Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने हंसते हुए कहा, बहन, मैं पंजाबी खत्री हूं, हमारे यहां भाई दूज का चलन नहीं है, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। इस दौरान उन्होंने नसीम के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।

by Vinod
23/10/2025

कानपुर। मायके में दूर-दूर तक कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था। पिता छोटे से कारोबारी थे और मां गृहणी। पिता से अच्छी तालीम दिलवाई तो मां गंगा जमुनी तहजीब की शिक्षा दी। शादी के बाद जब वह विदा होकर ससुराल आई तो यहां का माहौल कुछ अलग ही था। ससुर विधायक थे। पति भी पिता की पाठशाला में राजनीति की एबीसीडी सीख रहे थे। तभी ससुर का इंतकाल हो जाता है और पति की राजनीति में एंट्री हो जाती है। पहले ही चुनाव में जनता सीधी-साधी युवती के शौहर को एमएलए चुन लेती है। फिर कारवां चल पड़ता है। पति कानपुर की राजनीति के किंग बन जाते हैं। जबकि पत्नी घर की रोशनी। समय बदला और मुकद्दर ने भी धोखा दिया। पति सलाखों के पीछे चले जाते हैं। देवर को भी जेल हो जाती है। घर पर बूढ़ी सासू मां और बच्चे ही बचते हैं। हंसता-खेलता सोलंकी हाउस वीरान हो जाता है और यहीं से एक नई महिला का जन्म होता है।

हां उस महिला का नाम नसीम सोलंकी है। जिन्होंने करीब 34 महिने तक समय का अपने तरीके से मुलाबला किया। नसीम वह लेडी हैं, जिन्होंने अपने पति इरफान सोलंकी को जेल से बाहर निकालने के लिए दिन-रात एक कर दिए। देवर को भी सलाखों से बाहर लाकर सासू मां के चेहरे में मुस्कान ला दी। नसीम सोलंकी का राजनीति से दूर-दूर तक का नाता नहीं था। उन्हें सियासत की एबीसीडी भी नहीं आती। विधायक पति को सजा होती है। इरफान सोलंकी की विधायकी चली जाती है। ऐसे में सीसामऊ में उपचुनाव के लिए मुनादी हो जाती है। जेल में बंद इरफान से मिलने नसीम जाती हैं। इरफान पूछते हैं कि क्या तुम मेरी व मुरे अब्बू की सीट से चुनाव लड़ोगी। जिस पर नसीम खामोस हो जाती है। इरफान भी कहते हैं बेगम इंकार मत करना हैं। हमें लड़ना है। हमें अपने लिए नहीं, बल्कि सीसामऊ की जनता के लिए लड़ना है। कुछ देर के बाद नसीम बोलती हैं, जी हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। फिर क्या था अखिलेश यादव उपचुनाव की लिस्ट जारी कर देते हैं। लिस्ट में नसीम का भी नाम होता है। नसीम सियासी पिच पर उतरती हैं और जनता उन्हें ऑन-बान और शान के साथ अपना विधायक चुन लेती है।

नसीम विधायक तो चुन ली जाती हैं, लेकिन उनके पति-देवर अब भी जेल में होते हैं। नसीम दोनों को जेल से बाहर लानें के लिए कोर्ट के चक्कर लगाती हैं। वकीलों के साथ बैठकें कर मंथन करती हैं। आखिरकार नसीम की मुहिम रंग लाती है और इरफान सोलंकी और उनके छोटे भाई करीब 34 माह के बाद सलाखों के बाहर आते हैं। पति की रिहाई के बाद नसीम परिवार और अपने समर्थकों के साथ दीपोत्सव का पर्व हर्षोउल्लास के बनाती हैं और भैया दूज पर वह पति इरफान सोलंकी के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंच जाती हैं। सबसे पहले दोनों विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात करते हैं। और दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं। बातचीत के दौरान नसीम मुस्कुराते हुए बोलीं भइया, कल भाई दूज है, मैं आपका टीका करना चाहती हूं। उनकी बात पर सतीश महाना ने हंसते हुए कहा, बहन, मैं पंजाबी खत्री हूं, हमारे यहां भाई दूज का चलन नहीं है, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। इस दौरान उन्होंने नसीम के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

सतीश महाना से मुलाकात के बाद नसीम अपने पति इरफान के साथ बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी और कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे से भी भेंट की.। दोनों नेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सांसद अवस्थी ने कहा सीसामऊ विधानसभा से तुम्हारी जीत आसान नहीं थी, लेकिन तुमने इसे कड़ी मेहनत और संघर्ष से हासिल किया है। इसके साथ ही सोलंकी दंपति पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी से भी मिलने पहुंचे और उनकी सेहत के बारे मे भी पूछा। नसीम ने सत्यदेव पचौरी और कानपुर से बीजेपी सांसद रमेश अचस्थी को भैया दूज का टीका लगाया और आर्शीवाद भी लिया। बीजेपी नेताओं ने दिल खोलकर सोलंकी परिवार का स्वागत किया। दरअसल सपा विधायक की बीजेपी नेताओं से इस मुलाकात की सियासी गलियारे में काफी चर्चा है। गौरतलब है कि हाल ही में इरफान सोलंकी जेल से छूटकर आए हैं। इरफान की रिहाई के बाद कानपुर में सियासत गरम है। इरफान ने 2027 में खुद और पत्नी को चुनाव के मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ये मुलाकात सोशल मीडिया में गर्दा उड़ाए हुए है।

 

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

August 30, 2026
Next Post
Lucknow

Lucknow में 'नई शहरी पुनर्विकास नीति 2025' जल्द लागू: पुरानी इमारतों की जगह बनेंगे गगनचुंबी अपार्टमेंट

Prayagraj

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

Sitapur

डर का खेल बना जानलेवा: सीतापुर में नशेड़ी पिता ने बेटी को कुएं में लटकाया, हाथ छूटा और मौत

POPULAR POST

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India