Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से किया अरेस्ट, इस मामले पर पुलिस कर रही थी तलाश, गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज।

by Vinod
04/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी सियासी सेनाएं तैयार कर ली हैं। चुनाव की डुगडुगी बजते ही सियासत के महारथी माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ में हुंकार भरते हुए नजर आएंगे। ‘बड़ा फाटक’ भी खुल गया है और अंसारी परिवार ने कई बैठकें कर चुनाव मऊ सीट से चुनावी अखाड़े के लिए उम्मीदवार का चयन भी कर लिया है। चुनावी आहट के बीच बड़ा फाटक के लिए बुरी खबर सामने आई। मऊ सीट से सपा के भावी कैंडीडेट उमर अंसारी को पुलिस ने लखनऊ से दबोच लिया। खबर सामने आई तो अंसारी परिवार दहशत में आ गया। अंसारी परिवार के गाड़ियों का काफिला सड़कों पर दौड़ना शुरू कर दिया। परिवार की तरफ से बयान आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

एक वक्त पूर्वांचल में सिर्फ एक ही नाम चलता था। तीन दशक से ज्यादा समय तक गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के बड़े फाटक की तूती यूपी से लेकर बिहार तक बोलती थी। बड़ा फाटक से जो फरमान जारी होता, उसे हर एक को मानना पड़ता। जिसने भी बड़ा फाटक के हुक्म को मानने से इंकार किया, उसे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गोलियां का शिकार होना पड़ता। समय बदला और यूपी में निजाम। फिर क्या था मुख्तार एंड फैमिली के बुरे दिन शुरू हो गए। जेल से मुख्तार का जनाजा निकला। बड़ा बेटा अब्बास और बहू सलाखों के पीछे भेजे गए। अफजाल भी जेल गए। मुख्तार की पत्नी भी 50 हजार की इनामिया अपराधी घोषित हुई। अब फिर से पुलिस का बड़ा एक्शन अंसारी परिवार पर हुआ है। अपने पिता की सियासी कुर्सी पर बैठने की तैयारी में जुटे उमर अंसारी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उमर की गिरफ्तारी लखनऊ में हुई है। उन्हें गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा है।

अब हम आपको बताते हैं किस वजह से पुलिस ने उमर को अरेस्ट किया। उमर अंसारी किस प्लान पर काम कर रहे थे। तो चलिए पहले जानने हैं उमर अंसारी की गिरफ्तारी के बारे में। दरअसल, गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उमर को लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उन्हें गाज़ीपुर लेकर आई है। उमर अंसारी के खिलाफ गाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गाजीपुर पुलिस को एक गंभीर अनियमितता की जानकारी मिली, जिसके अनुसार उमर अंसारी ने यूपी गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत जब्त संपत्ति को छुड़वाने के लिए अदालत में एक याचिका दायर की थी। ये संपत्ति उनके पिता और गैंगस्टर एक्ट के तहत मृत घोषित पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी से संबंधित थी।

RELATED NEWS

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025

याचिका के साथ जो दस्तावेज कोर्ट में दाखिल किया गया, उसमें उमर अंसारी ने अपनी मां अफशा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज प्रस्तुत किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि हस्ताक्षर वास्तव में अफशा अंसारी के नहीं थे। इसके बाद गाज़ीपुर पुलिस ने उमर अंसारी पर जानबूझकर फर्जी दस्तावेज बनाने और न्यायालय को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया। गाजीपुर पुलिस के अनुसार, उमर अंसारी ने ये कार्य सोची-समझी रणनीति“ के तहत अवैध लाभ उठाने की नीयत से किया था। इस पूरे मामले में उमर अंसारी के साथ-साथ वकील लियाकत अली को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अपराध संख्या 245/2025 दर्ज की गई है, जिसमें धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गाजीपुर पुलिस उमर को थाने पर रखा हुआ है। पुलिस उमर को कोर्ट में पेश कर सकती है। इनसब के बीच उमर की यह गिरफ्तारी कई राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उमर अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर उनके भाई अब्बास अंसारी ने एक एक्स पोस्ट में बताया, रात्रि 10ः40 पर हमारे छोटे भाई उमर अंसारी को दारुल शिफ़ा स्थित आवास से कुछ पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले गये हैं। अब्बास ने कहा कि सिर्फ राजनीति के चलते पुलिस ने ये कदम उठाया। जबकि अफजाल अंसारी की तरफ से कहा गया है कि अब्बास की विधायकी का मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। मऊ में चुनाव की आहट है। इन्हीं सब वजहों के चलते पुलिस ने उमर को अरेस्ट कर लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर उमर की गिरफ्तारी के बाद लोग अपने-अपने कमेंट लिख रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि चच्चा ने अंसारी को गच्चा दे दिया। बृजेश सिंह का जलवा बरकरार है। एक यूजर्स ने लिखा कि एक नेता जी ने बृजेश सिंह के लिए सियासी जमीन क्लियर कर दी है।

Related Posts

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

November 5, 2025
अखिलेश यादव ने आजम-अफजाल को सौंपी बिहार की कमान, दोनों नेता कुछ ऐसे NDA के विजयी रथ पर लगाएंगे ब्रेक

अखिलेश यादव ने आजम-अफजाल को सौंपी बिहार की कमान, दोनों नेता कुछ ऐसे NDA के विजयी रथ पर लगाएंगे ब्रेक

October 30, 2025
योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025
Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

September 11, 2025
UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

September 8, 2025
‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

July 11, 2025
अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

June 11, 2025
Next Post
Rahul Gandhi

'सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते' – राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

Uber Motorhome

दिल्ली-NCR से इन शहरों तक चलेगी Uber की लग्जरी Motorhome! जानें कैसे करें बुकिंग मिनटों में

POPULAR POST

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India