Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Meerut के नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात, परिजनों में मचा कोहराम… 12 दिन पहले तय हुआ था निकाह

Meerut के नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात, परिजनों में मचा कोहराम… 12 दिन पहले तय हुआ था निकाह

मेरठ के हापुड़ अड्डे पर शराब नहीं देने पर कपड़ा व्यापारी जुनैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी सलमान और सुहैल फरार हैं। जुनैद का 12 दिन पहले निकाह तय हुआ था, जिससे परिवार सदमे में है।

by Mayank Yadav
17/06/2025
Meerut murder

Meerut Crime: मेरठ के हापुड़ अड्डे पर सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में 24 वर्षीय कपड़ा व्यापारी जुनैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी सिर्फ इसलिए नाराज हो गया क्योंकि जुनैद ने उसे शराब देने से मना कर दिया था। वारदात के वक्त जुनैद अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। तभी सलमान और सुहैल नाम के युवक वहां पहुंचे और शराब मांगी। मना करने पर कहासुनी हुई और देखते ही देखते गोली चल गई। जुनैद की मौके पर ही मौत हो गई। खास बात ये है कि उसकी शादी महज 12 दिन पहले तय हुई थी।

मांग पर नहीं दी शराब, सीने में मारी गोली

Meerut पुलिस के अनुसार मृतक जुनैद, लिसाड़ी गेट इलाके के एक मीनारा मोहल्ले का निवासी था और कपड़े का व्यापार करता था। सोमवार रात लगभग 11:30 बजे वह हापुड़ अड्डा चौराहे के पास स्थित युग अस्पताल के सामने अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान सलमान और सुहैल वहां आए और शराब की मांग की। जब जुनैद ने मना किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। खून से लथपथ जुनैद को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Meerut पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, CCTV फुटेज खंगाली गई

घटना की सूचना मिलते ही  Meerut सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी समेत नौचंदी और लिसाड़ी गेट थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, आरोपियों की तलाश में स्वॉट टीम और पुलिस की संयुक्त टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं, जुनैद के दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है, जो घटना के वक्त साथ मौजूद था।

RELATED NEWS

No Content Available

निकाह तय होते ही मातम, परिजनों ने किया हंगामा

जुनैद की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कुछ ही दिन पहले उसका निकाह कमेला रोड निवासी एक युवती से तय हुआ था और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन एक मामूली कहासुनी ने सब कुछ तबाह कर दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल और थाने पर हंगामा किया। Meerut पुलिस ने एहतियातन मृतक के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। जुनैद के बड़े भाई जावेद की तहरीर पर सलमान और सुहैल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Amroha News: फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से मचा हड़कंप, 5 की मौत, दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल

Related Posts

No Content Available
Next Post
PM Modi Honoured in Cyprus

PM Modi Cyprus visit : महिला सांसद ने छूए पीएम मोदी के पैर, मिला आशीर्वाद,भारतीय संस्कृति का हो रहा विदेशो में विस्तार

India air defence strength

Indian Air defence power का जलवा पूरी दुनिया ने देखा, जब हमारे रडार ने पकड़ लिया 'अदृश्य' फाइटर जेट

Gold Rate Today

एक लाख के पार जाने के बाद सोना फिर हुआ! सस्ता जानिए 17 जून को आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट

POPULAR POST

Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India