ज्यादा यहां से जीती सपा

फूलपुर विधानसभा सीट के इतिहास की अगर बात करें तो परिसीमन से पहले यह विधानसभा सीट झूंसी के नाम से जानी जाती थी। 1974 से 2022 तक हुए 13 विधानसभा चुनावों में इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल के प्रत्याशी दो-दो बार चुनाव जीत चुके हैं जबकि जनता पार्टी, जनता पार्टी सेकुलर और बसपा को एक-एक बार और समाजवादी पार्टी को चार बार सीट पर जीत मिली है। फूलपुर विधानसभा के रण में प्रत्याशियों के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं। बदले माहौल में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के सामने जीत हासिल करने की चुनौती है। बीजेपी की उम्मीदें ध्रुवीकरण पर टिकी हुई हैं। 2017 एवं 2022 में बीजेपी यह सीट जीत चुकी है। इस बार पार्टी की निगाह हैट्रिक पर है।

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

August 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

August 20, 2026
OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

August 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

August 13, 2026
Next Post
Maharajganj News

खुलेंगे भगवान बुद्ध से जुड़े नये राज़, अस्थियों के आठवें हिस्से का सच तलाशेगी ASI की टीम

Noida Breaking

Noida Breaking : सेक्टर 63 के गांव बहलोलपुर में गिरी बिल्डिंग, कई लोग दबे होने की आशंका

20 नवंबर को मतदान से पहले 18 नवंबर शाम 5 बजे थम गई चुनाव प्रचार की गूंज, अब घर-घर हाजिरी लगा सकेंगे उम्मीदवार

20 नवंबर को मतदान से पहले 18 नवंबर शाम 5 बजे थम गई चुनाव प्रचार की गूंज, अब घर-घर हाजिरी लगा सकेंगे उम्मीदवार

POPULAR POST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India