Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मोहन भागवत ने स्वंयसेवकों को सौंपी यूपी में RSS के पहले घर की ‘चाबी’, फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर कह दी बड़ी बात

मोहन भागवत ने स्वंयसेवकों को सौंपी यूपी में RSS के पहले घर की ‘चाबी’, फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर कह दी बड़ी बात

RSS चीफ मोहन भागवत ने केशव भवन प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भागवत शहर में पांच दिन प्रवास करेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

by Vinod
14/04/2025

कानपुर। आरएसएस चीफ मोहन भागवत रविवार की देरशाम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से संघ कार्यालय केशव भवन लाया गया। सोमवार को आरएसएस चीफ ने केशव भवन में नवीन प्रांतीय कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। मोहन भागवत के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। आरएसएस की सबसे पुरानी नर्सरी कानपुर में वह मिशन यूपी को लेकर स्वयंसेवकों के साथ मंथन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ भी कानपुर आएंगे और आरएसएस चीफ से मुलाकात करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम

आरएसएस की नर्सरी कानपुर में देरशाम मोहन भागवत वंदेभारत ट्रेन से उतरे। वह यहां से सीधे केशव भवन गए। इस दौरान केशव भवन में आरएसएस चीफ मोहन भागवत के आगमन के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया किए हैं। केशव भवन के चारों तरफ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर ने बैठक भी की थी। टाटमिल से लेकर अफीमकोठी चौराहा तक अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। द्रोन और सीसीटीवी के जरिए पुलिस हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026

भारत हिंदू समाज का घर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने सोमवार को कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को कार्य करना होगा। भारत हिंदू समाज का घर है। संघ जीवन है। संघ का कार्य सबके जीवन में सुचिता और करुणा लाना है। भागवत ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को विषमता से बाहर लाने का काम किया।

पांच दिन शहर में ही प्रवास करेंगे मोहन  भागवत

आरएसएस चीफ मोहन  भागवत पांच दिन शहर में ही प्रवास करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह क्षेत्र और कानपुर प्रांत से जुड़े प्रचारकों के साथ बैठक कर अक्तूबर में होने वाले संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना तैयार करेंगे। शाम को वह क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला प्रचारकों के साथ बैठक कर सेवा, समरसता, पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। इसमें घर-घर तुलसी वितरण, प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों पर भी बातचीत की जाएगी।

16 को सीएम योगी कानपुर आ सकते

मोहन भागवत 15 और 16 अप्रैल को संघ के छह आयाम में से एक सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 15 को ही कोयला नगर और 16 को निराला नगर की शाखा में शामिल होने जाएंगे। 17 को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ संघ शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को आरएसएस चीफ और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच बातचीत हो सकती है। जानकार बताते हैं कि 16 को सीएम योगी कानपुर आ सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं की गई।

संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे भागवत 

मोहन भागवत ऐसे पहले सर संघ चालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश में संघ की अपनी कोई ऐसी जगह नहीं थी। कानपुर में आरएसएस का पहला भवन बनकर तैयार हो गया है और मोहन भागवत ने इसका उद्घाटन भी किया।

नवनिर्मित चार मंजिल संघ भवन

नवनिर्मित चार मंजिल संघ भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चारदीवारी भी लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है। यहां पर सभी हिंदू धर्मों, इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई हैं।

जिसे ’मिशन यूपी’ नाम दिया गया था

आरएसएस चीफ मोहन भागवत कानपुर आने से पहले वाराणसी के दौरे पर थे। जिसे ’मिशन यूपी’ नाम दिया गया था। बीते सोमवार को वे काशी से लखनऊ पहुंचे थे। संघ के दफ्तर भारती भवन में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हुए थे। मोहन भागवत का काशी दौरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों से जुड़ा था। कुछ ऐसा कानपुर को लेकर भी कहा जा जा रहा। हालांकि, इसे यूपी की राजनीतिक हलचलों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बेहद रणनीतिक माना जा रहा है

दरअसल, यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद से लगातार प्रमुखता से देखा जा रहा है। इस कारण संघ प्रमुख के दौरे और निष्क्रिय सदस्यों से मुलाकात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। बता दें, संघ अपने शताब्दी वर्ष को लेकर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और इस अभियान के तहत मोहन भागवत का यूपी दौरा संगठन के लिए बेहद रणनीतिक माना जा रहा है।

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

September 4, 2026
Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

September 2, 2026
US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

September 1, 2026
Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

Political Reaction: मोहन भागवत के ‘विविधता में एकता’ बयान पर सियासी घमासान, सिब्बल ने पूछा- दिख कहां रहा है?

August 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

August 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

August 18, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

August 18, 2026
Next Post
जानिए डिप्टी सीएम की पत्नी ने क्यों मुंडवाए अपने सिर के बाल, मां के इस कदम से बेटे के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जानिए डिप्टी सीएम की पत्नी ने क्यों मुंडवाए अपने सिर के बाल, मां के इस कदम से बेटे के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Mobile Data Protection Tips

क्या आपका फोन बना है जासूस? जानिए कैसे रोकें आपकी हर बात सुनने वाली ये जासूसी...

Patna

तीन दिन पहले उद्घाटन, अब दरारें: क्या नीतीश सरकार की जल्दबाजी का नतीजा है जेपी गंगा पथ की दुर्दशा?

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India