Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मीरापुर में ‘पतंग’ ने फंसाया पेंच, अखिलेश की टेंशन बढ़ाएगा मियां जी का मूड

मीरापुर में ‘पतंग’ ने फंसाया पेंच, अखिलेश की टेंशन बढ़ाएगा मियां जी का मूड

-मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का होता हुआ नज़र आ रहा है, जबकि पतंग की उड़ान ने साइकिल की रफ्तार को पसोपेश में डाल रखा है।

by Kirtika Tyagi
03/11/2024

मोहसिन खान

मुजफ्फरनगरः-मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का होता हुआ नज़र आ रहा है, जबकि पतंग की उड़ान ने साइकिल की रफ्तार को पसोपेश में डाल रखा है। ग्राउंड ज़ीरों से द मिड पोस्ट ने मियां जी के मूड को समझने और महौल को भांपने की कोशिश की, जिसमें मीरापुर की जनता यूं तो मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच मानकर चल रही है, लेकिन इन सबके बीच एआईएमआईएम को भी कमतर नहीं आंका जा सकता है, क्योंकि एआईएमआईएम के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरें अरशद राणा मुस्लिम युवाओं में पहली पसंद बने हुए है और यही वजह है कि मुस्लिम मतदाताओं का एक अच्छा खासा तबका पतंग उड़ाने को तैयार है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अकेले मुस्लिमों के दम पर एआईएमआईएम कोई बड़ा उलटफेर तो नहीं कर सकती है, लेकिन इतना ज़रूर है कि इंडी गठबंधन प्रत्याशी का नुकसान कर सकते है।

‘मियां जी’ बोले एआईएमआईएम का बनाएंगे वजूद

ग्राउंड जीरो से मुस्लिम मतदाताओं के मिजाज़ को भांपने पर चौकानें वाली बात सामने आई, सवाल सीधा सा था कि मीरापुर में माहौल क्या है तो जवाब था कि पतंग को ज़ोर है यानि की एआईएमआईएम प्रत्याशी मज़बूती से चुनाव लड़ रहे है, इसके पीछे मुस्लिम मतदाताओं का तर्क ये था कि उपचुनाव से ना तो अखिलेश की सरकार बन रही है और ना ही प्रदेश में योगी की सरकार जा रही है, तो ऐसे में अपना मुस्तकबिल बनाने के लिए पतंग का बटन दबाएंगे। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती को भी खरी-खरी सुनाई और कहा कि आज तक इन्होंने मुस्लिमों का वोट लेने के अलावा उनकी भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। लिहाज़ा एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्ीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

मुस्लिम वोटों में हुआ बिखराव तो बदलेगी तस्वीर!

2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को एनडीए गठबंधन दोहराने की कोशिश में है, क्योंकि 22 के चुनाव में सपा के साथ चुनाव लड़ी रालोद ने यहां पर जीत दर्ज की थी और अब रालोद एनडीए गठबंधन में शामिल है। वहीं मीरापुर विधानसभा सीट पर पांच मुस्लिम प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिससे ये संभावना जताई जा रही है कि मुस्लिम मतों में बिखराव हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो फिर रालोद प्रत्याशी की जीत की राह आसान हो जाएगी, क्योंकि जाट-गुर्जर बाहुल्य सीट पर एक मुश्त वोट एनडीए गठबंधन को हो सकता है, हालाकि 2022 के चुनाव में चंदन सिंह चौहान के चुनावी मैदान में होने पर गुर्जर वोटों का धुव्रीकरण नहीं हुआ था और बाकी मुस्लिम वोट सपा के नाम पर ट्रांसफर हो गया था, लेकिन उपचुनाव में तस्वीर बिल्कुल बदली हुई है, खासतौर से सपा को मुस्लिम वोटों के बिखरने का डर लगातार सता रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Weather Update

UP Weather Update: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, लखनऊ से प्रयागराज तक जाने मौसम का हाल, IMD का अपडेट

ग्रेटर नोएडा में शर्मनाक हरकत, बाल पकड़कर गर्लफ्रेंड को सरेआम मारा थप्पड़,  वीडियो हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा में शर्मनाक हरकत, बाल पकड़कर गर्लफ्रेंड को सरेआम मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, तोड़े सभी रिकॉर्ड, जाने दूसरे दिन का कलेक्शन

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India