Friday, November 6, 2026 4:25 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Namo Ghat Sank: बनारस में करोड़ों की लागत से बना नमो घाट धंसा, नगर निगम ने दिए जांच के आदेश

Namo Ghat Sank: बनारस में करोड़ों की लागत से बना नमो घाट धंसा, नगर निगम ने दिए जांच के आदेश

वाराणसी: करोड़ों की लागत से बना नमो घाट का एक हिस्सा बुधवार शाम अचानक धंस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चाइनीज फूड स्टॉल के पास जमीन बैठने से लोग घबरा गए। नगर निगम ने जांच के आदेश दिए और निर्माण कंपनी को मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

by Mayank Yadav
03/04/2025

Namo Ghat Sank: वाराणसी में बहुप्रचारित और करोड़ों की लागत से बने नमो घाट का एक हिस्सा बुधवार की शाम अचानक जमीन में धंस गया, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यह घटना घाट के सेकंड फेज में स्थित चाइनीज फूड स्टॉल के पास हुई, जहां जमीन बैठने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्राहक और दुकानदार घबराकर वहां से भाग निकले। नगर निगम और वाराणसी स्मार्ट सिटी की टीम तुरंत जांच के लिए पहुंची, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि घाट का निर्माण हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से पूरा हुआ था। नगर आयुक्त ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और निर्माण कंपनी को तुरंत मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।

करोड़ों की लागत से बना घाट, फिर भी क्यों धंसा?

वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किए गए नमो घाट को काशी का सबसे बड़ा घाट माना जा रहा था। इसे करीब 1 किलोमीटर लंबे और 60,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया गया है। घाट के प्रथम चरण के निर्माण में 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि दूसरे फेज में 50 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इस घाट का लोकार्पण पिछले साल देव दीपावली के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था।

पहले चरण में सूर्य नमस्कार की भव्य प्रतिमा, शौचालय, फूड कोर्ट, और प्लाजा का निर्माण किया गया था। दूसरे फेज में विसर्जन कुंड, मल्टीपरपज ग्राउंड, किड्स प्ले एरिया, ओपन थिएटर, वॉटर स्पोर्ट्स रैंप और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं जोड़ी गईं। इसके बावजूद घाट का एक हिस्सा धंस जाने से लोगों में आक्रोश है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

दुकानदारों ने पहले ही जताई थी चिंता

जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां दुकान नंबर 13 का आवंटन हाल ही में 7 फरवरी को किया गया था। वहां चाइनीज फूड स्टॉल खोली गई थी। दुकान के संचालक का कहना है कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों को सूचना दी थी कि जमीन धीरे-धीरे धंस रही है, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बुधवार को अचानक जमीन पूरी तरह बैठ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि अगर समय रहते अधिकारियों ने कदम उठाया होता, तो यह हादसा टल सकता था। उनका आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण कुछ ही महीनों में घाट का हिस्सा बैठ गया।

Satna Viral Video: पति को पीटने वाली पत्नी का वीडियो वायरल, अब बोली- ‘पैर पकड़कर माफी मांगती हूं, तलाक नहीं चाहिए’

नगर निगम ने दिए जांच के आदेश

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण करने वाली कंपनी को तत्काल घाट की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने घाट निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि पूरे घाट की गहन जांच हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Waqf Bill 2025

क्या वक्फ बोर्ड का भी होता है CEO ? किन लोगों का होता है चुनाव और क्या है सैलेरी...

WhatsApp Policy

भारत में 9.7 मिलियन व्हाट्सएप अकाउंट बैन, Meta ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम ?

UPI transactions in March 2025

मार्च में UPI ट्रांजेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड कैशलेस इंडिया की ओर बढ़ाए कदम,जानिए ट्रांजेक्शन पहुंचा कहां तक

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

November 2, 2026
US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

November 5, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India