Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Moradabad Murder Case: छोटी सी बात पर गुस्साए पति ने पत्नी की जान ली, चार बच्चों का उजड़ा परिवार

Moradabad Murder Case: छोटी सी बात पर गुस्साए पति ने पत्नी की जान ली, चार बच्चों का उजड़ा परिवार

मुरादाबाद में खाना देर से मिलने पर शराबी पति ने गुस्से में पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार नहीं हुआ और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

by SYED BUSHRA
10/01/2026
Moradabad wife murder domestic violence

Moradabad Domestic Violence Murder Case:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिर्फ खाना देर से मिलने पर एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। गुस्से में बेकाबू हुए एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार नहीं हुआ। वह अपनी पत्नी की खून से सनी लाश के पास ही बैठा रहा और पुलिस के आने का इंतजार करता रहा। जब पुलिस वहां पहुंची, तो आरोपी वहीं मौजूद मिला।

शराब की लत बनी झगड़े की वजह

यह घटना कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव की है। आरोपी की पहचान राजू सैनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजू को शराब पीने की बुरी आदत थी। इसी वजह से उसके घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उसकी पत्नी पूनम, जिसकी उम्र करीब 40 साल थी, शराब पीकर घर आने का विरोध करती थी।

RELATED NEWS

up-murder-news-in-unnao-district-a-wife-along-with-her-lover-killed-her-husband

UP Murder: प्यार मुक्कमल करने के लिए पति के सीने पर बैठी पत्नी, प्रेमी ने काटा गला, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

June 3, 2024

पहले बेटी के साथ की छेड़छाड़, फिर पिता पर बनाया राजीनामा का दबाव, नहीं माना तो बेटे के प्राइवेट पार्ट पर किया धारदार हथियार से हमला

January 4, 2023

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह भी शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। झगड़े के बाद राजू गुस्से में घर से निकलकर खेत में काम करने चला गया।

मामूली बात पर बेकाबू हुआ गुस्सा

शाम करीब पांच बजे राजू खेत से काम करके वापस लौटा। घर पहुंचने पर उसने देखा कि पूनम घर के अंदर नहीं थी। वह पास ही बनी पशुशाला में मवेशियों के लिए चारा तैयार कर रही थी। राजू वहां पहुंचा और पूनम से खाना मांगा। पूनम ने कहा कि खाना अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है और थोड़ी देर में दे देगी। बस यही बात राजू को इतनी बुरी लगी कि वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पास में रखा फावड़ा उठाया और पूनम के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमला इतना खतरनाक था कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद राजू कहीं नहीं गया। वह पत्नी के शव के पास ही चुपचाप बैठा रहा। गांव वालों ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

चार बच्चों का उजड़ा परिवार

इस घटना ने एक पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। राजू और पूनम के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। मां की मौत से टूट चुकी बेटी ने ही अपने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Posts

up-murder-news-in-unnao-district-a-wife-along-with-her-lover-killed-her-husband

UP Murder: प्यार मुक्कमल करने के लिए पति के सीने पर बैठी पत्नी, प्रेमी ने काटा गला, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

June 3, 2024

पहले बेटी के साथ की छेड़छाड़, फिर पिता पर बनाया राजीनामा का दबाव, नहीं माना तो बेटे के प्राइवेट पार्ट पर किया धारदार हथियार से हमला

January 4, 2023
Next Post
Atishi fake video forensic report

Atishi Video Case: किस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, क्या जानबूझ कर फैलाया गया एडिटेड वीडियो

Western UP smart meter balance issue

Smart Meter Balance Issue: पश्चिमी यूपी में स्मार्ट मीटर सिस्टम हुआ फेल ,13 जिलों में बिजली उपभोक्ता परेशान

SIR Voter List Revision ने यूपी को दिखाया हकीकत का आईना, कैसे सामने आई पलायन की सच्चाई

SIR Voter List Revision ने यूपी को दिखाया हकीकत का आईना, कैसे सामने आई पलायन की सच्चाई

POPULAR POST

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India