Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Mayawati Press Conference: किसकी प्रेस वार्ता के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, किसने 2027 चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान

Mayawati Press Conference: किसकी प्रेस वार्ता के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, किसने 2027 चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट की घटना हुई, लेकिन नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने 2027 चुनाव अकेले लड़ने, गठबंधन की शर्तें और ईवीएम को लेकर अपनी चिंता साफ शब्दों में रखी।

by SYED BUSHRA
16/01/2026
Mayawati press conference election

Mayawati Press Conference: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक तकनीकी खराबी देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कमरे की एक लाइट अचानक फ्यूज हो गई, जिससे तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते कमरे में हल्का धुआं फैल गया। हालांकि, इस घटना से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और मायावती ने पूरी शांति के साथ अपनी प्रेस वार्ता जारी रखी।

उत्तर प्रदेश बसपा अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि यह एक मामूली तकनीकी समस्या थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शॉर्ट सर्किट सिर्फ तार जलने की वजह से हुआ और किसी को चोट नहीं आई। स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया।

2027 का चुनाव बसपा अकेले लड़ेगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने साफ कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 समेत देश में होने वाले सभी छोटे और बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को फिलहाल खारिज कर दिया। मायावती का दावा है कि साल 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर बसपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता सौंपेगी।

RELATED NEWS

No Content Available

उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में जुटे हुए हैं। मायावती ने यह भी कहा कि जनता उनके चार कार्यकालों को आज भी याद करती है और उसी भरोसे के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।

गठबंधन को लेकर क्या है बसपा की शर्त?

मायावती ने भविष्य में गठबंधन को लेकर भी अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि अगर कभी यह भरोसा बनता है कि किसी गठबंधन सहयोगी, खासतौर पर अगड़ी जातियों के वोट बसपा को सही तरीके से ट्रांसफर होंगे, तभी गठबंधन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा भरोसा बनने में कई साल लग सकते हैं।

उनके मुताबिक, बसपा किसी भी जल्दबाजी में फैसला नहीं करेगी और पार्टी अपने दम पर आगे बढ़ने पर ज्यादा भरोसा रखती है।

ईवीएम पर मायावती का बयान

ईवीएम को लेकर मायावती ने एक बार फिर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले कई चुनावों की तरह आने वाले चुनावों में भी ईवीएम से छेड़छाड़ और गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद बसपा पूरे देश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच यह विश्वास बढ़ रहा है कि ईवीएम में गड़बड़ी करने वाली व्यवस्था कभी भी पूरी तरह फेल हो सकती है। मायावती ने यह भी कहा कि देशभर में ईवीएम के खिलाफ आवाज लगातार तेज होती जा रही है।

जन्मदिन पर मिलीं राजनीतिक शुभकामनाएं

मायावती के जन्मदिन के मौके पर कई राजनीतिक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम से वे मायावती के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सामाजिक संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्ग के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहे, यही उनकी शुभकामना है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
illegal walkie talkie sale india

Illegal Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स कर रहे हैं देश की सुरक्षा से खिलवाड़, ऑनलाइन बेच रहे कौन सी प्रतिबंधित चीज, सरकार ने लगाया जुर्माना

PM Kisan 22nd installment update

PM Kisan Yojana Update: क्या बजट 2026 के बाद आ सकती है अगली किस्त, जानिए 2000 रुपये कब मिलेंगे और अपना स्टेटस कैसे जांचें

Hyderabad hot air balloon festival

Hot Air Balloon Festival 2026 : कहां के आसमान में दिखेगा रंगों का अनोखा नज़ारा, नाइट ग्लो शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कब सजेगा हैदराबाद

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India